Warning: Invalid argument supplied for foreach() in /home/m2ajx4t2xkxg/public_html/wp-includes/script-loader.php on line 288 राशिफल 31 जनवरी : जानिए क्या कहती है आपकी राशि - Parivartan Ki Awaj
31 जनवरी 2019 का पंचांग गुरुवार, शिशिर ऋतु, पौष मास कृष्णपक्ष तिथि : एकादशी शाम 5:03 बजे तक फिर द्वादशी। नक्षत्र : ज्येष्ठा शाम 6:40 बजे तक। फिर मूल नक्षत्र। शुभ मुहुर्त : दिन के 12:13 बजे से 12:56 तक। राहुकाल 1:30 से 3:00 बजे तक। पर्व : षटतिला एकादशी, चंद्रमा वृश्चिक राशि में 6:39 बजे तक फिर धनु राशि में। दिशा शूल : दक्षिण।
1 फरवरी 2019 का पंचांग शुक्रवार, शिशिर ऋतु, पौष मास कृष्णपक्ष तिथि : द्वादशी शाम के 6:59 बजे तक। फिर त्रियोदशी। नक्षत्र : मूल रात 9:07 बजे तक। उसके बाद पूर्वाषाढ़ नक्षत्र। शुभ मुहुर्त (अमृतकाल) : दिन के 2:09 से 3:55 बजे तक। राहुकाल दिन के 11:14 बजे से 12:34 बजे तक। चंद्रमा धनु राशि में। दिशा शूल : पश्चिम। पर्व : तिल द्वादशी।
राशिफल 31 जनवरी
मेष- इस राशि वालों को बहुत सावधान रहने की जरूरत है। सेहत के प्रति सचेत रहें। करीबियों के साथ विवाद आपको परेशान कर सकता है। यात्रा और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
वृष- आपका दिन प्रसन्नतापूर्वक बितेगा। आज के दिन आपके पास उपलब्धियां हासिल करने के कई अवसर होंगे। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेगा। आप महत्वपूर्ण लोगों के साथ संबंध स्थापित करेंगे।
मिथुन- धन के नुकसान से रिश्तेदारों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। हर संभव सर्तकता बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या विशेषकर गला या गर्दन प्रभावित हो सकती हैं। दूसरों पर अधिक भरोसा न करें। लेन-देन में सतर्कता बरतें।
कर्क- आज का दिन आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। व्यवसाय में सफलता के साथ-साथ कमाई में भी इजाफा होगा। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। खान-पान के साथ स्वास्थ्य पर ध्यान रखें।
सिंह- परिवार में मन-मुटाव हो सकता है। आर्थिक मामले में समस्या उत्पन्न हो सकती है। करीबी रिश्तेदारों के साथ विवाद में पड़ सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। राजनीति के क्षेत्र में काम करने वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या- आज का दिन शुभ रहेगा। आपको प्रसिद्धि प्राप्त होगी। स्वास्थ्य सही रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार में आनंद और शांति का माहौल रहेगा। पदोन्नति का संयोग बन रहा है।
तुला- स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत को छोड़कर आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। शत्रु पर हावी रहेंगे। आपके बच्चों और मां के स्वास्थ्य में कुछ दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक लाभ के नए मार्ग खुल सकते हैं ।
वृश्चिक- आज का दिन अनुशासन में बिताएं। लेन-देन में सतर्कता बरतने की जरूरत है। वित्तीय स्थिति में नुकसान हो सकता है जिसके कारण तनाव, चिंता और निराशा हो सकती है। भूमि और संपत्ति मामले में समस्या उत्पन्न हो सकती है।
धनु- अचानक धन प्राप्ति का प्रबल योग है। जमीन और इमारत निर्माण के कारोबार से लाभ मिल सकता है। काफी समय से दूर रह रहे प्रियजन से आकस्मिक मुलाकात हो सकती है। वाहन चलाने और यात्रा के दौरान सतर्कता बरतें।
कुंभ- आज का दिन मिलाजुला होगा। कुछ लोग नए व्यापारिक संबंध बना सकते हैं। आज आप विरोधियों पर प्रभावी रहेंगे। विदेशी संबंध और यात्रा फलदायी हो सकते हैं। धार्मिक स्थल के भ्रमण का योग बन सकता है।
मकर-शत्रु हावी हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोग सब्र रखें क्योंकि सहयोगी परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं। कारोबार करने वालों का दिन औसत रहेगा। लेखनपेशा से जुड़े लोगों के लिए अच्छी कमाई का योग है। दांपत्य जीवन ठीक रहेगा।
मीन- आज आपके सभी प्रयास सफल होंगे और कई मार्ग से लाभ प्राप्त हो सकता है । नौकरीपेशा लोगों का दिन अच्छा बीतेगा, पदोन्नति भी हो सकती है। निवेश में लाभ प्राप्त हो सकता है। धन के लेनदेन में सावधानी बरतें।