28 जनवरी का पंचांग
सोमवार, माघ कृष्ण पक्ष तिथि सप्तमी, दिन के 2:29 बजे तक। फिर अष्टमी। नक्षत्र : स्वाति दिन के 2:29 बजे तक। चंद्रमा तुला राशि में। राहु काल : सुबह 8:35 बजे से 9:55 बजे तक। व्रत : कालाष्टमी।
29 जनवरी का पंचांग
मंगलवार, तिथि : नवमी दिन के 2:41 बजे तक। नक्षत्र : विशाखा दिन के 3:15 बजे तक। माघ कृष्ण पक्ष। चंद्रमा तुला राशि में। राहुकाल :दिन के 3:14 बजे से 4:34 बजे तक।
नोट : विवाह के लिए शुभ मुहूर्त है।
दैनिक राशिफल: 28 जनवरी
मेष : यह दिन आपके लिए खास रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। विरोधी परास्त होंगे। राजनीतिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक सुख में बढ़ोतरी होगी। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें।
वृष : शुक्र के राशि परिवर्तन से यह दिन इस राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा। पुराने फंसे कार्य पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। वरिष्ठ जन का सहयोग मिलेगा जिससे काफी समय से रुके कार्य पूरे हो सकेंगे।
मिथुन : इस राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान मेंं वृद्धि होगी। शुभ समाचार मिल सकता है। प्रियजनों का साथ खुशी देगा। वाहन चलाने के दौरान सावधानी बरतें।
कर्क : यात्रा के दौरान सावधानी बरतें तो दिन बाकी मामले में अनुकूल रहेगा। सभी क्षेत्रों में सफलता का योग है। नौकरी में शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। संतान पक्ष से शुभ सूचना मिल सकती है।
सिंह : आज का दिन एक तरह से आपके नाम है। जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। आपका भाग्य सातवें आसमान पर रहेगा। घर-परिवार का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्र का साथ मिलेगा। आय के स्रोत में सुधार का योग है।
कन्या : इस राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायक हो सकता है। कहीं से आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। आपके कामों में परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा और सफलता आपके कदम चूमेगी। नौकरी करने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है।
तुला : आपका आज का दिन मिला-जुला फल देने वाला है। नौकरी और रोजगार में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से चिंतित रह सकते हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लेन-देन के दौरान सावधानी बरतें। राजनीति के क्षेत्र में विरोधी साजिश रच सकते हैं।
वृश्चिक : इस राशि के लोगों के लिए दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। शादी के लायक कुवांरे के लिए प्रेम के क्षेत्र में अच्छा योग बन रहा है, हालांकि चुनौतियां भी रहेंगी लेकिन मेहनत करने पर आपकी योजनाएं सफल रहेंगी। छोटे-मोटे झगड़े और विवाद हो सकते हैं लेकिन उनका असर तात्कालिक रहेगा।
धनु : दिन अनुकूल रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक स्थल के दर्शन का योग बन रहा है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें।
मकर : आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं। नौकरी और रोजगार के लिहाज से भी अनुकूल समय है। संपत्ति खरीदने की संभावना बन रही है। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव आ सकता है। खान-पान के मामले में सतर्क रहें, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी समस्या होगी।
कुंभ : दिन मिश्रित फल देने वाला है। राजनीतिक कद बढ़ेगा। आय के स्रोत में वृद्धि की सार्थक योजना बन सकती है। प्रियजनों के स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है। यात्रा और वाहन चलाने के दौरान सावधानी बरतें। धार्मिक स्थल के भ्रमण का योग है। संतों का साथ आत्मिक शांति देगी।
मीन : आपका दिन व्यस्तता के साथ उपलब्धियों से भरपूर होगा। दूर जगह की यात्रा हो सकती है जिसके परिणाम सुखद होंगे। नयी योजना में सार्थक परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक सुख में कुछ समय के लिए कमी आ सकती है। संतान पक्ष के प्रति थोड़ी चिंता रहेगी।