27 जनवरी का पंचांग
रविवार, माघ कृष्णपक्ष, तिथि : पंचमी सुबह 08:03 बजे तक फिर षष्ठी। नक्षत्र-मघा सुबह 11:40 फिर पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र। चंद्रमा सिंह राशि में। दिशाशूल : पूर्व। शुभ मुहूर्त- अभिजीत – दोपहर के 12:07 से 12:49 बजे तक। राहुकाल : दिन के 01:46 से 03:07 बजे तक। पर्व : प्रदोष चतुर्दशी व्रत।
28 जनवरी का पंचांग
शुभ मुहूर्त : अभिजीत मुहूर्त : दिन के 12:07 बजे से 12:50 बजे तक। राहु काल : सुबह 11:09 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक।श्रीशुभ संवत विरोधकृत 2075शके 1940 श्री सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, माघ, सप्तमी तिथि रात्रि 1:24 बजे तक। उसके बाद पूर्णिमा तिथि। पूर्वा फाल्गुनी दिन के 10:08 बजे तक। फिर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र। चंद्रमा सिंह राशि में दिन के 3:48 बजे तक। उसके बाद कन्या राशि में।
![](https://www.parivartankiawaj.com/wp-content/uploads/2019/01/IMG-20190124-WA0000.jpg)
दैनिक राशिफल: 27 जनवरी
मेष : सार्वजनिक समारोह के दौरान सतर्कता बरतें तो दिन ठीक रहेगा। काम की स्थिति में सुधार होगा। योजना में सफलता मिलेगी। धार्मिक स्थल के भ्रमण का योग है। पारिवारिक जीवन में थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। प्रियजनों के साथ से खुशी मिलेगी।
वृष : शासन-प्रशासन के सहयोग से काम में सफलता मिलेगी। धार्मिक स्थल के भ्रमण का योग है। प्रियजनों से मिलकर खुश मिलेगी। पारिवारिक सुख-शांति में बढ़ोतरी का योग है। रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यात्रा और वाहन चलाने के दौरान सतर्कता बरतें।
मिथुन : दिन ठीकठाक रहेगा। संपत्ति खरीद के मामले में सफलता मिल सकती है। सावर्जनिक जीवन एवं कार्यों के दौरान सतर्कता बरतें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र की योजना में सफलता मिलेगी। संतान से खुशी का योग है। मंगलकार्य की योजना बनेगी।
कर्क : क्रोध पर नियंत्रण रखें तो दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी। प्रियजनों से मुलाकात का योग है। शासन-प्रशासन के स्तर पर किए जा रहे कार्यों में सफलता मिलेगी। उत्साह से भरे रहेंगे। हर कार्य में सफलता और बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।
सिंह : राजकाज के कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या आ सकती है। राजनीति में काम करने वालों को सफलता मिलेगी और प्रभाव बढ़ेगा। जिम्मेदारी के निर्वाह में सफलता मिलेगी। आय बढ़ने से खुशी मिलने का योग है। सुखद समाचार मिल सकता है।
कन्या : यात्रा, खासकर वाहन चलाने के दौरान सतर्कता बरतें तो दिन अच्छा बीतेगा। सुख-साधन का उपभोग एवं प्रियजनों का साथ प्रसन्नता बढ़ाने वाला होगा। पुरानी इच्छा की पूर्ति हो सकती है। यात्रा से लाभ मिल सकता है। राजनीति में काम करने वालों के प्रभाव में वृद्धि होगी।
तुला : शासन-प्रशासन के कार्यों में सफलता मिलेगी। निजी समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। प्रियजनों से खुशी मिलेगी। नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। धर्मिक स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं। काफी समय से रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। वाणी में संयम रखें।
वृश्चिक : नौकरी करने वालों के दिन अनुकूल है। बड़ों का सहयोग मिलेगा। बाधा से मुक्ति मिलेगी। संपत्ति और सुख-साधन जुटाने की योजना में सफलता का योग है। संतान की ओर से परेशानी हो सकती है। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
धनु : खानपान और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। बाकी मामलों में दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति का प्रयास सफल होगा। व्यर्थ की उलझनों से छुटकारा मिलेगा। धर्मस्थल के भ्रमण का योग है। मित्र के सहयोग से कार्य में सफलता मिलेगी। नए संबंध बनेंगे।
मकर : वाणी पर नियंत्रण रखें तो दिन अनुकूल रहेगा। नए परिचय से कार्यों में सफलता मिलेगी। संतों की संगत से शांति मिलेगी। अपने कौशल से आर्थिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र में थोड़ी बाधा के बीच सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से चिंता संभव है।
कुंभ : घरेलू समस्याओं का समाधान होगा। वाहन चलाने के दौरान सतर्क रहें। राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा। इससे व्यावसायिक क्षेत्र में भी सफलता रा योग है। घरेलू सुख-सुविधा में वृद्धि होने की संभावना है। मांगलिक कार्य के प्रयास सफल होंगे।
मीन : काफी समय से चल रहे पारिवारिक विवाद से मुक्ति मिलेगी। राजकाज में सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नत्ति का योग है। नए संबंध बनेंगे जिसका बाद में फायदा मिलेगा। सुख-साधन का विकास होगा। यात्रा के दौरान सतर्कता बरतें।