राशिफल 2 फरवरी : इन राशियों की आय में बढ़ोतरी… जानिए क्या कहती है आपकी राशि

1260

 2 फरवरी का पंचांग

शनिवार , शिशिर ऋतु पौष मास कृष्णपक्ष तिथि : त्रयोदशी रात के 9 : 20 बजे तक। उसके बाद चतुर्दशी। नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ रात के 11 : 55 बजे तक । फिर उत्तर आषाढ़। शुभ मुहूर्त : दिन के 12 : 13 से 12 : 56 बजे तक । राहुकाल सुबह के 9 : 52 बजे से 11 : 13 बजे तक । चंद्रमा धनु राशि में । दिशा शूल : पूर्व । पर्व : प्रदोष व्रत , शनि त्रयोदशी , मासिक शिवरात्रि।


3 फरवरी का पंचांग
रविवार, शिशिर ऋतु कृष्णपक्ष चतुर्दशी रात के 11:52 बजे तक। फिर अमावस्या। नक्षत्र : उत्तर आषाढ़ रात के 2:56 बजे तक। शुभ मुहूर्त (अमृतकाल) : सुबह के 7:44 बजे से 9:32 बजे तक। राहुकाल : शाम को 4:37 बजे से 5:58 बजे तक। भद्रा : सुबह 7:12 से 10:34 बजे तक।


दैनिक राशिफल:2 फरवरी

मेष : बुद्धि में उत्तेजना रहने से फैसला लेने से परहेज करें। हालांकि रूटीन कामकाज तेजी से पूरे होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लाभ मिलेगा। वाणी की मधुरता से बिगड़े काम बनेंगे। पारिवारिक सुख में कमी का योग है।

वृष : आय के स्रोत में वृद्धि हो सकती है। दिन व्यस्तता में बीतेगा। खान-पान में संयम रखें, स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है।

मिथुन : नौकरी-रोजगार में लगे लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आपके विवेक से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रमोशन भी मिल सकता है। इस राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से दिन ठीक नहीं है। लेन-देन में सतर्कता बरतें।

कर्क : आपका आत्मबल ही आज आपकी ताकत का आधार बनेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनीति के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों का प्रभाव बढ़ेगा। काफी समय से रुके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। संत समागम समेत धार्मिक कार्य लाभप्रद होगा।

सिंह : दिन मिश्रित फल के साथ बीतेगा। धर्म में रूचि बढ़ेगी। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। दांपत्य जीवन ठीक रहेगा लेकिन संतान पक्ष से परेशानी हो सकती है। यात्रा और वाहन चलाने के दौरान सावधानी बरतें।

कन्या : दिन अनुकूल है। काफी समय से रुके कार्य पूरे होंगे। संपत्ति खरीदने की योजना में ठोस प्रगति होगी। मातृ पक्ष से सुख का योग है। प्रियजनों से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला : आपके परिश्रम का फल मिलेगा। प्रभाव में वृद्धि होगी। भाग्योदय हो सकता है। संतान पक्ष से भी मन को खुश करने वाला समाचार मिलने का योग है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक : आज का दिन थकाने वाला होगा। हालांकि मेहनत बेकार नहीं जाएगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। प्रियजनों का साथ आपको मजबूत बनाएगा। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा अच्छे संबंध भी खराब हो जाएंगे।

धनु : खान-पान में परहेज रखें, नहीं तो स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। बाकी मामलों में दिन अनुकूल है। कारोबार में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। राजनीतिक विरोधियों पर हावी हो सकेंगे।

मकर : नौकरीपेशा लोगों के लिए उन्नति भरा दिन होगा ।आय में बढ़ोतरी का योग है। दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। करीबियों से वाद-विवाद हो सकता है। विरोधी समस्या उत्पन्न कर सकते हैं। समय का दुरुपयोग ना करें।

कुंभ : कार्य क्षेत्र में प्रगति के साथ कर्तव्य के निर्वाह में सफलता मिलेगी। आय में कुछ कमी आ सकती है जिससे तनाव में रह सकते हैं। सरकार और शासन का सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर दिन ठीकठाक रहेगा सुख का योग है लेकिन किसी के साथ वाद-विवाद में ना पड़ें। संतों की संगत करें तो मन को शांति मिलेगी।

मीन : कारोबार में उन्नति के साथ सभी अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। परिवार में खुशहाल माहौल रहेगा। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। पूजा-पाठ से और लाभ मिल सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here