राशिफल 1 फरवरी : मेष के सारे कार्य सफल… जानिए क्या कहती है आपकी राशि

1275

1 फरवरी का पंचांग

शुक्रवार , शिशिर ऋतु , पौष मास कृष्णपक्ष तिथि : द्वादशी शाम के    6 : 59 बजे तक । फिर त्रियोदशी । नक्षत्र : मूल रात 9 : 07 बजे तक । उसके बाद पूर्वाषाढ़ नक्षत्र। शुभ मुहूर्त (अमृतकाल) : दिन के 2 : 09 से 3 : 55 बजे तक । राहुकाल दिन के 11 : 14 बजे से 12 : 30 बजे तक । चंद्रमा धनु राशि में । दिशा शूल: पश्चिम। पर्व तिल।


2 फरवरी का पंचांग

शनिवार , शिशिर ऋतु पौष मास कृष्णपक्ष तिथि : त्रयोदशी रात के   9 : 20 बजे तक । उसके बाद चतुर्दशी । नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ रात के 11 : 55 बजे तक । फिर उत्तर । आषाढ़ । शुभ मुहूर्त : दिन के 12 : 13 से 12 : 56 बजे तक । राहुकाल सुबह के 9 : 52 बजे से 11 : 13 बजे तक । चंद्रमा धनु राशि में । दिशा शूल : पूर्व । पर्व : प्रदोष व्रत , शनि त्रयोदशी , मासिक शिवरात्रि | 


दैनिक राशिफल:1 फरवरी 

मेष : नई दिशा के साथ व्यावसायिक योजना में बदलाव व भूमि भवन संबंधी कार्य सफल होंगे । बिगड़े संबंध में सुधार एवं सत्संग का अवसर मिलेगा। भ्रमण का योग है। खानपान पर ध्यान दें।

वृष : निस्वार्थ सेवा फलीभूत होगी। ख्याति वृद्घि से खुशी मिलेगी। राजकीय प्रयास में सफलता एवं कार्य सिद्घि के साथ धनागम का योग बनेगा। धर्मस्थल का भ्रमण संभव। वाणी पर संयम रखें।

मिथुन : न्यायिक कार्य में सफलता, कारोबार में सुधार एवं राजनैतिक पक्ष मजबूत होगा। धर्म कार्य में रुचि व मांगलिक योजना बनेगी। यात्रा से लाभ संभव। वाहन चालन में सतर्कता बरतें।

कर्क : शिक्षा कार्य में प्रगति, पारिवारिक समस्या का निदान एवं रुके धन की प्राप्ति संभव। व्यय विशेष से मन क्षुब्ध होगा। सत्संग से खुशी एवं विरोधियों का पराभव संभव। संतान पर ध्यान दें।

सिंह : न्यायालय में सफलता, अनुभव से कार्य सिद्घि एवं व्यावसायिक प्रगति से अर्थलाभ का योग बनेगा। प्रिय का सांनिध्य एवं आध्यात्मिक चर्चा में का अवसर मिलेगा। वाहन सावधानी से चलावें।

कन्या : राजनैतिक कार्यों में व्यस्तता, धर्मकर्म में सहयोग, भाग्य सहयोग से लाभ एवं ख्याति का योग बनेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्घि परंतु विरोधी से मानसिक अशांति संभव। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

तुला : व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे। भ्रमण का योग मिलेगा। संत समागम से शांति के साथ समस्या का निदान संभव। शासनसत्ता का साथ परंतु विरोधियों से बाधा मिलेगी। विवाद से बचें।

वृश्चिक : राजनैतिक कार्य एवं कर्तव्य पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। अच्छे लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। पारिवारिक समस्या का निदान एवं किसी प्रियजन से मुलाकात पर खुशी मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

धनु : कारोबार में सुधार एवं आर्थिक प्रगति के लिए किया जा रहा प्रयास सफल होगा। राजनैतिक कार्य में विरोधी दल बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करेंगें। कुछ परेशान रह सकते हैं। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। चाटुकारों से दूर रहें।

मकर : अपनी बुद्धि व विवेक से आय के नए मार्ग खोलने में आप सक्षम होंगे। कार्य क्षेत्र में मन लगेगा। कहीं यात्रा के योग बन सकते हैं। धर्म-अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। राजनीतिक कार्यो में सुदृढ़ता आने के योग हैं। किसी विवाद में न पड़ें।

कुंभ : व्यवसायिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी व आय के नए मार्ग मार्ग खुलेंगे। मनोरंजक योजनाएं सफल होंगी। नौकरीपेशा लोगों का दिन व्यस्ततापूर्वक बीतेगा। परिवारजनों से विवाद संभव। स्वास्थ्य के प्रति सर्तकता बरतें।

मीन : शिक्षा से संबंधित योजनाएं सफल होने का योग है। रूके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। राजनीतिक कार्यो में सफलता हासिल होने के योग हैं। यात्रा में रूकावट आ सकती है। कर्तव्य के प्रति निष्ठावान रहने की आवश्यकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here