राशिफल 1 जून : कैसा रहेगा दिन, कौन सा मुहूर्त है शुभ.., जानिये क्या कहती है आपकी राशि

183
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                              1 जून का पंचांग

शनिवार, ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष। तिथि : त्रयोदशी शाम के 05:16 बजे तक फिर चतुर्दशी। नक्षत्र : भरणी पूरा दिन व रात के 12:43 बजे तक फिर कृतिका। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:52 बजे से 12:46 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 8:53 बजे से 10:36 बजे तक।


                               2 जून का पंचांग

रविवार, ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष। तिथि : चतुर्दशी दिन के 4:40 बजे तक फिर अमावस्या। नक्षत्र : कृतिका रात के 12:40 बजे तक फिर रोहिणी। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : सुबह के 11:51 बजे से 12:46 बजे तक। राहुकाल : शाम के 5:27 बजे से 07:10 बजे तक।



                                  दैनिक पंचांग

मेष- आपको खुद पर भरोसा रखने की जरूरत है। आपके सभी करीबी रिश्ते साथ रहेंगे। उनसे सभी अपेक्षाएं भी पूरी होंगी। धन संबंधी कुछ मामले फंस सकते हैं। दूसरों की बातों में खुद को ना उलझाएं आपका वक्त बर्बाद हो सकता है। सोचे हुए सभी काम पूरे हो जाएंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन ठीक है। खान-पान में सतर्कता बरतें व माता की सेहत भी थोड़ा बहुत परेशान कर सकती है।


वृष- यात्रा के योग हैं जो आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होंगे। एक साथ कई काम आपको करने पड़ सकते हैं परंतु परिस्थितियां पहले से बेहतर हो जाएंगी। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग हैं। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। कुछ जरूरी काम को पूरा करने में अधिक समय लग सकता है। कारोबार अच्छा रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।


मिथुन- किसी नई योजना पर कार्य करने का विचार आपके मन में आ सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। निवेश करने के लिए समय अच्छा है। संतान पक्ष थोड़ा परेशान रह सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां निपटा लेंगे। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सेहत ठीक रहेगी।


कर्क- कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने के योग हैं। घर परिवार के अधिकतर मामले निपट जाएंगे। कारोबार में दोस्तों की मदद मिल सकती है। परिवार की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। संतान के साथ अच्छा समय बीतेगा। विवादों से दूर रहें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। कामकाज का दबाव ज्यादा हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग थोड़ा परेशान रह सकते हैं। खानपान में सतर्कता बरतें।


सिंह- कोई भी अहम निर्णय सोच-समझकर लें। आने वाला दिन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोई पुराना विवाद किसी नजदीकी के साथ खत्म होगा। आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में दबाव ज्यादा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग थोड़ा परेशान रह सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।


कन्या- कार्यक्षेत्र में कोई गुप्त बात आपको पता लग सकती है जो आपके लिए फायदेमंद होगी। भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखकर आप निवेश कर सकते हैं। कारोबार में कुछ नए विचार आपके मन में आ सकते हैं। करीबी लोगों पर पैसा खर्च हो सकता है। कुछ निजी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। सेहत का ध्यान रखें।


तुला- आपके लिए दिन शुभ है। कर्ज का मामला निपट जाएगा। आर्थिक दृष्टि से समय अच्छा है। शिक्षा की दिशा में कार्य कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा है। कारोबारी किसी तरह का जोखिम लेने से बचें। किसी को उधार देने से बचें। घर-परिवार के मामले सुलझ जाएंगे। कारोबारियों के जरूरी मामले सुलझ जाएंगे। मौसमी बीमारियां थोड़ा परेशान कर सकती हैं।


वृश्चिक- काम में मन लगाने का प्रयास करें आपको सफलता मिलेगी। नए लोगों से फायदा हो सकता है। विरोधियों पर प्रभावी रहेंगे। किसी को अपने से कम न समझें। किसी करीबी से विवाद हो सकता है। समस्याएं थोड़ी ज्यादा हो सकती है। कार्य का बोझ बढ़ सकता है। संतान से संबंधित कोई फैसला सोच-विचार कर लें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। विद्यार्थी वर्ग को भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।


धनु- सोचे हुए सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है। मित्रों से मिलने जुलने का समय निकल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए लोगों के संपर्क में आएंगे। संतान पक्ष के साथ अच्छा समय मिलेगा व उनका सहयोग मिलेगा। किसी बात को लेकर थोड़े बहुत चिंतित रह सकते हैं। कोई कानूनी मामला चल रहा है तो वह भी खत्म हो सकता है। निवेश करते वक्त सावधानी रखें। कुछ रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग का मन पढ़ाई में लगेगा। मानसिक अशांति महसूस कर सकते हैं।


मकर- एक साथ कई कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती है। कोई नया कार्य शुरु ना करें। जीवनसाथी का स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। आप शांति बनाकर रखें। विवादों से निकलने में असफल हो सकते हैं। कारोबार में कुछ नए की शुरुआत ना करें। विद्यार्थी वर्ग को छोटी-मोटी सफलता मिल सकती है। सेहत को लेकर सचेत रहें।


कुंभ- किसी खास काम को निपटाने की की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। किसी कार्य को मन लगाकर करेंगे तो सफलता मिलेगी। किसी पर गुस्सा होने से बचें वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है। जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें। आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।


मीन- दिन अच्छा है। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सुधार होने के योग हैं। कोई बड़ा फैसला अचानक लेना पड़ सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। पढ़ाई से जुड़ी कोई नई समस्या आपके सामने आ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here