राशिफल 2 जून : कौन से मुहूर्त में करें शुभ कार्य कौन सा मुहूर्त है अशुभ…, जानिये क्या कहती है आपकी राशि

152
19 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
19 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                              2 जून का पंचांग

रविवार, ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष। तिथि : चतुर्दशी दिन के 4:40 बजे तक फिर अमावस्या। नक्षत्र : कृतिका रात के 12:40 बजे तक फिर रोहिणी। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : सुबह के 11:51 बजे से 12:46 बजे तक। राहुकाल :शाम के 5:27 बजे से 07:10 बजे तक।


                               3 जून का पंचांग

सोमवार, ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष। तिथि : अमावस्या दिन के 03:32 बजे तक फिर प्रतिपदा । नक्षत्र : रोहिणी रात के 12:40 बजे तक फिर मृगशिरा ।शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : सुबह के 11:51 बजे से 12:46 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 07:10 बजे से 08:53 बजे तक।



                                दैनिक राशिफल

मेष- लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। धन लाभ के योग हैं। विरोधियों पर आप हावी हो सकते हैं। दिन अच्छा है। संतान के साथ अच्छा समय बीतेगा। कुछ निजी संबंधों में विवाद हो सकते हैं। कारोबारियों की हर तरह की योजनाएं सफल होंगी। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिल सकती है। किसी भी काम में आलस्य ना दिखाएं।


वृष- कार्य क्षेत्र में लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आपकी बातों को महत्व भी देंगे। पारिवारिक लिहाज से दिन अच्छा है। परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्रा हो सकती है जो आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी। सोचे हुए कार्य पूरे करने में परेशानी महसूस हो सकती है। पैसों की स्थिति पर अच्छे से विचार करें। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।


मिथुन- नए लोगों के संपर्क में आएंगे जो आपके करीबी बन जाएंगे। परिस्थितियां थोड़ी उलझ सकती हैं गंभीरता से विचार करके निर्णय लें। समय थोड़ा खराब हो सकता है सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं साथ ही स्थानांतरण भी हो सकता है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं जो आप का खर्च बढ़ाएगी। विवाद में पड़ने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है।सेहत सामान्य रहेगी।


कर्क- सभी अधूरे काम समय पर पूरे हो जाएंगे। आपको अपना ध्यान अपने कार्य पर लगाने की जरूरत है। दोस्तों के साथ समय बीतेगा जिससे आपकी परेशानियां कम होंगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी करीबी से अनबन होने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। कारोबारियों को अपेक्षित सहयोग मिल जाएगा। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।


सिंह- कार्यक्षेत्र में नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। कोई नई जिम्मेदारी आपको अचानक से मिल सकती है। कुछ करीबी लोग किसी भी तरह की परिस्थिति में आपका साथ देंगे। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सेहत पर ध्यान दें।


कन्या- दिन सामान्य रहेगा। लेनदेन के मामले सुलझ सकते हैं। एक साथ कई जिम्मेदारियां आप पर पड़ सकती हैं। परिवार में किसी उत्सव का आयोजन करना पड़ सकता है। विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। कारोबार में नई योजनाएं आपके सामने आएंगी उन पर काम सोच समझ कर शुरू करें। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।


तुला- नौकरीपेशा लोगों का कार्यक्षेत्र में मन लगेगा। सहयोगी आपसे मदद की अपेक्षा कर सकते हैं। सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। अपनी कोई गुप्त योजना किसी से भी साझा ना करें। कारोबार के सिलसिले में छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।


वृश्चिक- कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। किसी कारणवश यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में सिर्फ खुद पर ध्यान दें। भाग्य का साथ बहुत ज्यादा नहीं मिल पाएगा जिस कारण आप तनाव महसूस कर सकते हैं। पैसों की स्थिति में गंभीरता बनाकर रखें। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। सेहत का ध्यान रखें।


धनु- कार्यक्षेत्र में कुछ नई बातें आपको पता लग सकतीं हैं। अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। पैसों की स्थिति और मजबूत हो सकती है। कुछ नई जिम्मेदारियां कार्यक्षेत्र में आपको मिल सकती हैं। परिवार का पूरा साथ मिलेगा। किसी और के मामले में दखलअंदाजी ना करें। बहस में ना उलझें। कारोबारियों का काम में मन कम लगेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन ठीक-ठाक है। सेहत अच्छी रहेगी।


मकर- कारोबारियों के साथ कुछ अच्छा होने के योग हैं। परिवार में किसी खास मसले पर चर्चा हो सकती है। कुछ जिम्मेदारियों को आप सफलतापूर्वक हटा लेंगे। निवेश करने का सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी की सलाह लेकर करें। मकान खरीदने की विचार आपके मन में आ सकता है। धार्मिक यात्रा के भी योग हैं। लेन-देन के मामले में सावधानी बनाकर रखें। पढ़ाई में विद्यार्थी वर्ग का मन थोड़ा कम लगेगा। सेहत पर ध्यान दें।


कुंभ- कुछ पुराने संबंध जिनमें विवाद चल रहा था वह सुलझ जाएंगे और मजबूत होंगे। धन लाभ के योग हैं। लेन-देन का मसला समाप्त होगा। पिता की किसी अहम काम में मदद मिल सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। किसी करीबी का व्यवहार आपको दुख पहुंचा सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। कारोबारियों को मुनाफा होगा। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत अच्छी रहेगी।


मीन- जीवन में कोई बड़ा बदलाव होने के योग हैं। परेशानियां कम होंगी। आप जिन मसलों में भी हाथ डालेंगे उन को सुलझा देंगे। घर परिवार में अचानक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। किसी नई योजना के लिए दिन अच्छा नहीं है। कुछ बातें अपने तक ही रखेंगे तो अच्छा होगा। भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। नौकरी में बदलाव करने का विचार आपके मन में आ सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन थोड़ा कम लगेगा। खानपान में सतर्कता बरतें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here