राशिफल 3 जून : कैसा रहेगा सप्ताह का पहला दिन, जानिये क्या कहती है आपकी राशि..

134
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                                3 जून का पंचांग

सोमवार, ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष। तिथि : अमावस्या दिन के 03:32 बजे तक फिर प्रतिपदा । नक्षत्र : रोहिणी रात के 12:40 बजे तक फिर मृगशिरा । शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : सुबह के 11:51 बजे से 12:46 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 07:10 बजे से 08:53 बजे तक।


                                4 जून का पंचांग

मंगलवार, ज्येष्ठ मास शुक्लपक्ष। तिथि : प्रतिपदा दिन के 01:57 बजे तक फिर द्वितीया। नक्षत्र : मृगशिरा रात के 11:09 बजे तक फिर आर्द्रा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:52 बजे से 12:47 बजे तक। राहुकाल : दिन के 03:45 बजे से 05:28 बजे तक।



                                        दैनिक राशिफल

मेष- आपके मन में उत्सुकता भरी हुई रहेगी। पैसों से जुड़े हर तरह के मामले निपट जाएंगे। रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। कारोबारियों को अपने क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सोच-समझ कर ही किसी कार्य में हाथ डालें। कोई भी बात बोलने से पहले विचार कर लें। परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें जरूरत से ज्यादा न बोलें, नुकसान हो सकता है। किसी करीबी पर जरूरत से ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। पुराने सभी मामले निपट जाएंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग ऐसी समस्या में और ज्यादा उलझ सकते हैं। मौसमी बीमारी से सावधान रहें।


वृष- जीवनसाथी से किसी पुराने मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। दिन सामान्य रहेगा। अहम फैसला करने के लिहाज से दिन बहुत अच्छा नहीं है। पैसों की स्थिति को लेकर आपके मन में कोई संदेहास्पद स्थिति हो सकती है। धन लाभ होने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत के प्रति सतर्क रहें।


मिथुन- आप जरुरत से ज्यादा उत्सुक हो सकते हैं खुद पर नियंत्रण रखें। पैसों के मामले आज सुलझ सकते हैं। भरोसेमंद लोगों को अपनी मन:स्थिति के बारे में बताएं वह मदद करेंगे। भागदौड़ भरा दिन रहेगा। कानूनी मामला कोई चल रहा है तो वह भी सुलझ सकता है। जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में संभलकर रहें। विद्यार्थी वर्ग को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।


कर्क- धन लाभ होने के योग हैं। पैसों के मामलों पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को गुप्त रखें किसी से साझा ना करें। अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नए रोजगार की तलाश में है तो सफलता मिल सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य है। जीवनसाथी की सेहत थोड़ा परेशान कर सकती है।


सिंह- समस्याएं खत्म हो सकती हैं। जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी व्यवहार के कारण लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। आप सभी जरूरी काम निपटा लेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है जिसकी वजह से आप थोड़े चिड़चिड़े हो सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग थोड़ा परेशान रह सकते हैं। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।


कन्या- कोई भी जरूरी काम करते वक्त सावधानी रखें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। काम का दबाव आप पर ज्यादा रहेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां भी अचानक से बढ़ जाएंगी। जीवन साथी के साथ मनमुटाव की स्थिति हो सकती है। कारोबारियों को अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी।


तुला- साझेदारी का कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। दोस्तों के साथ मौज मस्ती कर सकते हैं। जमीन जायदाद खरीदने का विचार आपके मन में आ सकता है। निवेश करने के लिहाज से दिन अच्छा है। किसी खास से विवाद हो सकता है। भाग्य का साथ थोड़ा कम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। अचानक से खर्चे बढ़ सकते हैं। विद्यार्थी के लिए समय अच्छा है। सेहत ठीक रहेगी।


वृश्चिक- नए लोगों के संपर्क में आएंगे। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है जिसमें कुछ पुराने मित्रों से भी मुलाकात हो सकती है। कोई अहम फैसला लेने के बारे में सोच रहे हैं तो किसी बड़े की सलाह अवश्य लें। विरोधियों से सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। कारोबारियों की समस्याएं थोड़ी बढ़ सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।


धनु- पैसों की समस्या उत्पन्न हो सकती है। कुछ रुके हुए काम संपन्न हो जाएंगे। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। थोड़ा परेशानी भरा दिन रह सकता है। किसी करीबी से विवाद होने के योग हैं। भाग्य का बहुत अधिक साथ नहीं मिल पाएगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक तौर पर संबंधों में और मजबूती आ सकती है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग परेशान रह सकते हैं। चोट लगने के योग हैं।


मकर– कारोबारियों को किसी पुरानी योजना का फायदा हो सकता है। धन लाभ होने के योग हैं। पैसों के मामलों पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी करीबी से चला आ रहा विवाद खत्म हो सकता है। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर रहें। रोजमर्रा के कुछ काम अधूरे रहने से थोड़े परेशान रह सकते हैं। कुछ काम अधूरे होने से परेशान हो सकते हैं। कोई भी काम टालें नहीं नुकसान हो सकता है। कारोबारियों की जिम्मेदारी बढ़ेंगी। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत सामान्य रहेगी।


कुंभ- पारिवारिक मामलों कि तरफ ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों को पूरा करें। आप की अनदेखी की वजह से कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। भाग्य का साथ कम ही मिलेगा। धन हानि होने के भी योग हैं। अपनी गुप्त बातें किसी के साथ साझा ना करें। जीवनसाथी के साथ अपनी भावनाएं बांट सकते हैं। पैसों के मामले में उलझ सकते हैं। विद्यार्थी के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।


मीन- आपके लिए दिन अच्छा है। भाग्य का साथ मिलेगा। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको मिल सकती हैं। धन लाभ होने के योग हैं। कुछ पुराने मामले निपट सकते हैं। पारिवारिक मामलों पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी भी मामले में अति करने से बचें। किसी करीबी के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी ज्यादा भावुक हो सकता है। कारोबार बढ़ने के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। खानपान में सावधानी रखें पेट की समस्या हो सकती है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here