राशिफल 31 मई : क्या मिलेगा भाग्य का साथ…, जानिये क्या कहती है आपकी राशि

139
20 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                             31 मई का पंचांग

शुक्रवार, ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष। तिथि : द्वादशी दिन के 05:17 बजे तक फिर त्रयोदशी। नक्षत्र :अश्विनी रात के 12:13 बजे तक फिर भरणी । शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : सुबह के 11:51 बजे से 12:46 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 10:36 बजे से 12:18 बजे तक।


                              1 जून का पंचांग

शनिवार, ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष। तिथि : त्रयोदशी शाम के 05:16 बजे तक फिर चतुर्दशी। नक्षत्र : भरणी पूरा दिन व रात के 12:43 बजे तक फिर कृतिका। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:52 बजे से 12:46 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 8:53 बजे से 10:36 बजे तक।



                                      दैनिक पंचांग 

मेष- दिन सामान्य है। परिवार के लोग आपसे कुछ अपेक्षाएं कर सकते हैं। खुद के व्यवहार को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने के नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं। आप अपनी मेहनत से खुद को साबित करके दिखाएंगे। विवादों से जहां तक हो सके दूर रहने का प्रयास करें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है परंतु सब जल्दी ठीक हो जाएगा। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत अधिक करने की आवश्यकता है। सेहत ठीक रहेगी।


वृष- भाग्य का साथ मिलेगा। आपके अधिकतर कार्य पूरे होने का योग है जिनसे आपको फायदा भी हो सकता है। धन लाभ होने का योग है। भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ सकती है जिसकी वजह से व्यस्तता रहेगी। परिवार का पूरा साथ मिलेगा। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। निवेश के लिए समय ठीक नहीं है। विद्यार्थी वर्ग का मन पढ़ाई में कम लगेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।


मिथुन- दोस्तों से मदद की अपेक्षा कर रहे हैं तो वह मिल सकती है। आने वाले दिनों में आर्थिक लाभ होने के योग हैं। किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। सोचे हुए कार्य पूरे करने में थोड़ी परेशानी होगी। रिश्तों के मामले में किसी तरह की जल्दबाजी ना दिखाएं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी।


कर्क- अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सक्रियता के साथ काम करेंगे तो सोचे सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। कोई भी नया काम करना चाहते हैं तो समय अच्छा है। आसानी से सभी काम पूरे हो जाएंगे। किसी भी कार्य को करने में जबरदस्ती ना दिखाएं नुकसान हो सकता है। नौकरी को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें अपनी भावनाएं जीवनसाथी पर न थोपने की कोशिश ना करें। कारोबारियों को फायदा हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग का मन पढ़ाई में कम लगेगा। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। दुर्घटना हो सकती हूं।


सिंह- कुछ नया सीखने का अवसर आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतीपूर्ण स्थिति आपके सामने आएंगी जो खुद को साबित करने के नए अवसर आपके सामने खोलेंगी। अपनी बात को सही ढंग से कहें अन्यथा विवाद हो सकते हैं। जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। नकारात्मकता को खुद पर हावी ना होने दें। जीवनसाथी के सहयोग से धन लाभ होने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। सेहत सामान्य रहेगी।


कन्या- आर्थिक लाभ होने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। रोजमर्रा की परेशानियों का अंत होगा। किसी भी काम को पूरा करने में गंभीरता रखें। रुके हुए पैसे की प्राप्ति हो सकती है। परिवारजनों की अपेक्षित आपको मिलेगी। कारोबारियों को अचानक कठिनाई महसूस हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। खानपान में सतर्कता बरतें। पेट के रोग हो सकते हैं।


तुला- कार्यक्षेत्र में कुछ बड़ी सफलता आपको मिल जाएगी। धन लाभ होने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। कई उलझे हुए मामले सुलझ जाएंगे। संतान से किसी अहम बात पर बहस हो सकती है जिससे आप थोड़े परेशान रहेंगे। नई नौकरी के बारे में सोच सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी।


वृश्चिक- परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं साथ ही आय वृद्धि भी हो सकती है। कुछ पुराने काम पूरे करने में आपको बहुत ज्यादा धैर्य की आवश्यकता है। जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। कुछ अहम लोग आपसे मदद की अपेक्षा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र के काम पूरे करने की वजह से अन्य कुछ काम छूट सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है।
सेहत अच्छी रहेगी।


धनु- पुराने काम निपटाने के लिए समय अच्छा है। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। पैसों को लेकर कोई विवाद हो सकता है। आय से अधिक धन खर्च भी हो सकता है। निवेश करने से बचें। जीवनसाथी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।


मकर- कुछ करीबी लोगों से जो विवाद हो गया था वह सुलझ जायेगा। धन लाभ होने के योग हैं। परिवार वालों पर खर्च करना पड़ सकता है। भूमि-भवन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो समय अच्छा है। मन की बातों को किसी करीबी के सामने रखें अच्छा लगेगा। कोई नया काम सावधानी से करें। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। पेट के रोग हो सकते हैं।


कुंभ- पैसों की कमी की वजह से अगर कोई कार्य फंसा हुआ था तो वह पूरा हो जाएगा। दूर रह रहे किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। समय की कमी के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। बातचीत में सावधानी रखें। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च हो सकता है। निवेश करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह लें। कारोबारी नई योजनाएं बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। सेहत सामान्य रहेगी।


मीन- मानसिक परेशानियां खत्म होंगी। आयवृद्धि होने के योग हैं। कारोबारियों को फायदा हो सकता है। साथ काम करने वाले लोग परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं। कारोबारियों को कुछ जरूरी फैसले लेने पड़ सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग जल्दबाजी में कोई फैसला ना करें। सेहत को लेकर सावधान रहें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here