राशिफल 30 मई : कैसी रहेगी सितारों की चाल…, जानिये क्या कहती है आपकी राशि

214
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                             30 मई का पंचांग

बृहस्पतिवार, ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष। तिथि : एकादशी दिन के 04:38 बजे तक फिर द्वादश। नक्षत्र : रेवती सुबह के 11:04 बजे तक फिर अश्विनी। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : सुबह के 11:51 बजे से 12:46 बजे तक। राहुकाल : दिन के 02:01 बजे से 03:43 बजे तक।


                              31 मई का पंचांग

शुक्रवार, ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष। तिथि : द्वादशी दिन के 05:17 बजे तक फिर त्रयोदशी। नक्षत्र :अश्विनी रात के 12:13 बजे तक फिर भरणी । शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : सुबह के 11:51 बजे से 12:46 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 10:36 बजे से 12:18 बजे तक।



                                      दैनिक पंचांग

मेष- नौकरी में उन्नति के लिए कुछ नया सोचें। परिवार पर ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान के साथ समय बीतेगा जिससे आप खुशी महसूस कर सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से मतभेद हो सकते हैं। परिवार को समय दें। लेन-देन के कुछ मामले अटक सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।


वृष- नए लोगों संपर्क में आ सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप की कार्यक्षमता की तारीफ होगी। जिस योजना पर कार्य कर रहे हैं उससे फायदा होगा। बोलचाल का तरीका संयमित रखें। कारोबार बढ़ने के योग हैं। कुछ नजदीकी लोगों से अनबन हो सकती है। भावुकता आप पर हावी हो सकती है। आपकी परेशानियों का असर जीवन साथी के साथ आपके संबंधों पर हो सकता है। पढ़ाई में मेहनत करने की आवश्यकता है। तनाव महसूस हो सकता है।


मिथुन- कारोबारियों के लिए समय अच्छा है फायदा होने के योग हैं। एक साथ कई तरह के कार्य पूरे करने का दबाव आप पर हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी कार्य की वजह से भागदौड़ थोड़ी ज्यादा हो सकती है। कारोबारियों को फायदा होने के योग हैं। मित्रों की मदद से कोई बड़ा फायदा हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।


कर्क- धन लाभ होने के योग हैं। रुके हुए पैसे की प्राप्ति हो सकती है। कोई काम अटका हुआ था तो वह भी पूरा हो सकता है। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलने के योग हैं। नई नौकरी की तलाश में है तो सफलता मिल सकती है। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए समय नहीं मिल पाएगा। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।


सिंह- कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। कानूनी मामला कोई चल रहा है तो आपको सफलता मिलने की योग हैं। विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहें। कारोबार में कुछ नया करने का सोच रहे हैं तो अभी टाल दें। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई को लेकर अनिश्चितता महसूस कर सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।


कन्या- कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। अपना ध्यान पर लगाएं। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक लाभ होने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ विवाद खत्म होगा व आपका संबंध और मजबूत होगा। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। सेहत के मामले में सावधान रहने की जरूरत है।


तुला- पारिवारिक मामलों पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा हो सकता है। पुराने विवाद को शांति से बैठकर सुलझाने का प्रयास करें। विरोधियों पर हावी रहने में आप सफल होंगे। किसी खबर की कारण मन थोड़ा परेशान हो सकता है। कारोबार में सावधानी बरतें। विद्यार्थी वर्ग का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है जिससे आपकी चिंता बनी रहेगी।


वृश्चिक- मन को सकारात्मक बनाने की कोशिश करें। कारोबारियों को धन लाभ होने के योग हैं। किसी योजना पर कार्य कर रहे हैं तो उससे भी बड़ा फायदा आपको हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में देरी होने से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। सेहत थोड़ी नरम रह सकती है।


धनु- कार्यक्षेत्र में लोग आपकी मदद करने के लिए आगे आ सकते हैं। माता के साथ कुछ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। कारोबारियों को यात्रा करनी पड़ सकती है। धन का नुकसान भी हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।


मकर- नई तरह की विचार आपके मन में आ सकते हैं जो आपकी कार्य योजनाओं को सफल बनाने में मदद कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी बात को अच्छे ढंग से सामने रखेंगे तो आपको अपनी बात मनवाने में आसानी हो सकती है। निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो समय बहुत अच्छा नहीं है। पुराने विवाद फिर से सामने आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं।


कुंभ- आपके लिए दिन शुभ है। धन लाभ होने के योग हैं। कम मेहनत में अधिक फायदा हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से समय अच्छा है। भाग्य का अभी साथ मिलेगा। आप आत्मविश्वास से पूर्ण रहेंगे। यात्रा के योग हैं जो फायदेमंद सिद्ध होगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय बीत सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।


मीन- कार्यक्षेत्र में कोई गुप्त बातें आपको पता लग सकती हैं। मन को नियंत्रण में रखें। जीवनसाथी को समय दें। पारिवारिक मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आक्रमकता थोड़ी कम रखें। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ विवाद हो सकता है। कारोबारी अपने काम पर ध्यान दें। विद्यार्थी वर्ग का ध्यान पढ़ाई में थोड़ा कम लगेगा। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here