राशिफल 29 मई : क्या मिलेगा भाग्य का साथ.., जानिये क्या कहती है आपकी राशि

193
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

                          29 मई का पंचांग

बुधवार, ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष। तिथि : दशमी दिन 03:21 बजे तक फिर एकादशी। नक्षत्र : उत्तर भाद्रपद रात के 09:19 बजे तक फिर रेवती। शुभ मुहूर्त (अभिजीत) : नहीं है। राहुकाल : दिन के 12:18 से 02:01 बजे तक।


                          30 मई का पंचांग

बृहस्पतिवार, ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष। तिथि : एकादशी दिन के 04:38 बजे तक फिर द्वादश। नक्षत्र : रेवती सुबह के 11:04 बजे तक फिर अश्विनी। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : सुबह के 11:51 बजे से 12:46 बजे तक। राहुकाल : दिन के 02:01 बजे से 03:43 बजे तक।



                                 दैनिक राशिफल 

मेष- आपका समय अच्छा है। आय वृद्धि होने के योग हैं। सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से कोई गुप्त बातचीत हो सकती है जो आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में आप थोड़ी कठिनाई महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। कारोबारियों को आर्थिक लाभ हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत सामान्य रहेगी।


वृष- रुके हुए पैसे की प्राप्ति हो सकती है। नए अवसर आपको मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। कोई दोस्त आप से मदद की अपेक्षा कर सकता है। मन अस्थिर होने की वजह से कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां प्रभावित हो सकती हैं। दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों से संबंध अच्छे बनेंगे। विद्यार्थियों को कम मेहनत में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।


मिथुन- दिन अच्छा रहेगा। किए गए कामों में फायदा मिलेगा। धन लाभ होने के योग हैं। कारोबार में फायदा होने के योग हैं। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। पैसों की स्थिति सुधर सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। संतान के प्रति आपकी चिंता बढ़ सकती है। विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। धन लाभ होने के योग हैं। कारोबारी नई योजनाएं बनाकर उस पर कार्य शुरू कर सकते हैं। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।


कर्क- कार्यक्षेत्र में नए अनुभव होंगे। नए लोगों के संपर्क में आएंगे जो आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होंगे। साझेदारी के विषय में निर्णय ले सकते हैं। पैसों के मामले में थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी से अनबन हो सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च होने के योग हैं। थोड़ा संयम रखें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। अधिकारियों से सहयोग नहीं मिलने के कारण थोड़े परेशान हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। खान-पान में सावधानी रखें।


सिंह- ग्रहों की स्थिति अच्छी रहेगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिस वजह से आप प्रसन्न रहेंगे। आपके उत्साह से लोग प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। सोचे हुए सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। धन लाभ हो सकता है। पैसों के मामले और उलझ सकते हैं। धैर्य बनाकर रखें। कामकाज में सावधानी रखें। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत के अनुसार कुछ कम सफलता मिलेगी। पेट के रोग हो सकते हैं।


कन्या- सामाजिक कार्य में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले किसी बड़े की सलाह अवश्य लें। अधिकारी आपके कार्य से प्रभावित हो सकते हैं। किसी करीबी से विवाद हो सकता है। जरूरी काम कुछ अटक सकते हैं। निवेश में सावधानी रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। सेहत सामान्य रहेगी।


तुला- आय वृद्धि होने के योग हैं। कोई जरूरी काम निपट सकता है। अपनी योजनाओं पर परिस्थितियों के अनुरूप बदलाव करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी महत्वकांक्षा चरम पर होंगी। कोई बड़ा काम शुरू ना करें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।


वृश्चिक- सोचे हुए सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। मन को स्थिर रखें। आपको ध्यान निजी जीवन पर देने की आवश्यकता है। समय अच्छा है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी ना करें काम बिगड़ सकता है। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। आर्थिक नजरिए से दिन फायदेमंद है। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। मौसमी बिमारी परेशान कर सकती हैं।


धनु- पुराने दोस्तों से मुलाकात होने के योग हैं। कारोबारी कुछ नया कर सकते हैं। हर तरह के विवाद निपटाने में आप सफल रहेंगे। घर परिवार की जिम्मेदारियों को अनदेखा ना करें। आर्थिक मामलों में नुकसान हो सकता है। कारोबारियों का पैसा फंस सकता है। विद्यार्थी वर्ग किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। मानसिक थकान महसूस कर सकते हैं।


मकर- हर तरह की परिस्थिति से निकलने में आप सक्षम है। किसी पुरानी समस्या का समाधान हो जाएगा। जीवन में कोई बड़ा बदलाव होने के योग हैं। परिवार के साथ समय बीतेगा। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। कार्य के सिलसिले में भागदौड़ ज्यादा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। धन लाभ होने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।


कुंभ- कहीं से मदद की अपेक्षा कर रहे हैं तो वह मिल जाएगी। पैसे कमाने के कई मौके आपकी आगे आएंगे। सामने वाले की बातों को समझने से पहले उन पर अपनी प्रतिक्रिया ना दें। विवाद हो सकता है। यात्रा के योग हैं। कामकाज में व्यस्तता ज्यादा रहेगी। कोई कानूनी मामला चल रहा है तो वह भी निपट जाएगा। जीवनसाथी अपने काम में ज्यादा व्यस्त रहेगा व आप को समय नहीं दे पाएगा। निवेश के लिए समय ठीक ठाक है। सेहत सामान्य रहेगी।


मीन- आय वृद्धि होने के योग हैं। दिन अच्छा है जो भी काम करना चाहते हैं वो थोड़ी सी कोशिश से सफल हो जाएगा। आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। मन की बात को जीवनसाथी से साझा करें। पैसों को लेकर आपकी परेशानी बढ़ सकती है। घर वालों को फायदा हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन लगेगा। खानपान को लेकर सावधानी बरतें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here