राशिफल 28 मई : किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ…, जानिये क्या कहती है आपकी राशि

211
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                              28 मई का पंचांग

मंगलवार, ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष। तिथि : नवमी दिन के 01:31 बजे तक फिर दशमी। नक्षत्र : पूर्व भाद्रपद दिन के 6:59 बजे तक फिर उत्तरा भाद्रपद। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:51 बजे से 12:45 बजे तक। राहुकाल : दिन के 03:43 बजे से 05:25 बजे तक।


                              29 मई का पंचांग

बुधवार, ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष। तिथि : दशमी दिन 03:21 बजे तक फिर एकादशी। नक्षत्र : उत्तर भाद्रपद रात के 09:19 बजे तक फिर रेवती। शुभ मुहूर्त (अभिजीत) : नहीं है। राहुकाल : दिन के 12:18 से 02:01 बजे तक।



                                दैनिक राशिफल

मेष- आपके लिए दिन शुभ है। कोई बड़ी योजना बनाकर उस पर कार्य शुरू कर सकते हैं। धन लाभ होने के योग हैं। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। रुके हुए कार्यों की शुरुआत हो सकती है। कारोबार बढ़ने के योग हैं व साथ ही आय वृद्धि भी होगी। अपव्यय ना करें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।


वृष- रुके हुए पैसे की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही कोई उलझी हुई स्थिति को सुलझाने में आप सफल रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा जिससे रुके हुए सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। कोई बड़ा आपसे नाराज भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा व कुछ चुनौतीपूर्ण स्थिति आपके सामने आ सकती हैं। निवेश के लिए दिन सामान्य हैं। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत ठीक रहेगी।


मिथुन- भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अपनी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। दोस्तों के साथ मौज मस्ती का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में छोटा-मोटा मनमुटाव हो सकता है। कानूनी मामला कोई चल रहा है तो उसमें रुकावट महसूस कर सकते हैं। किसी खास मित्र से कोई विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी वर्ग मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।


कर्क- नौकरीपेशा लोगों के लिए कुछ अच्छे बदलाव का समय है जिन से आने वाले दिनों में फायदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति में सुधार होने के योग हैं तथा आप जिस क्षेत्र में भी कोशिश कर रहे हैं उसमें भी सफलता मिलेगी। सकारात्मक रहे। संतान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इसी दोस्त के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। साझेदारी में कारोबार कर रहे लोगों के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। धन हानि के योग हैं सावधान रहें। विद्यार्थी वर्ग को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। मौसमी बीमारियों से बच कर रहें।


सिंह- रोजमर्रा के कार्य पूरे करने में आप सफल रहेंगे। आय वृद्धि के योग हैं साथ ही आपके कार्य से प्रसन्न होकर अधिकारी पदोन्नति के बारे में भी सोच सकते हैं। कोई नया काम करने के बारे में सोच रहे हैं तो शुरू कर सकते हैं समय अच्छा है फायदा होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-साधनों पर खर्च हो सकता है। किसी के साथ बहस करने से बचें। कारोबारियों को अपेक्षित मदद आसानी से मिल जाएगी। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।


कन्या- कुछ लोग जो तनावपूर्ण स्थिति से गुजर रहे हैं उनके लिए समय अच्छा है। आपकी सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। फंसे हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। घर-परिवार की समस्याएं सुलझाने में आप सफल रहेंगे। व्यवहार थोड़ा संतुलित बनाकर रखें। यात्रा पर जाने का योग है। खर्च पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। कारोबारियों के लिए समय ठीक रहेगा। निवेश भी कर सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें। चोट लग सकती है।


तुला- दिन अच्छा है। धन लाभ होने के योग हैं आपके द्वारा बनाई गई योजनाओं पर कार्य करके सफलता मिल सकती है। आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। आप अपनी बातचीत से लोगों को प्रसन्न कर सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें अन्यथा बड़े विवाद में फंस सकते हैं। आपके अधिकतर कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। पुराने रोग थोड़ा परेशान कर सकते हैं।


वृश्चिक- खुद पर भरोसा रखें आप के अंदर हर स्थिति से लड़ने की क्षमता है। कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसी जिम्मेदारियां आपको मिल सकती है जो आपके लिए फायदेमंद होंगी परंतु शुरू में आप उनसे थोड़ा परेशान भी हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में फालतू के विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ होने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। परिवार में किसी की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं।


धनु- समय अच्छा है किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। पैसों से जुड़ी कोई भी कोशिश आज आपको फायदा दिला सकती है। कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं जिसमें बहुत हद तक आप सफल भी होंगे। यात्रा के योग हैं जो आपके लिए अच्छी होगी। धन लाभ भी हो सकता है तथा आपकी सारी परेशानियां भी खत्म हो जाएंगी। जीवनसाथी पर खर्च करना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग को अपेक्षित सहयोग मिल जाएगा व दिन भी अच्छा रहेगा। खान-पान में सावधानी बरतें। पेट संबंधित रोग हो सकते हैं।


मकर- दिन अच्छा रहेगा। परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी। सोचे हुए सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में आप सफल रहेंगे। कुछ पुरानी योजनाएं आपको फायदा दे सकती हैं। मन में उत्साह बना रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कार्यक्षेत्र में गंभीरता बनाकर रखें। किसी खास मामले की अनदेखी करने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है फायदा होने के योग है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय बहुत अच्छा नहीं है अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत ठीक रहेगी।


कुंभ- धन लाभ हो सकता है। निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। भविष्य में आप को फायदा होगा। पुरानी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। करीबी लोगों से कुछ महत्वपूर्ण मसलों पर बातचीत होने के योग हैं। वाणी पर संयम रखें। कुछ लोग जिनसे आप मदद की अपेक्षा करेंगे वह पीछे हट सकते हैं जिससे आप थोड़े निराश रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत सामान्य रहेगी।


मीन- किसी खास मामले में आपको जल्दबाजी करने की आवश्यकता है। नौकरी बदलने के बारे में विचार कर रहे हैं तो समय अच्छा है। महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में आएंगे जो आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होंगे। किसी से मदद की अपेक्षा है तो वह आपको मिल जाएगी। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी मित्र से कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। कारोबारियों को किए गए निवेश का फायदा मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। सेहत थोड़ी नरम हो सकती है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here