राशिफल 27 मई : कैसा होगा हफ्ते का पहला दिन…, जानिये क्या कहती है आपकी राशि

193
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                             27 मई का पंचांग

सोमवार, ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष। तिथि : अष्टमी दिन के 11:16 बजे तक फिर नवमी। नक्षत्र : शतभिषा दिन के 4:14 बजे तक फिर पूर्व भाद्रपद। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:51 बजे से 12:46 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 7:12 से 8:54 बजे तक।


                                28 मई का पंचांग

मंगलवार, ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष। तिथि : नवमी दिन के 01:31 बजे तक फिर दशमी। नक्षत्र : पूर्व भाद्रपद दिन के 6:59 बजे तक फिर उत्तरा भाद्रपद। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:51 बजे से 12:45 बजे तक। राहुकाल : दिन के 03:43 बजे से 05:25 बजे तक।



                               दैनिक राशिफल

मेष- पैसों को लेकर जो समस्याएं चल रहे हैं वह सुलझ जाएंगी। रचनात्मक कार्य करने के लिए दिन अच्छा है। कार्य के सिलसिले में यात्रा के योग हैं। नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं। मन में कई प्रकार की उलझनें चलती रहेंगी। कुछ पैसे जल्दबाजी में निर्णय पड़ सकते हैं सावधान रहें। जीवनसाथी भावनात्मक हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत सामान्य रहेगी।


वृष- परेशानियां खत्म होंगी। धन लाभ के योग हैं। व्यवहार पर नियंत्रण रखें। परिवार व मित्रों कि आप से अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं। बोलचाल में सावधानी बरतें अन्यथा परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कार्य का दबाव रहेगा। अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। सावधानी बरतें चोट लग सकती है।


मिथुन- दिन अच्छा है। सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। पैसों से जुड़ा कोई अहम फैसला लेने की जरूरत पड़ सकती है। कोई भी नया काम सावधानी से करें। कुछ खास मित्रों के साथ अनबन हो सकती है। कारोबारियों को छोटा-मोटा फायदा हो सकता है। अधिकारियों की भी मदद मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। सेहत को लेकर सावधानी बरतें।


कर्क- कोई भी नया काम धैर्य से करें व शांति बनाकर रखें अन्यथा काम और उलझ सकता है। व्यवहार में लचीलापन बना कर रखें। अहम बातें किसी पर भरोसा करके साझा ना करें नुकसान हो सकता है। धन हानि के योग हैं। रोजमर्रा के कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत करने के बारे में सोच रहे हैं तो समय अच्छा है लाभ हो सकता है। किसी दोस्त के कारण आप की चिंता बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। निवेश करने का सोच रहे हैं तो अभी टाल दें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा ध्यान रखें।


सिंह- नौकरीपेशा लोगों लोगों के लिए समय अच्छा है बहुत से कामों में भाग्य का साथ रहेगा। आयवृद्धि होने के योग हैं साथ ही पदोन्नति भी हो सकती है। नई नौकरी के बारे में सोच रहे हैं तो समय अच्छा है प्रयास जारी रखें। थोड़े संवेदनशील हो सकते हैं। किसी तरह का कोई विवाद तो वह भी सुलझ सकता है। विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखें अन्यथा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। सेहत को नुकसान हो सकता है।


कन्या- परिस्थितियां धीरे-धीरे आप के पक्ष में हो जाएंगी। कुछ खास काम पूरा करने में समय लग सकता है। कामकाज का दबाव ज्यादा रहेगा। जो बात मन में है उसे साफ कर दें अन्यथा विवाद हो सकता है। किसी बात को लेकर चिंतित रह सकते हैं। कुछ लोगों के विचारों से आप सहमत नहीं हो पाएंगे। कार्यक्षेत्र में जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। खर्च ज्यादा हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। कम मेहनत में अच्छे नतीजे मिलने के योग हैं।


तुला- दिन अच्छा है पुरानी सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के कई मौके आपको मिलेंगे। पुराने किए गए किसी निवेश से फायदा हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की मदद से धन लाभ होने के योग हैं। जल्दबाजी में किसी भी तरह का फैसला लेने से बचें। दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी सामाजिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। सेहत अच्छी रहेगी।


वृश्चिक- कुछ प्रयासों में आपको सफलता मिल सकती है। दिन अच्छा रहेगा तथा मौज मस्ती में बीतेगा। कोई भी अहम काम टालें नहीं नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी नीचा दिखाने का प्रयास कर सकते हैं परंतु असफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बहस में ना पड़ें विवाद हो सकता है। कारोबारियों को फायदा हो सकता है। कोई भी काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। भाग्य का साथ रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिल सकती है। मौसमी बीमारियां कुछ परेशान कर सकती हैं।


धनु- दिन अच्छा है। महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में आएंगे जो आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होंगे। परिवार की कुछ मामले आपको गंभीरता से लेने की जरूरत है। कोई बड़ा फैसला आपको लेने पड़ सकता है जो फायदेमंद सिद्ध होगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है। सेहत का ध्यान रखें।


मकर- कोई ऐसा काम करना पड़ सकता है जिससे आने वाले दिनों में फायदा होने के योग हैं। खाली योजनाएं बनाने में समय व्यर्थ ना करें उन पर कार्य भी शुरू करें। समय अच्छा है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। दिन परेशानी भरा रह सकता है। कारोबारी किसी को पैसे उधार ना दें। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सेहत अच्छी रहेगी।


कुंभ- सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। पैसों से जुड़े मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। धर्म-कर्म के कार्यों में भाग ले सकते हैं। परिवार में स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण हो सकती है। जीवनसाथी से मनमुटाव होने के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन आपके अनुरूप रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।


मीन- संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। कामकाज का दबाव ज्यादा रहेगा परंतु कार्यक्षेत्र में आपको अपेक्षित सहयोग मिल जाएगा। विरोधियों से एक दूरी बनाकर रखें। व्यवहार पर नियंत्रण रखें। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थी वर्ग का मन पढ़ाई में लगेगा। खानपान में सतर्कता बरतें। पेट के रोग हो सकते हैं।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here