राशिफल 11 मई: कैसा बीतेगा दिन, जानिये क्या कहती है आपकी राशि

172






                              11 मई का पंचांग

शनिवार, वैशाख मास शुक्लपक्ष। तिथि : सप्तमी रात 7:44 बजे तक फिर अष्टमी। नक्षत्र : पुष्य दिन के 1:14 बजे तक फिर अश्लेषा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:51 बजे से 12:44 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 8:57 से 10:38 बजे तक।


                                 12 मई का पंचांग

रविवार, वैशाख मास शुक्लपक्ष। तिथि : अष्टमी शाम 5:57 बजे तक फिर नवमी। नक्षत्र : अश्लेषा दिन के 11:55 बजे तक फिर मघा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:51 बजे से 12:44 बजे तक। राहुकाल : शाम के 5:18 से 6:59 बजे तक।



                                    दैनिक राशिफल

मेष- कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती है। दोस्तों में भाइयों की मदद से अधिकतर काम पूरे हो जाएंगे। दोस्तों के साथ मनोरंजन का कोई कार्यक्रम बन सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां समय पर निपट जाएंगी। व्यवहार में थोड़ी सौम्यता बनाकर रखें। अपने इरादों को लेकर बिल्कुल साफ रहें। जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है। काम से जुड़ा कोई संवेदनशील फैसला आप ले सकते हैं। निवेश करते वक्त सावधानी रखें। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन लगेगा। सेहत पर ध्यान दें।


वृष- नौकरी में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की मदद मिल सकती है। मेहनत ज्यादा करनी होगी लेकिन उसका फायदा भी आपको जल्दी ही मिल जाएगा। किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं। किसी करीबी से मनमुटाव भी हो सकता है। रोजमर्रा के सभी कार्य पूरे करने में थोड़ी दिक्कत भी आ सकती है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। कारोबारियों के लिए समय बहुत अच्छा नहीं है। कर्ज देने से बचें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। खानपान में सतर्कता बरतें।


मिथुन- धन लाभ के योग हैं। बड़े भाई का सहयोग मिल सकता है। सोचे हुए सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। परिवार की सभी जिम्मेदारियां आप सफलतापूर्वक पूरी कर लेंगे। संतान का सहयोग मिलेगा। मौज मस्ती में खर्च हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। काम पर ध्यान दें। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत ठीक रहेगी।


कर्क- परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कुछ बड़ा करने का मौका आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छा बोलकर आप अपने सभी कार्य पूरे करवा लेंगे। अपने मन की बात कहने में संकोच ना करें। परिवारजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आपके मन में सकारात्मकता बनी रहेगी। भागदौड़ करनी पड़ सकती है। विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। कुछ खर्चे फालतू भी हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग नहीं मिल पाएगा। कारोबारियों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। विद्यार्थी वर्ग को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। सेहत सामान्य रहेगी।


सिंह- अपनी परेशानियों को किसी करीबी के साथ साझा करें आपको अच्छा महसूस होगा। आय वृद्धि की नए विचार आपके मन में आ सकते हैं। भागदौड़ करनी पड़ सकती है परंतु उसका परिणाम सकारात्मक ही रहेगा। दूर के किसी रिश्तेदार से आज मुलाकात हो सकती है। ज्यादा पैसे खर्च हो सकते हैं। रोजमर्रा के काम पूरे नहीं हो पाएंगे। कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह के विवाद से बचने की कोशिश करें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन ठीक-ठाक है। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।


कन्या- किसी अच्छी खबर का इंतजार रहेगा। नौकरी और कारोबार में नई योजनाएं बन सकती हैं। उनका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। आपकी महत्वाकांक्षा बढ़ सकती हैं। नौकरी में कुछ नया करने के बारे में सकारात्मक विचार आ सकता है। किसी कार्य में जल्दबाजी दिखाएंगे तो नुकसान हो सकता है। थोड़ी भागदौड़ भी रह सकती है। साफ बात करें। कोई खास योजना अधूरी रह सकती है या आपकी उलझन भी बढ़ सकती है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। कारोबार में किसी खास की बात आपको परेशान कर सकती हैं। निवेश के बारे में विचार कर रहे हैं तो सोच समझ कर करें। सेहत सामान्य रहेगी।


तुला- पैसों और परिवार की स्थिति पर पूरा ध्यान दें। सहयोगी आपके काम से वह आपकी बातों से आज जल्दी सहमत हो जाएंगे। विरोधियों पर आप हावी भी रह सकते हैं। किसी के साथ भी फालतू के विभाग में ना उलझें बात बढ़ सकती है। मेहनत ज्यादा करनी होगी। यात्रा भी हो सकती है परंतु उसके मुताबिक परिणाम नहीं मिल पाएगा। जीवनसाथी को भावनात्मक तौर पर आपकी जरूरत हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। सेहत सामान्य रहेगी।


वृश्चिक- अपनी कुछ इच्छाओं को पूर्ण करने के लिए आपको मेहनत करने की आवश्यकता है। लोगों से अपने काम निकलवाने में आप काफी हद तक सफल रहेंगे। अधिकारियों से लंबी बातचीत हो सकती है जिसका परिणाम सकारात्मक होगा। मेहनत भरा दिन रहेगा जिसका परिणाम भविष्य में मिल सकता है। कामकाज में मन नहीं लगेगा। व्यवहार थोड़ा आक्रामक हो सकता है जिसकी वजह से समस्या पैदा हो सकती है। दिन अच्छे से बीतेगा। कारोबार में नुकसान होने के योग हैं। निवेश सोच-समझकर करें। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। परिवार में किसी की सेहत थोड़ा परेशान कर सकती है।


धनु- आपका सकारात्मक प्रभाव कार्यक्षेत्र में लोगों पर रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण करने में आप सफल रहेंगे। धैर्य और एकाग्रता अपने व्यवहार में बनाकर रखें। बड़ों का साथ मिलेगा। कानूनी मामला कोई चल रहा है तो उसमें सावधानी बनाकर रखें। किसी भी बात पर तुरंत फैसला लेने से बचें। ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। पैसों के मामले में थोड़ा बहुत नुकसान हो सकता है। विवाद होने के भी योग हैं। कामकाज में परेशानियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। विद्यार्थी वर्ग को आसानी से सफलता मिल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।


मकर- नौकरी पेशा और कारोबारियों का रुका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं जो आपकी मदद के लिए तत्पर रहेंगे। किसी करीबी के साथ संबंधों में सुधार हो सकता है। किसी बात की चिंता पूरे दिन रह सकती है। कोई खास काम जिसके पूरे होने की आपको उम्मीद है वह भी अधूरा रह सकता है। अधिकारियों के साथ अपने संबंधों को लेकर सजग रहे। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। निवेश करने के लिए समय ठीक है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन फायदा देने वाला है। सेहत सामान्य रहेगी।


कुंभ- कार्यक्षेत्र में का साथ काम करने वाले लोगों के साथ रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। घर परिवार के मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कर्ज़ देन-लेन के समय अपनी बात साफ तौर पर सामने रखें। कार्यक्षेत्र में कोई नई चुनौती आपको मिल सकती है जो आपके लिए फायदेमंद होगी परंतु आप उससे परेशान भी हो सकते हैं। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार-विमर्श कर लें। परिवार में पैसों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत का ध्यान रखें।


मीन- कार्यक्षेत्र में काम और जिम्मेदारियों का दबाव आप पर बना रहेगा। कुछ काम आप आसानी से भी कर लेंगे। दोस्त और आसपास के लोगों से कुछ मदद मिल सकती है। पैसों के मामले में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। पुराने विवाद सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। किसी खास रिश्तेदार से अनबन हो सकती है। विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं सावधान रहें। अपव्यय होने के योग हैं। जीवनसाथी से सहयोग नहीं मिल पाने के कारण मन दुखी रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here