राशिफल 12 मार्च : किस मुहुर्त में न करें शुभ कार्य….. जानिए क्या कहती है आपकी राशि

171

          12 मार्च का पंचांग

मंगलवार, शिविर ऋतु, फाल्गुन मास शुक्लपक्ष पक्ष। तिथि : षष्ठी पूरा दिन और पूरी रात। नक्षत्र : भरणी पूरा दिन और रात 12 मार्च को तड़के 4:11 बजे तक फिर कृतिका। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 12:08 से 12:55 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 8:08 से 9:36 बजे तक।


            13 मार्च का पंचांग

बुधवार, शिविर ऋतु, फाल्गुन मास शुक्लपक्ष पक्ष। तिथि : सप्तमी पूरा दिन और पूरी रात 14 मार्च को तड़के 4:23 बजे तक फिर अष्टमी। नक्षत्र : रोहिणी पूरा दिन और पूरी रात। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : नहीं है। राहुकाल : दोपहर बाद के 12:31 से 1:59 बजे तक।



          दैनिक राशिफल

मेष : अधिकारी से निकटता व नई कार्य योजना पर पहल होगा। धार्मिक यात्रा, उत्सव से खुशी एवं बिगड़े संबंध मधुर होंगे। प्रिय से उपहार का योग बनेगा। सोच विचार कर अहम निर्णय लें।

वृष : राजनैतिक प्रयास में सफलता व कार्यबाधा से मुक्ति मिलेगी। न्यायालय में विजय, वित्तीय स्थिति में सुधार, यात्रा से लाभ एवं राजकीय प्रयास को बल मिलेगा। वाहन चालन में सतर्क रहें।

मिथुन : पुराने परिचय से लाभ तथा भूमि भवन क्रय की योजना बनेगी। बहु प्रतीक्षित फलप्राप्ति से खुशी व मांगलिक योजना सफल होगी। रुके धन का लाभ संभव। समय का सदुपयोग करें।

कर्क : कर्म के प्रति सजगता से ख्याति तथा धन वैभव के विकास को बल मिलेगा। घर में सुख शांति एवं प्रिय से खुशी मिलेगी। विरोधियों पर प्रभाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहें।

सिंह : पारिवारिक समस्या में कमी, न्यायालय में सफलता, रोजी रोजगार में प्रगति तथा यात्रा से लाभ संभव। शिक्षा संबंधी सार्थक प्रयास होगा। विरोधी से अशांति संभव। उत्सव में सतर्क रहें।

कन्या : व्यावसायिक संबंध सुधरेगा। धनागम से असंतोष, प्रयास से कार्यसिद्घि व सुख साधन में प्रगति होगी। संतान की सफलता हेतु चिंता तथा अधिकारी से मतभेद संभव। व्यर्थ के विवाद से दूर रहें।

तुला : संगठित प्रयास से राजनैतिक पक्ष को बल मिलेगा। व्यर्थ के विवाद से मुक्ति, रुके धन की प्राप्ति एवं मंगलकार्य हेतु प्रयास सफल होगा। व्यय विशेष संभव। नकारात्मक सोच से दूर रहें।

वृश्चिक : प्रिय समाचार से खुशी, इष्ट मित्र का सहयोग एवं आर्थिक गतिरोध से मुक्ति मिलेगी । धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। शिक्षाकार्य पर व्यय संभव। वाहन सावधानी से चलाएं।

धनु : नौकरी पेशे में अनुकूलता एवं आय स्रोत में सुधार होगा। संतान से खुशी, शौक संसाधन पर व्यय एवं न्याय हेतु सार्थक प्रयास होगा। समय के सदुपयोग का फल मिलेगा। कर्तव्य के प्रति सजग रहें।

मकर : पद प्रतिष्ठा में वृद्घि व सुख के नए साधन की प्राप्ति होगी। राजनैतिक गतिरोध दूर होगा। संंतान से खुशी मिलेगी। स्थानान्तरण के प्रयास को बल मिलेगा। धोखे व धोखेबाज से बचें।

कुंभ : सुख सुविधा का विकास व बिगड़े संबंध मधुर होंगे। प्रिय सांनिध्य से खुशी व अर्थोन्नति का योग बनेगा। अधिकार क्षेत्र व पद प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। विवाद व साझेदारी से परहेज करें।

मीन : धर्म स्थल भ्रमण की योजना बनेगी। राज काज में सफलता, जीविकोपार्जन के प्रयास को बल व अधिकारी का सहयोग मिलेगा। संबंधी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कर्तव्य पर ध्यान दें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here