राशिफल 13 मार्च : किस मुहुर्त में करें शुभ कार्य……. जानिए क्या कहती है आपकी राशि

193

         13 मार्च का पंचांग

बुधवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास शुक्लपक्ष पक्ष। तिथि : सप्तमी पूरा दिन और पूरी रात, तड़के 4:24 बजे तक फिर अष्टमी। नक्षत्र : रोहिणी पूरा दिन और पूरी रात। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : नहीं है। राहुकाल : दिन के 11:46 से दोपहर 1:15 बजे तक।


            14 मार्च का पंचांग

बृहस्पतिवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास शुक्लपक्ष पक्ष। तिथि : अष्टमी पूरा दिन और तड़के 3:21 बजे तक फिर नवमी। नक्षत्र : मृगशिरा पूरा दिन और पूरी रात, तड़के 4:43 बजे तक फिर आर्द्रा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दोपहर के 12:08 से 12:55 बजे तक। राहुकाल : दिन के 2:46 से दोपहर 3:28 बजे तक।



            दैनिक राशिफल 

मेष- इस राशि वाले लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। व्यवहार में संतुलन बनाकर रखें। ज्यादा आक्रामक होकर आप अपना नुकसान करेंगे। जीवनसाथी पर परिवारजनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे भौतिक सुख साधनों पर खर्चा हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी की भावनाओं को सुनें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।

वृष- दिन भर में होने वाली घटनाएं आपको कुछ परेशान कर सकती हैं। विरोधियों पर आप प्रभावी रहेंगे। व्यवहार में आक्रामकता को कम कर के रखें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। कारोबारियों के लिए दिन शुभ है निवेश करने के लिए लिहाज से समय अच्छा है। विद्यार्थियों को थोड़े से परिश्रम से ही सफलता मिल जाएगी। सेहत सामान्य रहेगी।

मिथुन- इस राशि वालों के लिए दिन शुभ है थोड़े से परिश्रम से बड़ी सफलता आपके हाथ लग सकती है। परिवारजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अधिकारी आपके काम से प्रभावित रहेंगे। ज्यादा भावनात्मक ना बने कोई भी अहम निर्णय सोच समझ कर लें। किसी का यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

कर्क- अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। जीवन साथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सोच समझ कर बोलें व वाणी पर संयम रखें। निवेश के लिहाज से समय अच्छा है। भौतिक सुख साधनों की खरीद पर खर्चा हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

सिंह- इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। विरोधी आपके सोचे हुए काम में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी, घबराएं नहीं। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करने की जरूरत है वरना नुकसान हो सकता है। किसी के साथ मतभेद में ना उलझें। सेहत के प्रति सावधानी रखें।

कन्या- इस राशि के लोगों का दिन थोड़ा मिश्रित फल देने वाला हो सकता है। परिवारजनों का अपेक्षित सहयोग आपको नहीं मिल पाएगा। धन हानि होने के योग हैं। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वाणी पर संयम रखें अन्यथा मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र क्षेत्र में आपके सोचे हुए काम पूरे होने में परेशानी आएगी। सेहत का ध्यान रखें।

तुला- रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सहयोगियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। किसी करीबी के साथ लंबे समय के बाद मुलाकात हो सकती है। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दिन अच्छा होने के बाद भी थोड़ा मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं।

वृश्चिक- दिन व्यस्तता में बीतेगा। आप कुछ चीजों को लेकर जरूरत से ज्यादा महत्वकांक्षी हो सकते हैं। परिवारजनों की अपेक्षाओं को पूर्ण करने में आप सक्षम होंगे। संतान पक्ष को लेकर चिंतित सकते हैं। माता का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। दिन सामान्य रहेगा तनाव महसूस कर सकते हैं।

धनु- अपनी बात लोगों के सामने रखें। हिचकिचाहट से आप का ही नुकसान हो सकता है। सहयोगियों के साथ कुछ गलतफहमी हो सकती है। अपनी बात सावधानी से रखें। अधिकारी आपके कार्य से खुश रहेंगे। पदोन्नति के भी योग है। माता- पिता का सानिध्य प्राप्त होगा। सेहत सामान्य रहेगी।

मकर- कार्य का दबाव ज्यादा रहेगा। किसी योजनाओं का परिणाम आपके पक्ष में नहीं आने से आप तनाव में रहेंगे। विरोधी प्रभाव भी हो सकते हैं। कुछ नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं उनसे घबराएं नहीं स्थिति आपके अनुकूल रहेंगी। कुछ महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है जो लाभदायक सिद्ध होगी। भागदौड़ से थकान महसूस कर सकते हैं।

कुंभ- लंबे समय से फंसे हुए पैसे की प्राप्ति हो सकती है। कर्ज़ का लेनदेन ना करें। निवेश के लिए समय अच्छा है। कारोबारी किसी नई योजना पर कार्य शुरु कर सकते हैं, लाभ होगा। रोजगार के नए अवसर खुलेंगे परंतु निर्णय सोच समझ कर लें। मित्रों के साथ मौज मस्ती के लिए किसी यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

मीन- मीन राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कारोबार के लिए नई योजनाएं आपके दिमाग में आएंगी और वह पूरी भी होंगी। साझेदारी का कारोबार कर रहे लोगों के लिए लाभदायक स्थिति होंगी। नौकरी पेशा लोगों को थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है अंततः स्थिति आपके पक्ष में होगी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here