राशिफल 14 मार्च : मेष की सामाजिक प्रतिष्ठा व तुला का यात्रा योग….. जानिए क्या कहती है आपकी राशि

197

            14 मार्च का पंचांग

बृहस्पतिवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास शुक्लपक्ष पक्ष। तिथि : अष्टमी पूरा दिन और तड़के 3:21 बजे तक फिर नवमी। नक्षत्र : मृगशिरा पूरा दिन और पूरी रात, तड़के 4:43 बजे तक फिर आर्द्रा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दोपहर के 12:08 से 12:55 बजे तक। राहुकाल : दिन के 2:46 से दोपहर 3:28 बजे तक।


        15 मार्च का पंचांग

शुक्रवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास शुक्लपक्ष पक्ष। तिथि : नवमी पूरा दिन और रात 1:44 बजे तक फिर दशमी। नक्षत्र : आर्द्रा पूरा दिन और पूरी रात, तड़के 3:45 बजे तक फिर पुनर्वसु। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दोपहर के 12:07 से 12:54 बजे तक। राहुकाल : दिन के 11:01 से दोपहर 12:30 बजे तक।



            दैनिक राशिफल 

मेष- आपके लिए दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं व आय वृद्धि भी हो सकती है। आपके सोचे हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। कोर्ट कचहरी में चल रहे विवाद का अंत हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। अपव्यय का योग है।

वृष- कर्तव्य का निर्वहन करने में सक्षम रहेंगे। करीबियों की सलाह को सुनें उन्हें नजरअंदाज ना करें। कुछ चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं पर आप सफलतापूर्वक उन्हें पार कर लेंगे। भावनात्मक रूप से आप थोड़े कमजोर रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन- कुछ निर्णय आपको जल्द ही लेने होंगे इसलिए उन पर अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। आप पर कार्य का दबाव हो सकता है जिससे आप चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। किसी नई योजना पर कार्य करने के लिए समय उत्तम है। परिवारजनों को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। छोटे-मोटे रोग परेशान कर सकते हैं।

कर्क- पैसों की लेनदेन को लेकर किसी पर भरोसा ना करें। निवेश किया हुआ या किसी को दिया हुआ पैसा मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिल सकता है। कुछ पुराने विवाद फिर से समस्या उत्पन्न कर सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। लोग आपसे अपनी परेशानी साझा कर सकते हैं।

सिंह- मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अपनी परेशानियों को परिवारजनों के साथ साझा करें। कार्य क्षेत्र में कुछ लोग आपके बारे में गलत राय बना सकते हैं परेशान ना हो स्थिति जल्द स्पष्ट हो जाएगी। विद्यार्थी वर्ग को परिश्रम के अनुसार फल नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या- कुछ महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में आ सकते हैं जो आगे जाकर लाभदायक सिद्ध होंगे। परेशानियों से घबराएं नहीं स्थितियां जल्द सामान्य हो जाएंगी। किसी प्रियजन का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। ज्यादा महत्वाकांक्षी ना बनें। सेहत सामान्य रहेगी।

तुला- दिन सामान्य रहेगा। कुछ लोग आपकी बातों को नजरअंदाज कर सकते हैं। व्यवहार में संतुलन बनाकर रखें ज्यादा आक्रमक ना हों अन्यथा स्थिति खराब हो सकती है। किसी करीबी के साथ मुलाकात हो सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा का योग है। निजी संबंधों में मनमुटाव हो सकता है।

वृश्चिक- विद्यार्थी वर्ग का दिन अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा विवाद हो सकता है। किसी और के विवाद में भी आप अपनी राय ना दें। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। साथ ही अपव्यय के भी योग हैं। कोर्ट कचहरी के मामले आज लटक सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

धनु- किसी करीबी के साथ गलतफहमी हो सकती है। अधिकारियों से आपके संबंध मधुर होंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपने व्यवहार को लचीला बनाकर रखें। दूर रहने वाले किसी परिजन से कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। काम करने में आपका मन कम लगेगा। फालतू की बातों पर ध्यान ना दें।

मकर- कुछ नई योजनाएं आपके दिमाग में आएंगी उन पर कार्य करने से पहले एक बार अच्छी तरह से सोच लें। स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय लोगों के लिए समय अच्छा है जनता का सहयोग आपको मिल सकता है। किसी मनोरंजक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है परंतु अपने खर्चों को लेकर सतर्क रहें। सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ- नई नौकरी के बारे में सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। आय वृद्धि हो सकती है। मौज मस्ती में आपका ज्यादा ध्यान देंगे जिससे आपके कुछ कार्य नजरंदाज कर सकते हैं। आप थोड़ा बेचैन महसूस कर सकते हैं पर कुछ दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी।

मीन- कुछ अहम कार्य में आपको सफलता मिल सकती है व आप से जुड़े लोगों को भी सफलता प्राप्त होगी. परिस्थितियां थोड़ी खराब हो सकती हैं पर उनसे घबराएं नहीं आप उनसे निपटने में सक्षम है। मानसिक तनाव को खुद पर हावी ना होने दें। परिवारजनों के साथ समय गुजारें। सेहत का ध्यान रखें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here