राशिफल 15 मार्च : क्या कहती है आपकी राशि कैसा होगा आपका दिन

155

         15 मार्च  का पंचांग

शुक्रवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास शुक्लपक्ष पक्ष। तिथि : नवमी पूरा दिन और रात 1:44 बजे तक फिर दशमी। नक्षत्र : आर्द्रा पूरा दिन और पूरी रात, तड़के 3:45 बजे तक फिर पुनर्वसु। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दोपहर के 12:07 से 12:54 बजे तक। राहुकाल : दिन के 11:01 से दोपहर 12:30 बजे तक।


         16 मार्च का पंचांग

शनिवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास शुक्लपक्ष पक्ष। तिथि : दशमी रात 11:33 बजे तक फिर एकादशी। नक्षत्र : पुनर्वसु पूरा दिन और रात 2:14 बजे तक फिर पुश्य। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दोपहर के 12:06 से 12:54 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 9:32 से 11:01 बजे तक।



              दैनिक राशिफल 

मेष- आपके व्यवहार कुशलता की लोग तारीफ करेंगे। पैसों के लेनदेन से बचें। परिवार के साथ समय गुजारें। जिम्मेदारियों को अनदेखा ना करें। कार्यक्षेत्र में कुछ नई चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं। लोगों की भावनाओं को भी समझें।

वृष- कामकाज का दबाव ज्यादा रहेगा। भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ ही खर्च भी बढ़ेंगे। खर्चों को नियंत्रण में रखें। वाणी को संयम में रखें। विद्यार्थी वर्ग को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। सेहत सामान्य रहेगी।

मिथुन- पुराने अनसुलझे मामलों में पड़ कर अपना समय ना नष्ट करें। आप पर काम का दबाव ज्यादा रहेगा। कुछ चीजों की वजह से आपकी एकाग्रता भी भंग हो सकती है। धन लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई करने में दिक्कत आएगी। कुछ चुनौतीपूर्ण स्थिति की वजह से अपनी दिनचर्या में थोड़ी परेशानी लग सकती है। थकान महसूस कर सकते हैं।

कर्क- कुछ अनचाही स्थितियों की वजह से आपके खर्च बढ़ने की योग हैं। परिवार में मनमुटाव की स्थिति हो सकती है। विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह- अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण करने में आप सफल होंगे। किसी नई योजना के बारे में सोच रहे हैं तो उस पर कार्य शुरू कर दें। परिवार के साथ समय बिताएं। पदोन्नति के योग हैं साथ ही कार्य क्षेत्र में सहयोग की पूर्ण मदद आपको मिल सकती है। दोस्तों के साथ मौज मस्ती पर जा सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

कन्या- आप महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में आएंगे जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। अपनी सामाजिक क्षेत्र को बढ़ाएं। कार्य क्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रह सकते हैं। घरवालों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।

तुला- कार्यक्षेत्र में परिश्रम के अनुसार फल नहीं मिलेगा। मेहनत ज्यादा होगी व कार्य का दबाव भी बना रहेगा। पुरानी समस्याओं पर नए सिरे से विचार करें। कुछ लोग आपसे सहयोग की अपेक्षा कर सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी। विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम करने की जरूरत है।

वृश्चिक- कोई बड़ा फैसला ना लें छोटे-मोटे फैसले भी सोच समझ कर लें। किसी पर ज्यादा भरोसा ना करें। आप को नुकसान हो सकता है। पैसे की लेनदेन से बचें। लोग आप का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को कम मेहनत में ही सफलता मिल सकती है। सेहत को अनदेखा ना करें।

धनु- दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कहीं से पैसे मिल सकते हैं व आपका खर्चा भी बढ़ सकता है। किसी बड़ी योजना पर कार्य करने का सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। अधिकारी आप की कार्यक्षमता से प्रसन्न होंगे। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। सेहत सामान्य रहेगी।

मकर- कारोबारी व नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा। किसी करीबी की भावनाओं को अनदेखा न करें। नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो समय ठीक है। लंबे समय से अटकी किसी समस्या का समाधान निकालने में आप सफल होंगे। सेहत में सुधार होगा।

कुंभ- नौकरीपेशा व कारोबारी किसी नई योजना पर कार्य शुरु ना करें नुकसान हो सकता है। कोई करीबी आपसे आपके सहयोग की अपेक्षा कर सकता है। आपके व्यवहार से आसपास के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। कोई महत्वपूर्ण काम अटक सकता है। कहीं पर पैसा फंसने का योग है। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें।

मीन- आप को परिश्रम के अनुरूप फल मिलेगा। किसी बड़ी समस्या का निदान होगा। परिवार में चल रहे लंबे समय से मनमुटाव का अंत होगा व आप रिश्ते सुधारने में सफल होंगे। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा हो सकता है। किसी नई योजना पर भी कार्य शुरू कर सकते हैं। कारोबारी कहीं पर पैसा लगाने का सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। सेहत सामान्य रहेगी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here