राशिफल 14 मई : जानिये कैसा रहेगा दिन, क्या कहती है आपकी राशि

162
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                                  14 मई का पंचांग

मंगलवार, वैशाख मास शुक्लपक्ष। तिथि : दशमी दिन 12:59 बजे तक फिर एकादशी। नक्षत्र : पूर्व फाल्गुनी सुबह के 8:54 बजे तक फिर उत्तर फाल्गुनी। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:51 बजे से 12:44 बजे तक। राहुकाल : दिन के 3:39 से 5:19 बजे तक।


                                  15 मई का पंचांग

बुधवार, वैशाख मास शुक्लपक्ष। तिथि : एकादशी दिन 10:36 बजे तक फिर द्वादशी। नक्षत्र : उत्तर फाल्गुनी सुबह के 7:17 बजे तक फिर हस्त। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : नहीं है। राहुकाल : दिन के 12:18 से 1:58 बजे तक।



                                दैनिक राशिफल

मेष- अचानक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ खास बदलाव हो सकते हैं। आप जो भी कार्य करेंगे वह आपके लिए किसी ना किसी रूप में फायदेमंद होगा। सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। परिवार के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। बहुत सारे काम एक साथ करने की कोशिश ना करें परेशानी बढ़ सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। किसी भी फैसले पर जल्दबाजी करने से बचें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। कारोबार में नए संबंध बन सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत से सफलता मिलेगी। मानसिक थकान महसूस कर सकते हैं।


वृष- पुरानी चुनौतियों से निपटने के लिए समय अच्छा है। आप खुद को मानसिक तौर पर स्थिर करने की कोशिश करेंगे जिसमें सफल भी होंगे। निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी टाल दें समय बहुत अच्छा नहीं है। धन की कमी महसूस कर सकते हैं। रोजमर्रा के कार्य पूरे करने के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिल सकती है। थकान महसूस कर सकते हैं।


मिथुन- पुरानी समस्याओं का हल निकालने में आप सफल रहेंगे। भौतिक सुख-साधनों पर खर्च हो सकता है। पारिवारिक सभी कार्य पूरे कर लेंगे। यात्रा के योग हैं। दोस्तों के साथ मिलकर मौज मस्ती का कार्यक्रम भी बन सकता है। महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में आएंगे। विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। कुछ करीबियों से अनबन होने के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कारोबारियों को फायदा होने की योग हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। खान-पान पर ध्यान दें।


कर्क- धन लाभ के योग हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें और जहां तक हो सके मीठा बोलने की कोशिश करें। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। कार्य का दबाव रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।


सिंह- आपके कुछ जरूरी कार्य पूरे हो सकते हैं। कोई मामला अगर उलझा हुआ है तो वह भी सुलझ सकता है। आपके व्यवहार से लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। पैसों को लेकर जीवनसाथी से अनबन होने के योग हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। कार्य का दबाव ज्यादा होने से परेशान है सकते हैं। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती है।


सिंह- आपके कुछ जरूरी कार्य पूरे हो सकते हैं। कोई मामला अगर उलझा हुआ है तो वह भी सुलझ सकता है। आपके व्यवहार से लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। पैसों को लेकर जीवनसाथी से अनबन होने के योग हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। कार्य का दबाव ज्यादा होने से परेशान है सकते हैं। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती है।


कन्या- आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े व महत्वपूर्ण बदलाव होने के योग हैं। कार्य के सिलसिले में यात्रा हो सकती है जो फायदेमंद सिद्ध होगी। जो करीबी दूर रहते हैं उन से आपके संबंध मजबूत होंगे। खर्च बढ़ने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में तनाव की स्थिति हो सकती है। नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है कम मेहनत में भी सफलता मिल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी


तुला- रोजमर्रा के कार्यों में आपको फायदा मिलने का योग है। कारोबार में कोई नई पहल आप कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के योग हैं। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। कोई कानूनी मामला चल रहा है तो वह सुलझ जाएगा। निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। मन में उथल-पुथल हो सकती है। किसी मामले को लेकर विवाद होने की संभावना है। जीवनसाथी संवेदनशील रहेगा। कहीं पर पैसा फंसा हुआ है तो वह प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। सेहत ठीक रहेगी।


वृश्चिक- मन में लंबे समय से कोई योजना चल रही है तो उस पर कार्य शुरू कर दें। समय अच्छा है किसी से अगर कर्ज ले रखा है तो वह भी चुक जाएगा। धन लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्य क्षेत्र से जुड़ी योजनाएं पूरी हो सकती हैं। कारोबारी कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं जो उनके पक्ष में होगा। कारोबार में अभी कोई जोखिम लेने से बचें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।


धनु- आपके लिए दिन खास रहेगा। कुछ ऐसी बातें आपके सामने आ सकती हैं जो आने वाले दिनों में फायदा देंगी। दिन शुभ रहेगा। रुका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। किसी योजना के बारे में सोच रहे हैं तो उस पर कार्य शुरू कर दें। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कार्य में मन लगेगा। वाणी पर संयम रखें। विद्यार्थी वर्ग को कोई बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल पाएगी। पुराने रोग खत्म हो सकते हैं।


मकर- कोई महत्वपूर्ण कार्य निपट जाएगा जिससे आप मानसिक शांति महसूस करेंगे। कोई नया कार्य शुरू करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह लें। कहीं से निवेश करने की भी सलाह मिल सकती है। नकारात्मकता को खुद पर हावी ना होने दें परेशान होंगे। भाइयों की मदद नहीं मिल पाने से मन थोड़ा दुखी हो सकता है। निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो सावधानी बरतें। जीवनसाथी आपकी अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाएगा। धन हानि होने के योग हैं। खानपान में सतर्कता बरतें। पेट संबंधी रोग हो सकते हैं।


कुंभ- धन लाभ होने के योग हैं। कोई पुराना कार्य भी निपट सकता है जिसका परिणाम आपके पक्ष में होगा। घर में माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ दिन अच्छा बीतेगा। कारोबारियों का कोई छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य रहेगा। सेहत के मामले में सावधान रहें।


मीन- किसी से बकाया पैसा मिलने के योग हैं। संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो समय अच्छा है। आप अपनी बुद्धि का उपयोग करेंगे। विरोधी परेशान कर सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। कारोबारियों को भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी खास काम को लेकर परेशान भी हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन थोड़ा नकारात्मक रह सकता है। मेहनत भी करनी पड़ सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here