राशिफल 16 जून : कैसा रहेगा हफ्ते का आखिरी दिन, जानिये क्या कहती है आपकी राशि…

191
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                         16 जून का पंचांग



रविवार, ज्येष्ठ मास शुक्लपक्ष। तिथि : चतुर्दशी दिन के 02:02 बजे तक उसके बाद पूर्णिमा । नक्षत्र : ज्येष्ठ 17 जून सुबह के 04:32 बजे तक। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 11:54 बजे से 12:49 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 05:32 बजे से 07:16 बजे तक।


                         17 जून का पंचांग



सोमवार, ज्येष्ठ मास शुक्लपक्ष। तिथि : पूर्णिमा दिन के 02:00 बजे तक उसके बाद प्रतिपदा। नक्षत्र : मूल रात के 11:13 बजे तक। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 11:54 बजे से 12:49 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 07:11 बजे से 08:54 बजे तक।



                                दैनिक राशिफल 



मेष-
अपने मन की बात करीबियों से साझा करें कुछ बातें अगर आपके अंदर चलती रहेंगी तो आपको परेशान कर सकती हैं। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। किसी अपने की मदद करने से झिझकें नहीं। कुछ परेशानी बढ़ सकती हैं। किसी तरह का नुकसान हो सकता है। परिवार में मनमुटाव होने के योग हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। सेहत ठीक रहेगी।


वृष- फायदा होने के योग हैं। पैसों के मामले में किसी की मदद मिल जाएगी। कारोबार में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। निवेश करने का सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी की पहले सलाह ले लें। धन से संबंधित सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी में कोई फैसला लेना पड़ सकता है। कारोबार में नई योजनाओं के बारे में विचार कर सकते हैं। विद्यार्थी के लिए दिन अच्छा है। तनाव महसूस कर सकते हैं।


मिथुन- खुद को सिद्ध करने के लिए कोई नया अवसर आपको मिल सकता है। जो भी काम में हाथ डालेंगे व समय से पूरे हो जाएंगे। निवेश करने के लिए समय ठीक है। पुराने निवेश का भी फायदा मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की सेहत परेशान कर सकती है।


कर्क- किसी नए कार्य को पूरा करने में समय बीत सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। ऐसे लोगों का सहयोग प्राप्त होगा जिनसे आप बिल्कुल भी अपेक्षा नहीं रखते। वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो हर काम समय पर पूरे होंगे। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को समय पर निपटा लेंगे। स्वभाव में गंभीरता रखें। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतीपूर्ण स्थिति आपके सामने आ सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत सामान्य रहेगी।


सिंह- पैसों से जुड़ी स्थिति आपके सामने स्पष्ट हो जाएगी। खुद में आत्मविश्वास बनाकर रखें। नए मौके आपके सामने आ सकते हैं। मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में छोटा-मोटा विवाद होने के योग हैं। दिन सामान्य है। जीवनसाथी से किसी भी तरह की बहस ना करें। मामला बिगड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। चोट लगने की योग हैं।


कन्या- कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति पहले से मजबूत होगी। उलझे हुए काम सुलझ जाएंगे। किसी भी योजना पर अच्छी तरह से सोच-विचार करने के बाद ही कार्य करें। किसी भी तरह के काम में लापरवाही ना बरतें नुकसान हो सकता है। कुछ महत्वपूर्ण लोग आप से सलाह मशवरा कर सकते हैं। माता-पिता के साथ समय बीतेगा व उनका स्नेह प्राप्त होगा। खर्च बढ़ सकता है। पुरानी बातों पर विचार ना करें वह सिर्फ आपको परेशान ही करेंगी। कुछ फैसले गलत हो सकते हैं। मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है परंतु पढ़ाई करने में थोड़ी समस्या महसूस हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।


तुला- धन लाभ के योग हैं। कारोबार में नई योजनाएं बन सकती हैं। कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं इसलिए सोच समझ कर लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी भी मामले में जल्दबाजी करने से बचें। कारोबार में उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। कारोबार में नई संभावनाएं मिल सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग को उम्मीद से कम परिणाम मिलने के योग हैं।खान-पान में सतर्कता बरतें पेट के रोग हो सकते हैं।


वृश्चिक- दिन अच्छा है। धन लाभ होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में नए अवसर आपको मिल सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ कोई कार्य पूरा हो सकता है। कामकाज में मन लगेगा जो भी काम आप हाथ में लेंगे वह पूरा करने में आप सक्षम हैं। समय अच्छा है। विवाद लोगों से दूरी बनाकर रखें। कोई बड़ा फैसला सोच-समझ लें। खर्च बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ बात करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा विवाद हो सकता है। विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। कारोबारियों के लिए समय बहुत अच्छा है। विद्यार्थी को उम्मीद से अधिक परिणाम मिल सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।


धनु- नए विचार आपके मन में आते रहेंगे। आप आत्मविश्वास और सकारात्मकता से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे मौके आपके सामने आ सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी भी चीज में अति करने से बचें नुकसान हो सकता है। विरोधी हावी हो सकते हैं। कारोबारियों के लिए दिन बहुत अच्छा नहीं है। निवेश करने से बचें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।


मकर- कोई व्यक्ति आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। पूर्व में किए गए किसी कार्य का आपको फायदा मिल सकता है। लेन-देन के सभी मामले सुलझ जाएंगे। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है जिस भी योजना पर कार्य करेंगे उनमें सफलता मिलेगी। परेशानी का समाधान मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा वह आपके रिश्ते मजबूत होंगे। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। सेहत खराब हो सकती है।


कुंभ- आप की बनाई हुई सभी योजनाएं सफल हो जाएंगी बस थोड़ा धैर्य रखें। कार्यक्षेत्र में अपने काम से मतलब रखें। आपके मन में जो भी चल रहा है वह किसी करीबी मित्र से साझा करें। आय वृद्धि को लेकर नए विचार आपके मन में आ सकते हैं। योजना बनाएंगे उसमें सफलता मिलेगी। छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है। कारोबारी कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा।


मीन- कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। कई मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। आयवृद्धि होने के योग हैं। सोच सकारात्मक बना कर रखें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कोई बड़ा फैसला लेने से अभी बचें। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में सावधानी बना कर रखें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।



 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here