राशिफल 17 जून : कैसी होगी हफ्ते की शुरुआत, जानिये क्या कहती है आपकी राशि…

164
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                              17 जून का पंचांग

 

सोमवार, ज्येष्ठ मास शुक्लपक्ष। तिथि : पूर्णिमा दिन के 02:00 बजे तक उसके बाद प्रतिपदा। नक्षत्र : मूल रात के 11:13 बजे तक। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 11:54 बजे से 12:49 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 07:11 बजे से 08:54 बजे तक।


                             18 जून का पंचांग

 

मंगलवार, आषाढ़  मास प्रतिपदा । तिथि : प्रतिपदा दिन के 02:31 बजे तक उसके बाद द्वितीया । नक्षत्र : मूल सुबह के 11:51 बजे तक उसके बाद पूर्व अशध। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 11:54 बजे से 12:49 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 03:49 बजे से 05:53 बजे तक।



                                 दैनिक राशिफल 

 

मेष- यात्रा का योग है। घूमने फिरने भी जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। धैर्य से काम लें। कोई समस्या अचानक से सामने आ सकती है। किसी भी चीज में बहुत ज्यादा उतावलापन ना दिखाएं। विवादों से जहां तक हो सके दूर रहें। कारोबारी किसी नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी की सेहत थोड़ा परेशान कर सकती है।


वृष- नौकरीपेशा लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं। किसी भी तरह की समस्या का समाधान निकालने में आप सक्षम हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। बहस में ना पड़ें। पैसों को लेकर थोड़ी परेशानी बढ़ सकती है। रोजमर्रा के कुछ कार्यों में रुकावट महसूस कर सकते हैं। आर्थिक मामले थोड़े बिगड़ सकते हैं। अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन ठीक-ठाक है। सेहत अच्छी रहेगी।


मिथुन- दिन ठीक-ठाक रहेगा। नई योजनाएं आप के सामने आ सकती हैं। महत्वपूर्ण मामलों पर विचार करना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़े नहीं अवसर आपके सामने आ सकते हैं। भाग्य के भरोसे बहुत ज्यादा ना बैठें खुद भी मेहनत करने की आवश्यकता है। पैसों के लेनदेन से जुड़े किसी भी मामले पर बहस ना करें। कार्यक्षेत्र में थोड़ा संभल कर रहें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। सेहत ठीक रहेगी।


कर्क- कामकाज करने के नए विचार आपके मन में आ सकते हैं। अगर किसी योजना पर कार्य कर रहे हैं तो उसमें बदलाव होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में परेशानियां बढ़ सकती हैं। नई जिम्मेदारियां मिलेंगी परंतु वह स्थिति को चुनौतीपूर्ण बनाएंगे जिससे आपके मन में असफलता का डर उत्पन्न हो सकता है। निवेश करने का सोच रहे हैं तो सोच समझ कर करें। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन थोड़ा कम लगेगा। तनाव महसूस कर सकते हैं।


सिंह- जरूरी कामों को पहले पूरा करें अन्यथा कुछ काम समय के अभाव के कारण अधूरे रह सकते हैं। जिस भी चीज में हाथ डालेंगे उसे समय पर पूरा कर देंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। किसी खास दोस्त से अनबन होने के योग हैं। अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।


सिंह- जरूरी कामों को पहले पूरा करें अन्यथा कुछ काम समय के अभाव के कारण अधूरे रह सकते हैं। जिस भी चीज में हाथ डालेंगे उसे समय पर पूरा कर देंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। किसी खास दोस्त से अनबन होने के योग हैं। अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।


कन्या- आप थोड़े आक्रमक रह सकते हैं। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आने वाले दिनों में कोई बड़ा फायदा होने के योग हैं। कारोबार में जोखिम भरे निर्णय लेने से अभी बचें। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन थोड़ा कम लगेगा। मौसमी रोग परेशान कर सकते हैं।


तुला- आप महत्वकांछी बने रहेंगे। किसी भी मामले को समझदारी से सुलझाएं। स्वभाव में गंभीरता बनाकर रखें। एकाग्रता बनाए रखने में थोड़ी समस्या महसूस कर सकते हैं। कोई भी बात सोच समझ कर बोलें। रुका हुआ पैसा मिलने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। कारोबार में लिए गए कुछ फैसले गलत हो सकते हैं। घबराहट महसूस हो सकती है।


वृश्चिक- छोटा-मोटा फायदा हो सकता है। बात करते समय शब्दों के चुनाव पर ध्यान रखें। कोई आपकी बात को गलत समझ सकता है। किसी के साथ कोई विवाद चल रहा है तो उसमें पहल करके उसे सुलझा सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। खर्च पर थोड़ा नियंत्रण रखें। कोई खास काम अधूरा रह सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन ठीक है। सेहत का थोड़ा ध्यान रखें।


धनु- पैसा बढ़ाने की नए तरीके आपके दिमाग में आ सकते हैं। कारोबारी नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। नए समझौते आज हो सकते हैं। हर काम को जल्द से जल्द निपटाने का प्रयास करें। यात्राएं होने के योग हैं। निवेश करने से बचें। गुस्से पर नियंत्रण रखें। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। कामकाज का दबाव बढ़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन कम लगेगा। खानपान में सतर्कता बरतें, पेट के रोग हो सकते हैं।


मकर- नई संभावनाएं आपके सामने आएंगी उन पर ध्यान दें। भावनात्मक बने रहेंगे। कुछ नई परेशानियां आपके सामने आ सकती हैं जिनका समाधान निकालने में आप सफल रहेंगे। कुछ लोग आपकी बातें नहीं समझ पाएंगे जिससे आप थोड़ा परेशान हो सकते है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से थोड़ी बहुत बहस हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। सेहत का ध्यान रखें।


कुंभ- पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में गंभीर बने रहें। आत्मविश्वास से कोई भी कार्य करें ।दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। किसी करीबी के साथ कोई विवाद हो सकता है। जीवनसाथी आपको खुश कर सकता है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के मौके आपके सामने आ सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।


मीन- कोई नया कामकाज आपको मिल सकता है। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। कोई खुशखबरी मिल सकती है। कोई बड़ा अवसर खुद को सिद्ध करने के लिए आपके सामने आ सकता है। फालतू का खर्च करने से बचें। भौतिक सुख-साधनों पर खर्चा हो सकता है। परिवार में छोटा-मोटा कोई विवाद हो सकता है। बहस करने से बचें। जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे। कारोबारी सावधानी बरतें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अनुकूल है। सेहत ठीक रहेगी।



 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here