राशिफल 18 जून : कैसा रहेगा दिन, जानिये क्या कहती है आपकी राशि….

220
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

                      18 जून 2019 का पंचांग

मंगलवार, आषाढ़ मास कृष्णपक्ष। तिथि : प्रतिपदा दिन के 02:31 बजे तक उसके बाद द्वितीया । नक्षत्र : मूल सुबह के 11:51 बजे तक उसके बाद पूर्व अशध। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 11:54 बजे से 12:49 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 03:49 बजे से 05:53 बजे तक।


                           19 जून का पंचांग

 

बुधवार,मास कृष्णपक्ष। तिथि : द्वितीया दिन के 03:34 बजे तक उसके बाद तृतीया । नक्षत्र : पूर्व आषाढ़ दिन के 01:30 बजे तक उसके बाद उत्तर आषाढ़। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) नहीं है। राहुकाल : दिन के 12:22 बजे से 02:06 बजे तक।



                               दैनिक राशिफल 

 

मेष- यात्रा के योग हैं। आपका कारोबार नए स्तर पर शुरू हो सकता है। किसी बड़े मामले पर समझौता करना पड़ सकता है। दिन भर किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है। नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन कम लगेगा। सेहत ठीक रहेगी।


वृष- आप महत्वाकांक्षी हो सकते हैं। पैसों के मामलों में सिर्फ दूसरों पर भरोसा ना करें अपने मन की बात भी सुनें। किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ लंबी बातचीत हो सकती है। खर्च बढ़ने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आप के कारण के महत्वपूर्ण कार्य में देरी हो सकती है। परिवार में किसी के साथ अनबन हो सकती है। कारोबारी काम थोड़ा संभलकर करें। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य है। सेहत अच्छी रहेगी।


मिथुन- पुरानी समस्याओं का समाधान निकालने में आप सफल रहेंगे। आपके अंदर सकारात्मकता और जोश भरा हुआ रहेगा। रोजमर्रा के काम में थोड़ी रुकावट महसूस कर सकते हैं। जल्दबाजी में आप कोई अहम फैसला गलत ले सकते हैं। कोई नया निवेश करने से बचें। किसी करीबी व्यक्ति से मतभेद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।


कर्क- सोच व्यवहारिक बनाकर रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। किसी समस्या का संतोषजनक समाधान निकालने में आप सफल रहेंगे। खरीदारी करने के योग है। पैसों की वजह से कुछ छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों के व्यवहार से आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। निवेश के मामलों में धैर्य बनाकर रखें। सेहत अच्छी रहेगी।


सिंह- आपको कुछ सुखद अनुभव हो सकते हैं। कोई बड़ा आपको सलाह दे सकता है जिसे मान लें आपके लिए फायदेमंद रहेगा। परिवारजनों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। व्यवहार में सकारात्मकता बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में केवल अपने काम पर ही ध्यान दें। पैसे का लेनदेन करने से बचें। कारोबारी अपने अधूरे काम निपटाने की कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अधिक मेहनत वाला रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।


कन्या- किसी भी मसले पर शांति से विचार करें। कारोबार में बदलाव करने की इच्छा हो सकती है। अपने मन की बात माता-पिता से साझा करें इससे आपको फायदा होगा। पारिवारिक समस्याएं खत्म हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के जीवन में कुछ अनचाहे बदलाव होने के योग हैं। किसी मामले में आपकी परेशानी बढ़ सकती है। पैसों के मामले में सावधान रहें। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन थोड़ा कम लगेगा। नौकरीपेशा लोगों लोगों को भागदौड़ करनी पड़ सकती है। खान-पान में सतर्कता बरतें। पेट के रोग हो सकते हैं।


तुला- यात्रा के योग हैं। कुछ कार्य समय से पहले पूरे हो जाएंगे। संतान का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ योजनाओं पर आपको विरोध का सामना करना पड़ सकता है। किसी खास मामले में भाग्य का साथ नहीं मिल पाएगा जिससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी योजना का परिणाम मेहनत के फल स्वरुप नहीं मिलेगा। कामकाज का दबाव ज्यादा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने में परेशानी हो सकती है। मौसमी रोगों से सावधान रहें।


वृश्चिक- भाग्य का साथ मिलेगा। आपके सोचे हुए सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों के संबंध में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। खुद पर भरोसा रखें। कार्यक्षेत्र के महत्वपूर्ण मामले आप आसानी से निपटा लेंगे। परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। कारोबारियों को अच्छा फायदा हो सकता है। व्यस्तता बढ़ी रहेगी। किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें। थकान महसूस हो सकती है।


धनु- खुद को साबित करने के कुछ नए मौके मिल सकते हैं। नए लोगों के संपर्क में आएंगे जो आपके लिए फायदेमंद होंगे। भाइयों का अपेक्षित सहयोग मिल जाएगा। निवेश करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह लें ले। पैसों के मामले में किसी तरह का जोखिम लेने से बचें। जीवनसाथी से प्यार और सलाह मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग नहीं मिल पाएगा। सेहत सामान्य रहेगी।


मकर- अपने काम पर बारीकी से ध्यान दें। कोई भी जरूरी काम किसी अनुभवी से सलाह लेकर शुरू करें। यात्रा के योग हैं। आपके व्यवहार में भावुकता ज्यादा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई भी काम सावधानी से करें। किसी को बिन मांगी सलाह ना दें। नौकरीपेशा लोगों के स्थानांतरण का योग है। अधिकारियों की मदद नहीं मिल पाएगी। कारोबारी पैसों के लेन-देन से बचें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अनुकूल है। सेहत ठीक रहेगी।


कुंभ- कुछ कार्य आपको मन मारकर भी करने पड़ सकते हैं। किसी खास मामले में हर पहलू से विचार करके देखें। किसी दोस्त से अच्छी खबर मिल सकती है। धर्म-कर्म के कामों में भाग ले सकते हैं। छोटी-छोटी बातों में आपको उलझ सकते हैं। विरोधी हावी हो सकते हैं सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। कारोबारियों को ना चाहते हुए भी यात्रा करनी पड़ सकती है। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।


मीन- कुछ फैसले आपके बड़ा फायदा देने वाले होंगे। आर्थिक परेशानियां खत्म हो सकती हैं। कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो वह भी खत्म होगा। दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में आप सफल रहेंगे। काम का दबाव बढ़ सकता है। रोजगार के नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई को लेकर गंभीर रहें। सेहत का ध्यान रखें।



 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here