राशिफल 19 जून : शुभ कार्य करने के लिए कौन सा मुहूर्त साथ ही जानिए क्या कहती है आपकी राशि

348
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

        

           19 जून का पंचांग

बुधवार, आषाढ़ मास कृष्णपक्ष। तिथि : द्वितीया दिन के 03:34 बजे तक उसके बाद तृतीया । नक्षत्र : पूर्व आषाढ़ दिन के 01:30 बजे तक उसके बाद उत्तर आषाढ़। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) नहीं है। राहुकाल : दिन के 12:22 बजे से 02:06 बजे तक।


         

               20 जून का पंचांग

गुरूवार, आषाढ़ मास कृष्णपक्ष। तिथि : द्वितीया दिन के 03:34 बजे तक उसके बाद तृतीया । नक्षत्र : पूर्व आषाढ़ दिन के 01:30 बजे तक उसके बाद उत्तर आषाढ़। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) नहीं है। राहुकाल : दिन के 12:22 बजे से 02:06 बजे तक।



                दैनिक राशिफल  

मेष- भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है। जो भी कोशिश करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपकी योग्यता से प्रभावित हो सकते हैं। परिवारजनों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। संतान पक्ष की तरफ ध्यान दें। कारोबार में बड़े बदलाव होने के योग हैं। अपनी बात कहने में आप थोड़ी परेशानी महसूस कर सकते हैं। पदोन्नति के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।


वृष- किसी भी कार्य को करने के लिए आपको नजरिए को बदलने की जरूरत है। आपके मन में कई तरह के संदेह हो सकते हैं। दोस्तों के साथ अपनी समस्याएं साझा करें हल मिलेगा। परिवार में तालमेल बिठाने की कोशिश करें अन्यथा विवाद हो सकता है। नई चुनौतियां आपके सामने आ सकती है तैयार रहें। कोई भी बड़ा फैसला लेने में तनाव महसूस कर सकते हैं। पैसों का लेन-देन करने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। कारोबारी कोई बड़ा सौदा करने से बचें। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। पुराने रोग खत्म हो जाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी।


मिथुन- भविष्य के लिए कोई बड़ी योजनाएं बना रहे हैं तो वह फायदेमंद सिद्ध हो सकते हैं। आपके द्वारा लिए गए ज्यादातर फैसले सही साबित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत के लिए तैयार रहें। सम्मान में वृद्धि होगी। पैसों से जुड़े मामले में निर्णय थोड़ा सावधानी से लें। कारोबारी कोई भी बड़ा फैसला सावधानी से लें। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।


कर्क- जो भी मामले आपको परेशान कर रहे हैं जीवनसाथी के सहयोग से उन्हें निपटाने का प्रयास करें। पहले किए गए किसी काम से आपको फायदा हो सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-विचार कर लें अन्यथा नुकसान हो सकता है। दोस्त आपके लिए मददगार साबित होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी विवाद में उलझ सकते हैं। कुछ लोग आपके काम में रुकावट डालने का प्रयास भी कर सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से अनबन होने के योग हैं। विरोधियों से सावधान रहें। कारोबारी फैसले सोच-समझकर लें। वाणी पर संयम रखें। संतान की सेहत परेशान कर सकती है।


सिंह- कार्यक्षेत्र में खुद को सिद्ध करने के अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। कुछ व्यक्ति आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होंगे। अपने काम पर ध्यान दें। कोई चीज या व्यक्ति आपके लिए रुकावट बन सकते हैं उन्हें अनदेखा करें, आगे बढ़ें। कामकाज में व्यस्त रह सकते हैं। भावनात्मक स्तर पर आप थोड़े कमजोर हो सकते हैं। रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। कारोबार में फायदा होने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग कुछ नया करने का प्रयास करेंगे तो उसमें सफलता मिल सकती है। थकान महसूस हो सकती है।


कन्या- घर परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी भी समस्या का समाधान धैर्य से बात करके निकालें। दिन ठीक-ठाक रहेगा। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। किसी करीबी व्यक्ति के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बीतेगा। प्रेम और सहयोग मिल सकता है। पैसों के मामले थोड़े उलझ सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।


तुला- आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। खुद को किसी से भी कम ना समझें। पदोन्नति के योग हैं। धन लाभ हो सकता है। पैसों से जुड़े जरूरी काम निपटा लें। मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। कारोबार में स्थितियां आपके पक्ष में हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई में मन नहीं लगने से परेशान हो सकते हैं। पेट की समस्या हो सकती है।


वृश्चिक- कुछ नया करने का अवसर आपको मिल सकता है। धन लाभ होने के योग हैं। आप अपनी बातों से किसी को भी अपने पक्ष में कर सकते हैं। हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। निजी मामलों में आप थोड़े आक्रामक हो सकते हैं। कारोबारी अपने लेनदेन के मामलों को गुप्त रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है। सेहत का ध्यान रखें।


धनु- कुछ नया करने का प्रयास आप करते रहेंगे। सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में चली आ रही समस्याएं खत्म हो सकती हैं। कोई बड़े फैसले लेने में थोड़ी समस्या महसूस हो सकती है। बहुत लंबे समय की कोई योजना न बनाएं। रोजमर्रा के कार्यों में थोड़ी रूकावट महसूस हो सकती है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से बहस होने के योग हैं। कारोबार में कोई भी बड़ा जोखिम भरा फैसला लेने से बचें। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत ठीक रहेगी।


मकर- कुछ स्थितियों में मन मारकर समझौता करना पड़ सकता है तैयार रहें। पैसों से जुड़ी सभी समस्याएं हल हो जाएंगी। कोई रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। कोई भी कार्य धैर्य से करें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। फालतू का खर्च भी हो सकता है। यात्रा का योग है। एक साथ कई काम आपको पूरे करने पड़ सकते हैं। कारोबारियों की परेशानी बढ़ सकती है। सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी।


कुंभ- जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। संपत्ति की खरीद-बिक्री कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति के लिहाज से समय अच्छा है। कामकाज अच्छा चलेगा। पुराने विवाद निपट सकते हैं। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में लोग आपके काम के तरीके से प्रभावित होंगे। कुछ कार्य में लोगों का सहयोग नहीं मिल पाने से थोड़ी परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी अनजान पर भरोसा ना करें। कारोबार के सभी जरूरी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं।


मीन- हर तरह की स्थिति के लिए मानसिक तौर पर तैयार रहें। नई चीजें सीखने को मिल सकती हैं। प्रसन्न होने के कई मौके मिलेंगे। पुराने दोस्तों से अचानक मुलाकात हो सकती है। निवेश के बारे में सलाह ले सकते हैं। खर्च बढ़ सकता है। विरोधी आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। दिन थोड़ा सावधानीपूर्वक बिताएं। सोच-समझकर फैसले लें। पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत के अनुसार नतीजे मिलेंगे। सेहत थोड़ी खराब हो सकती है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here