राशिफल 20 जून : क्या मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए क्या कहती है आपकी राशि….

204
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                  20 जून का पंचांग

गुरूवार, आषाढ़ मास कृष्णपक्ष। तिथि : द्वितीया दिन के 03:34 बजे तक उसके बाद तृतीया । नक्षत्र : पूर्व आषाढ़ दिन के 01:30 बजे तक उसके बाद उत्तर आषाढ़। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) नहीं है। राहुकाल : दिन के 12:22 बजे से 02:06 बजे तक।


                21 जून का पंचांग

शुक्रवार, आषाढ़ मास कृष्णपक्ष। तिथि : चतुर्थी शाम के 07:08 बजे तक उसके बाद पंचमी । नक्षत्र : श्रावण शाम के 06:15 बजे तक उसके बाद धनिष्ठा । शुभ मुहुर्त (अभिजीत) 11:55 से 12:50 बजे तक। राहुकाल : दिन के 10:39 बजे से 12:22 बजे तक।



                दैनिक राशिफल 

मेष : न्यायालय में लटके कार्य में सफलता का योग है। कारोबार में लाभ तथा सामाजिक कार्यों से ख्याति मिलेगी। सुख-समृद्धि में विकास के साथ सरकारी अधिकारी का उपयोगी साथ मिलेगा। पिछले कुछ समय से जिन समस्याओं से घिरे हैं, उसके समाधान का रास्ता निकलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य में गड़बड़ी संभव है।


वृष : नौकरीपेशा लोगों की स्थिति में सुधार होगा। विरोधियों पर हावी होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा में सफलता का योग है। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। जनसहयोग से कार्य में सिद्धि होगी। राजनीतिक क्षेत्र में विकास हो सकता है।


मिथुन : काफी समय से रुकी योजना पूरी हो सकती है। आजीविका संबंधी प्रयास को बल मिलेगा। बिगड़े संबंध मधुर होंगे। नयी कार्ययोजना बनेगी। अनावश्यक विवाद से बचें। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति की योजना सफल होगी।


कर्क : नौकरी और रोजगार के क्षेत्र में अनुकूल स्थिति बनेगी। यात्रा और वाहन चलाने में सतर्क रहें। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति और अधिकार क्षेत्र में बढ़ोतरी का योग है। दांपत्य जीवन में सुखद होगा। मधुर संबंध बनेंगे।


सिंह : राजनीतिक क्षेत्र में लगातार प्रयास से सफलता मिलेगी। ख्याति बढ़ने के साथ ही सुख-साधन में बढ़ोतरी का योग है। शासन-प्रशासन के अधिकारी का सहयोग मिलेगा। लेखन कार्य में प्रगति हो सकती है।न्यायिक क्षेत्र में जीत होगी। पारिवारिक समस्या का निदान होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें।


कन्या : संतान की उपलब्धि से खुशी मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वालों का समय अनुकूल रहेगा। अधिक खर्च होने से परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और खानपान पर ध्यान दें। राजनीति के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे और अधिकार में वृद्धि होगी।


तुला : व्यवसाय और राजनीति के क्षेत्र के लोगों लिए अनुकूल समय है। समस्या का समाधान होगा। हालांकि पारिवारिक सुख में कमी रह सकती है। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिवार वालों एवं संबंधियों का सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर दिन संतोषजनक रहेगा।


वृश्चिक : अनावश्यक विवाद से मुक्ति मिलेगी। प्रियजनों के स्वास्थ्य में सुधार से मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा करने पर लाभ का योग है लेकिन सतर्कता अवश्य बरते। अतिविश्वास से हानि हो सकती है। फंसा हुआ धन मिल सकता है। नौकरी व रोजगार में सफलता का योग है।


धनु : पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों की बाधा दूर होगी। नौकरीपेशा वालों को कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक प्रयास सफल होंगे। अनावश्यक विवाद और अपव्यय से बचें।


मकर : धार्मिक रूचि बढ़ेगी, तदनुसार देवस्थान के भ्रमण का योग बन सकता है। राजकाज में सफलता मिलेगी। प्रियजन को लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। योजनाबद्ध प्रयास से कार्यसिद्धि होगी। आय का स्रोत बनेगा। सुख में वृद्धि और विकास संभव। राजनीति के क्षेत्र में काम करने वाले सतर्क रहें।


कुंभ : दांपत्य जीवन में सुख-शांति का योग है। संतान को सफलता मिलेगी। व्यावसायिक एवं आर्थिक प्रयास सफल होंगे। विरोधियों से सतर्क रहें। आध्यात्मिक रुचि में प्रगति और प्रियजनों का साथ मिलेगा।


मीन : कुल मिलाकर दिन संतोषजनक रहेगा। कर्म क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति में वृद्धि होगी। यात्रा सफल होगी और यात्रा से फंसे धन की प्राप्ति हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को विशेष सफलता का योग है। जिम्मेदारी पर ध्यान दें। शासन-प्रशासन का सहयोग मिलेगा।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here