राशिफल 21 जून : जानिये कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि….

283
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

                          21 जून का पंचांग

शुक्रवार, आषाढ़ मास कृष्णपक्ष। तिथि : चतुर्थी शाम के 07:08 बजे तक उसके बाद पंचमी । नक्षत्र : श्रावण शाम के 06:15 बजे तक उसके बाद धनिष्ठा । शुभ मुहुर्त (अभिजीत) 11:55 से 12:50 बजे तक। राहुकाल : दिन के 10:39 बजे से 12:22 बजे तक।


                           22 जून का पंचांग

शनिवार, आषाढ़ मास कृष्णपक्ष। तिथि : पंचमी शाम के 05:27 बजे तक उसके बाद षष्ठी । नक्षत्र : धनिष्ठा रात के 09:08 बजे तक उसके बाद शतभिषा । शुभ मुहुर्त (अभिजीत) 11:55 से 12:50 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 08:55 बजे से 10:39 बजे तक।



                            दैनिक राशिफल

मेष- नौकरीपेशा और कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। हर कार्य में सफलता मिल सकती है। आपके सकारात्मक व्यवहार के कारण लोग आपसे प्रभावित होंगे। दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा था तो वह भी खत्म हो सकता है। व्यस्तता बनी रहेगी। सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे हो सकते हैं। एक साथ बहुत सारी योजनाओं में हाथ ना डालें। वाणी पर संयम रखें। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।


वृष- किसी खास काम में भाग्य का साथ मिलेगा। कुछ अनजान लोग आपकी मदद कर सकते हैं। कोई भी कार्य सावधानी से करें। कार्यक्षेत्र में खुद को सिद्ध करने के बड़े मौके आपके सामने आ सकते हैं। काम में मन ना लगने से थोड़े परेशान रह सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है। कारोबारियों को कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। पुराने निवेश का फायदा हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।


मिथुन- सितारों की दशा बहुत अच्छी नहीं है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले निपटाने के लिए समय अच्छा है। निवेश करने का सोच रहे हैं तो कर सकते हैं। खुद पर भरोसा रखें। कोई बड़ा काम करने की सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी से सलाह ले लें। तनाव महसूस हो सकता है। छोटी-छोटी चीजों को लेकर भी आपके मन में उत्सुकता बनी रहेगी। पैसों का लेनदेन करने से बचें। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपना मन शांत रखने का प्रयास करें। कारोबारियों को सफलता मिलेगी। पुराने रोग फिर से परेशान कर सकते हैं। सावधान रहें।


कर्क- कार्य के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। रोजमर्रा के सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आगे बढ़ने के अवसर जल्दी सामने आएंगेयात्रा के योग है विरोधियों से सावधान रहें जीवन साथी के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है दुर्घटना होने की योग है सावधान रहें


सिंह- पैसों से जुड़ी सभी तरह की समस्याएं निपट सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपके सामने नई चुनौतियां आएंगी जिनसे घबराएं नहीं। निजी जीवन में प्रसन्नता रहेगी। आय वृद्धि होने के योग हैं। पारिवारिक मामले निपटाने के लिए दिन अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग थोड़े परेशान रह सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें।


कन्या- अचानक से कहीं से फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की मदद के लिए काफी लोग आगे आ सकते हैं। पुराने कुछ मामले सुलझ सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। पैसों से जुड़े मामले जल्द से जल्द निपटा लें। परिवार में किसी से कोई अनबन हो सकती है। जिसकी वजह से रोजमर्रा के काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। व्यस्तता बनी रहेगी। जीवनसाथी से मन की बात साझा करें। कारोबारियों का कोई नया काम शुरू हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। खाने पीने का ध्यान रखें।


तुला- दोस्तों और भाइयों की अपेक्षित मदद मिल जाएगी। कई तरह के काम में आप व्यस्त रह सकते हैं। कुछ नया करने का मौका आपको मिल सकता है। आयवृद्धि होने के योग हैं। मन भटक सकता है सावधान रहें। अपनी गुप्त बातें किसी से साझा ना करें। पारिवारिक मामलों पर ध्यान ज्यादा रहेगा। कारोबार को लेकर अनिश्चितता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थानांतरण संबंधी बातें आपके सामने आ सकती हैं। सेहत ठीक रहेगी।


वृश्चिक- धन लाभ होने के योग हैं। कुछ पुराने मामले निपट जाएंगे। कोई नया काम शुरू हो सकता है जिससे आने वाले दिनों में फायदा होने के योग हैं। दिन अच्छा है। कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निपट जाएंगी। कारोबारी थोड़े परेशान है सकते हैं। अपनी भावनाएं व इच्छाएं किसी दूसरे पर थोपने से बचें। संपत्ति से संबंधित किसी मामले में फायदा हो सकता है। जीवनसाथी की मदद मिल जाएगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। खानपान में सतर्कता बरतें।


धनु- किए गए कार्यों से आप को फायदा होगा। पैसों से संबंधित काम पहले पूरे करें। धन लाभ होने के योग हैं। काम करने के तरीकों पर ध्यान दें। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। खुद को अलग-अलग स्थितियों के बीच फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। कोई भी समस्या को बड़ा ना समझें। आप अपनी सूझबूझ से हर तरह की चीजें सुलझाने में सक्षम है। विद्यार्थी वर्ग को किसी भी समस्या का समाधान मिल सकता है। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।


मकर- आपके लिए दिन शुभ रहेगा। आय वृद्धि होने के योग हैं। किए गए काम का नतीजा आपके पक्ष में रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। किसी खास काम को करने में आप आलस्य महसूस कर सकते हैं जिस वजह से वह अधूरा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन लगेगा। हर किसी पर भरोसा करने से बचें। सेहत का ध्यान रखें।


कुंभ- नए तरह के नए लोगों से मिलना होगा जो आप के कामकाज में फायदेमंद सिद्ध होंगे। जरूरी काम के निपटारे में किसी भरोसेमंद व्यक्ति की मदद मिल सकती है। अनुभवी लोगों से मदद मिलने के योग हैं। लिए गए कुछ फैसले गलत साबित हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी का मामला और उलझ सकता है। सेहत ठीक रहेगी।


मीन- आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। आय वृद्धि के नए अवसर आपके सामने खुलेंगे। पूर्व में किए गए कुछ कामों का फायदा हो सकता है। कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। पैसों के मामलों पर ध्यान दें। कारोबारियों को लेनदेन करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों का अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्यों में सफल रहेंगे। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत परेशान कर सकती है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here