राशिफल 22 जून : कैसा रहेगा दिन, जानिये क्या कहती है आपकी राशि…

275

                        22 जून का पंचांग

शनिवार, आषाढ़ मास कृष्णपक्ष। तिथि : पंचमी शाम के 05:27 बजे तक उसके बाद षष्ठी । नक्षत्र : धनिष्ठा रात के 09:08 बजे तक उसके बाद शतभिषा । शुभ मुहुर्त (अभिजीत) 11:55 से 12:50 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 08:55 बजे से 10:39 बजे तक।


                         23 जून का पंचांग

रविवार, आषाढ़ मास कृष्णपक्ष। तिथि : षष्ठी रात के 11:53 बजे तक उसके बाद सप्तमी। नक्षत्र: शतभिषा रात के 12:08 बजे तक उसके बाद पूर्व भाद्रपद। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) 11:55 से 12:50 बजे तक। राहुकाल : शाम के 05:34 बजे से 07:18 बजे तक।



                             दैनिक राशिफल 

मेष- कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कोई भी कार्य रुकेगा नहीं पैसों के मामले आराम से सुलझ जाएंगे। पैसों को लेकर आप भविष्य में नई योजनाएं भी बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपेक्षित सहयोग आपको मिल जाएगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। निवेश करने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार लें। पैसा अटक सकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है सावधान रहें।


वृष- कारोबार में भाग्य का साथ मिलेगा। दिन अच्छा है। फायदा होने के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग हैं। पैसों से जुड़ी समस्या खत्म हो जाएगी। परिवार के साथ समय बीत सकता है। किसी करीबी से अनबन होने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। विद्यार्थी वर्ग को कम मेहनत में भी सफलता मिल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।


मिथुन- कुछ मामले और उलझ सकते हैं। पूर्व में किए गए कार्यों से फायदा हो सकता है। भावनात्मक रूप से कमजोरी को हावी न होने दें। नौकरी और पैसों के मामले में आगे बढ़ने का प्रयास करें। किसी करीबी से अनबन हो सकती है। दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में मानसिक तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कोई मतभेद चल रहा है तो वह सुलझ जाएगा। खर्च ज्यादा हो सकता है सावधान रहें। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है मेहनत करते रहें। माता की सेहत का ध्यान रखें।


कर्क- आप दिनभर व्यस्त रह कर भी सारे कामकाज समय पर निपटा लेंगे। महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में आएंगे जिनकी मदद से आप के सभी कार्य समय पर हो जाएंगे। पैसों के मामले में कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। अपने कार्य में दूसरों की दखलंदाजी से बचें। कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे व्यवहार के कारण लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है कम मेहनत में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें। पेट संबंधी रोग हो सकते हैं।


सिंह- कुछ नए लोग आप से जुड़ सकते हैं जो आने वाले दिनों में आपके लिए मददगार साबित होंगे। महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। कारोबार में कुछ बदलाव करने का विचार आपके मन में आ सकता है। सकारात्मक रहें। संतान पक्ष पर ध्यान देने की आवश्यकता है। विरोधियों से सावधान रहें। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। फायदा होने के योग हैं। आलस महसूस हो सकता है।


कन्या- आय वृद्धि होने के योग हैं। जमीन-जायदाद में किए गए निवेश से फायदा हो सकता है। रोजमर्रा के कार्य से भी फायदा होने के योग हैं। रुके हुए कार्य समय पर पूरे हो सकते हैं। कारोबारियों को फायदा हो सकता है। जीवनसाथी की वजह से धन लाभ होने के योग हैं। नौकरी बदलने के बारे में विचार कर सकते हैं। विद्यार्थी मानसिक रूप से थोड़े परेशान हो सकते हैं। सेहत थोड़ी खराब हो सकती है।


तुला- अपने आप को व्यवहारिक बनाकर रखें। विवादों से बचने का प्रयास करें। परिवार के जरूरी कामकाज निपट जाएंगे। माता से प्रेम व सहयोग मिल सकता है। कोई कानूनी मामला शुरू हो सकता है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति में कोई रुकावट आ सकती है। पैसों के मामले में किसी से विवाद हो सकता है। निवेश सोच समझ कर करें। खानपान में सतर्कता बरतें। पेट के रोग हो सकते हैं।


वृश्चिक- कामकाज का दबाव ज्यादा रहेगा। किए गए कार्यों से आने वाले दिनों में फायदा हो सकता है। योजनाएं सफल होंगी अगर उन पर पूरी मेहनत से कार्य करेंगे ।पारिवारिक सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। कारोबार में सफलता के योग हैं। मेहनत करेंगे तो धन लाभ हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। मौसमी बीमारियों से बच कर रहें।


धनु- कार्यक्षेत्र में सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न हो सकते हैं। नौकरी में नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा हो सकता है। आपका पूरा ध्यान अपने मामले सुलझाने पर रहेगा। जीवनसाथी से संबंधों में सुधार हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय ठीक है। सेहत का ध्यान रखें।


मकर- नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मज़बूत होने के योग हैं। निवेश के लिए समय अच्छा है। किसी करीबी मित्र से अपनी मन की बात साझा कर सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। मनोरंजन के लिए भी समय मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है। सेहत ठीक रहेगी।


कुंभ- कार्यक्षेत्र में कोई गुप्त बात आपके सामने आ सकती है जो आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। किसी करीबी के ऊपर पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। विरोधियों से सावधान रहें। निवेश में सावधानी बरतें। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत ठीक रहेगी।


मीन- कारोबार में सफलता मिल सकती है। आप के कामकाज के तरीके से लोग प्रभावित हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग हैं कानूनी कोई मामला चल रहा है तो दिन आप के पक्ष में हो सकता है। पैसों की स्थिति में फायदा होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रह सकता है। जीवनसाथी से मन की बात साझा करें। कामकाज में ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को हर कार्य में सफलता मिल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here