राशिफल 24 अप्रैल : धन लाभ, प्रसिद्धि या फिर कोई नुकसान जानिये क्या कहती है आपकी राशि

210
Horoscope

         24 अप्रैल का पंचांग

बुधवार, वसंत ऋतु, वैशाख मास कृष्णपक्ष। तिथि : पंचमी दिन के 11:32 बजे तक फिर षष्ठी। नक्षत्र : मूल शाम 6:36 बजे तक फिर पूर्व आषाढ़। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : नहीं है। राहुकाल : दिन के 11:35 से 1:10 बजे तक।


          25 अप्रैल का पंचांग

बृहस्पतिवार, वसंत ऋतु, वैशाख मास कृष्णपक्ष। तिथि : षष्ठी दिन के 12:46 बजे तक फिर सप्तमी। नक्षत्र : पूर्व आषाढ़ रात के 8:38 बजे तक फिर उत्तर आषाढ़। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:09 से 12:00 बजे तक। राहुकाल : दिन के 1:10 से 2:46 बजे तक।



                                    दैनिक राशिफल

 

मेष- दिन सामान्य रहेगा। अगर कोई पुराना विवाद है तो वह खत्म हो सकता है। बिगड़े हुए काम एक के बाद एक लगातार बनेंगे। आप व्यस्त रह सकते हैं। किसी करीबी से मिली कोई सूचना भावुक कर सकती है। धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। खर्चों पर ध्यान दें। दोस्तों के साथ लेनदेन करने से बचें। किसी व्यर्थ के काम में लगे रहने से आपका समय खराब हो सकता है। कार्यक्षेत्र या कारोबार में दिन सामान्य रहेगा। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।


वृष- यात्रा के योग बन रहे हैं जो फलदायी हो सकती है। आर्थिक लाभ होने के संकेत है। पारिवारिक मामलों की वजह से खरीदारी हो सकती है। महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में आने का मौका मिल सकता है। निवेश करने का सोच रहे हैं तो फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। कार्य क्षेत्र में बहस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। रुके हुए काम पूरे होने के योग है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। मौसम के कारण शारीरिक समस्या हो सकती है।


मिथुन- भूमि भवन से संबंधित पुराना कोई मामला निपट सकता है जो आपके पक्ष में होगा। आप की सभी योजनाओं पर सफलतापूर्वक काम पूर्ण होने के योग हैं। परिवार या जीवन साथी के साथ चल रही समस्याएं खत्म होंगी। कार्य का दबाव बढ़ सकता है। कारोबारियों को नुकसान हो सकता है। कारोबारियों को कार्य का दबाव ज्यादा रहेगा। जीवनसाथी को समय दें इससे संबंधों में और मधुरता आएगी। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।


कर्क- कई नए कार्यों के लिए योजना बना सकते हैं। नई नौकरी के बारे में सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। आप उत्साहित रहेंगे। कारोबारी अपने कर्मचारियों का भी ध्यान रखें। दोस्तों के साथ समय बीतने के योग है। कोई अहम फैसला ना करें नुकसान हो सकता है। रोजमर्रा के काम पूरे करने में समस्या आ सकती है। अपव्यय होने के योग है। जीवनसाथी से सहयोग और प्रेम मिलेगा। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में कोई काम ना करें चूक हो सकती है। खानपान में सतर्कता बरतें। पेट के रोग हो सकते हैं।


सिंह- सोच समझ कर बात करें वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। मेहनत ज्यादा करनी होगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ने के योग हैं। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। किए गए हर काम में सफलता मिल सकती है। अपनी क्षमताओं को पहचाने वह ढंग से उनके अनुसार कार्य करें। जिस कार्य को लेकर आशंकित है उसमें अभी हाथ ना डालें। संतान पक्ष से परेशानी हो सकती है। दिन थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। जीवनसाथी से अच्छी खबर मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग तनाव महसूस कर सकते हैं। थकान महसूस हो सकती है।


कन्या- कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। किसी कार्य में आपको फायदा होने के योग है। कुछ अच्छे मौके या चुनौतियां आपको मिल सकती है। संतान के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई भी अहम बात धैर्य के साथ करें। किसी भी कार्य को टालें नहीं। किसी करीबी के साथ मनमुटाव हो सकता है। भावनात्मक तौर पर असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा परंतु अपनी वाणी पर बात करते समय संयम रखें। खानपान में सतर्कता बरतें।


तुला- नौकरी और कारोबार में फायदा होने की योग हैं। नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। पुरानी योजनाओं पर की गई मेहनत का फल आपको मिल सकता है। अपनी वर्तमान स्थिति को ही समझ कर भविष्य का अनुमान लगाएं। बातचीत के दौरान अपने शब्दों पर संयम रखें नहीं तो समस्या में घिर सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारियों को अनदेखा ना करें। कठिन परिस्थतियों में भी खुद पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलने के योग हैं।


वृश्चिक- आपके सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे जिससे आपके मन में संतुष्टि की भावना रहेगी। कुछ दोस्तों की मदद भी मिल सकती है। रोजगार के नए विचार आपके मन में आ सकते हैं। परिवार में सुख समृद्धि का माहौल बना रहेगा। दोस्तों के साथ मौज मस्ती का भी समय मिल सकता है। दिनभर व्यस्त रहेंगे। विरोधी प्रभावी होने की कोशिश कर सकते हैं। संतान पक्ष से थोड़ी परेशानी व दुख मिल सकता है। पेट के रोग हो सकते हैं।


धनु- कामकाज के लिहाज से आप सही दिशा में कार्य कर रहे हैं। नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी क्षेत्र में नई शुरुआत करने के बारे में सोच रहे हैं तो दिन अच्छा है। कारोबार में दिन आपके हिसाब से बीतेगा। कुछ योजनाएं अधूरी भी रह सकती हैं। कोई पुरानी घटना से निराशा हो सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। पैसे उधार ना दें। जीवनसाथी आपकी मनःस्थिति को समझेगा व सहयोग भी करेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने की योग हैं। सेहत सामान्य रहेगी।


मकर- नौकरीपेशा व कारोबारियों को फायदा होने के योग हैं। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। कारोबार बढ़ने के योग है। मानसिक तौर पर आप की सक्रियता बढ़ी हुई रहेगी। शिक्षा की दिशा में कार्य कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। भाइयों के सहयोग की अपेक्षा रहेगी परंतु प्राप्त नहीं हो पाएगा। जीवन साथी के साथ चल रहे मनमुटाव खत्म हो सकते हैं। कारोबार में फायदा होने के योग हैं। सेहत का ध्यान रखें।


कुंभ- सहयोगियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। कार्यक्षेत्र में किए जा रहे हर कार्य में आपको सफलता मिलने के योग हैं। आप ऊर्जा से भरे हुए रहेंगे जो भी काम अपने हाथ में लेंगे उसमें आसानी से सफल होने के योग हैं। पैसों के मामले में सावधानी बरतें। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। कामकाज का दबाव ज्यादा रहेगा परंतु आप उसे आसानी से निपटा लेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। विद्यार्थी वर्ग को मानसिक तनाव है सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।


मीन- सोचे हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। धन लाभ होने के योग है। कर्ज़ लेने के बारे में सोच रहे हैं तो वह मिल सकता है। मौज मस्ती के मौके मिलेंगे। नौकरी पेशा लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए मौके मिलने के योग हैं। गुस्से पर संयम रखें वरना काम बिगड़ सकता है। व्यापारियों को थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। थकान व आलस्य महसूस कर सकते हैं।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here