राशिफल 25 अप्रैल : कैसी है सितारों की स्थिति, जानिये क्या कहती है आपकी राशि

177
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                          25 अप्रैल का पंचांग

बृहस्पतिवार, वसंत ऋतु, वैशाख मास कृष्णपक्ष। तिथि : षष्ठी दिन के 12:46 बजे तक फिर सप्तमी। नक्षत्र : पूर्व आषाढ़ रात के 8:38 बजे तक फिर उत्तर आषाढ़। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:09 से 12:00 बजे तक। राहुकाल : दिन के 1:10 से 2:46 बजे तक।


                             26 अप्रैल का पंचांग

शुक्रवार, वसंत ऋतु, वैशाख मास कृष्णपक्ष। तिथि : सप्तमी दिन के 2:40 बजे तक फिर अष्टमी। नक्षत्र : उत्तर आषाढ़ रात के 11:15 बजे तक फिर श्रावण। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:09 से 12:00 बजे तक। राहुकाल : दिन के 9:58 से 11:35 बजे तक।



                                    दैनिक पंचांग

मेष- आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं जो फायदेमंद सिद्ध होंगे। कारोबार में बढ़ोतरी होने के योग हैं। धन लाभ भी हो सकता है। जीवन साथी के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। आप दोनों की रिश्तो में भी मधुरता आएगी। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात होने पर मन प्रसन्न रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।


वृष- आपके लिए दिन शुभ है। सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। निवेश करने का सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। कारोबारियों को छोटा मोटा फायदा हो सकता है। लंबे समय से मन में दबी हुई कोई इच्छा भी पूर्ण हो सकती है। विवाहहितों के लिए दिन अच्छा है। मौज-मस्ती का कोई कार्यक्रम बन सकता है। सेहत ठीक रहेगी।


मिथुन- कुछ बिगड़े हुए कार्य या स्थिति आज सुधर जाएगी व आपको परिस्थितियां बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा। घर में कोई आयोजन हो सकता है। परिवार में कोई बड़ा फैसला आपको लेना पड़ सकता है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने के योग हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कारोबारी नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं जो उनके लिए फायदेमंद सिद्ध होंगे।


कर्क- आपके मन में कोई नया विचार या नई योजना आ सकती है जिस पर आप जल्दी कार्य भी शुरू करेंगे परंतु उसके समय पर पूरा ना हो पाने के योग हैं जिससे आप थोड़े चिंतित भी हो सकते हैं इसलिए कोई भी कार्य सोच समझ कर ही शुरु करें तभी फायदा हो सकता है। भौतिक सुख साधनों पर खर्च हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।


सिंह- आर्थिक मामलों में समझदारी से निर्णय लें। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर किसी को कर्ज दे रखा है तो वो भी वापस मिल सकता है। कारोबारियों के मन में अगर नई योजनाएं हैं तो उन पर जल्द से जल्द काम करने से फायदा होने के योग हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।


कन्या- कार्य क्षेत्र में आप की स्थिति बेहतर रहेगी। अधिकारियों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। जीवनसाथी व माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का योग बन सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होंगे व रोजगार के नए साधन भी खुलेंगे। माता पिता का सानिध्य प्राप्त होगा तथा वह आपसे खुश भी रहेंगे।


 तुला- कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है जो फायदेमंद सिद्ध होगी। गुस्से पर काबू रखें व किसी से भी बात करते समय व्यवहार में मधुरता रखें अन्यथा के बाद में घिर सकते हैं। काम का दबाव ज्यादा होने के योग है। थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं।


वृश्चिक- आपकी आर्थिक स्थिति और ज्यादा मजबूत होने के योग हैं। लंबे समय से कर रहे किसी खास कार्य में आप को बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। मीडिया की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए दिन अच्छा है। जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सोच में सकारात्मकता रखें वह आपके लिए कल्याणकारी सिद्ध होगी।


धनु- आपका मनोबल चरम पर रहेगा जिस वजह से कई महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता हाथ लग सकती है। माता-पिता की पूरी मदद मिलेगी जिससे कारोबार के क्षेत्र में बढ़ोतरी होने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग हैं आय में भी वृद्धि हो सकती है।


मकर- किसी पर भी अत्यधिक विश्वास कर कर अपनी निजी बातें साझा करने से बचें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। किस्मत का साथ मिलने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। जीवन साथी के साथ संबंध बेहतर होंगे समय बिताने का भी मौका मिल सकता है। आप अपना प्रयास वह मेहनत सही दिशा में रखेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। विद्यार्थी पर की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी।


कुंभ- आपके लिए दिन अच्छा है। किस्मत का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कारोबार में धन लाभ होने के योग हैं। आर्थिक स्थिति भी और मजबूत होगी। कार्य क्षेत्र में आपकी रचनात्मकता से लोग प्रभावित होंगे वह आपकी तरफ आकर्षित भी होंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ मौज मस्ती का कार्यक्रम बन सकता है।


मीन- आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। जो भी काम  अपने हाथ में लेंगे वे समय पर पूरा कर देंगे जिससे कार्य क्षेत्र में आपको प्रसिद्धि मिलने के योग हैं, पदोन्नति के भी योग हैं। परिवार संग कुछ समय बिताने का मौका मिल सकता है जिससे आपको प्रसन्नता अनुभव होगी वह रिश्तो में भी मधुरता आएगी।।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here