राशिफल 26 अप्रैल : कैसी है सितारों की दशा, जानिये क्या कहती है आपकी राशि

193
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                                   26 अप्रैल का पंचांग

शुक्रवार, वसंत ऋतु, वैशाख मास कृष्णपक्ष। तिथि : सप्तमी दिन के 2:40 बजे तक फिर अष्टमी। नक्षत्र : उत्तर आषाढ़ रात के 11:15 बजे तक फिर श्रावण। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:09 से 12:00 बजे तक। राहुकाल : दिन के 9:58 से 11:35 बजे तक।


                                    27 अप्रैल का पंचांग

शनिवार, वसंत ऋतु, वैशाख मास कृष्णपक्ष। तिथि : अष्टमी शाम के 5:01 बजे तक फिर नवमी। नक्षत्र : श्रावण रात के 2:13 बजे तक फिर धनिष्ठा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:09 से 12:00 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 8:23 से 9:59 बजे तक।



                                           दैनिक पंचांग

मेष- व्यवहार में विनम्रता बनाएं रखें। किसी भी बात पर अड़े नहीं अन्यथा विवाद में घिर सकते हैं। परिश्रम का फल अपेक्षा से कम मिलेगा जिसकी वजह से व्यवहार में चिड़चिड़ापन रह सकता है। यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी टाल दें समय अनुकूल नहीं है। संतान पक्ष को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी भी मामले में बिना सोच विचार किए निर्णय ना लें नुकसान हो सकता है। सरकारी नौकरी पेशा लोगों को फायदा होने के योग है। सेहत अनुकूल नहीं रहेगी।


वृष- किसी भी कार्य की सफलता के लिए आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहना होगा तभी सफलता मिलेगी। पिता का सहयोग मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन लगेगा। संतान पर पैसे खर्च हो सकते है। अगर कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो आज आपके लिए दिन नुकसानदेह साबित हो सकता है।


मिथुन- दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से होने के योग हैं जिसकी वजह से ताजगी अनुभव कर सकते हैं। भाग्य आपके साथ है आय वृद्धि व रोजगार के नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं। मन अशांत है जिस वजह से खुद को उलझी हुई परिस्थिति में अनुभव कर सकते हैं। नई योजनाओं को शुरू करने के लिए समय अच्छा है। परिवार व मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।


कर्क- कुछ पुरानी योजनाओं के परिणाम आपके पक्ष में ना आने से हताशा महसूस कर सकते हैं। परिवार में विवाद या मनमुटाव हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। मन एकाग्र करने में थोड़ी समस्या महसूस कर सकते हैं। अपव्यय हो सकता है जिस वजह से पैसों की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। मन थोड़ा असंतोष से घिरा रह सकता है


सिंह- आत्मविश्वास को कम ना होने दें। आप किसी भी चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार है। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की योग हैं। व्यवहार में सौम्यता बनाकर रखें किसी के विवाद में ना पड़ें। अपने गुस्से पर भी काबू रखें अन्यथा टकराव हो सकता है। पिता द्वारा लाभ होने के योग हैं। जीवन साथी के साथ संबंध में मधुरता आएगी। अधूरे कार्य पूरे होने के योग हैं।स्वास्थ्य थोड़ा परेशान कर सकता है।


कन्या- शारीरिक और मानसिक चिंता से घिर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप के अहम के कारण किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है। अचानक से धन हानि होने के योग हैं जिसकी वजह से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। जीवन साथी के साथ मतभेद होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानी का भी अनुभव हो सकता है। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य खराब होने की योग हैं।


तुला- मित्रों के साथ मुलाकात होने के योग है। आध्यात्मिक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा व परिवार में भी सुख शांति का माहौल बना रहेगा। आय में वृद्धि होने के योग हैं। अविवाहित लोगों के वैवाहिक संयोग है, कोई रिश्ता पक्का हो सकता है।


वृश्चिक- आपके सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण हो जाएंगे वह आपको सफलता भी मिलने के योग हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा जिस वजह से आप प्रसन्नता अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग है। अधिकारियों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। कारोबारियों को लाभ हो सकता है। धन लाभ होने के योग हैं। किसी को कर्ज दे रखा है तो वह भी वापस मिल सकता है। संतान कोई खुशखबरी दे सकती है।


धनु- शारीरिक रूप से आज थोड़ी कमजोरी महसूस कर सकते हैं जिस वजह से काम में भी मन लगने में समस्या आएगी। यात्रा या व्यापारिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रखें उनको खुद पर हावी ना होने दें। व्यापारियों का साझेदारों के साथ मनमुटाव हो सकता है।


मकर- किसी खास वजह को लेकर चिंता व बेचैनी बनी रह सकती है। कारोबारियों को विघ्न अनुभव हो सकता है। किसी भी तरह का नकारात्मक विचार मन पर हावी ना होने दें अन्यथा परेशान हो सकते हैं। घर परिवार में कोई उत्सव का आयोजन हो सकता है संभलकर करें। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं चिंता ना करें जल्दी ही निपट जाएंगे।


कुंभ- आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा जो आपके दिन को आनंददायक बनाएगा। नए लोगों के संपर्क में आएंगे वह मित्रता भी बढ़ेगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साझेदारी का कारोबार कर रहे व्यापारियों को लाभ होने के योग हैं।


मीन- घर में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप समय पर पूरा कर लेंगे जिससे परिवार जन आपसे प्रसन्न रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। कोई भी निर्णय गुस्से में ना लें। नौकरी में सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here