राशिफल 27 अप्रैल : कैसा होगा दिन जानिये क्या कहती है आपकी राशि

213
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                               27 अप्रैल का पंचांग

शनिवार, वसंत ऋतु, वैशाख मास कृष्णपक्ष। तिथि : अष्टमी शाम के 5:01 बजे तक फिर नवमी। नक्षत्र : श्रावण रात के 2:13 बजे तक फिर धनिष्ठा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:09 से 12:00 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 8:23 से 9:59 बजे तक।


                            28 अप्रैल का पंचांग

रविवार, वसंत ऋतु, वैशाख मास कृष्णपक्ष। तिथि : नवमी शाम के 7:34 बजे तक फिर दसमी। नक्षत्र : धनिष्ठा पूरा दिन और पूरी रात। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:09 से 12:00 बजे तक। राहुकाल : शाम के 4:22 से 5:58 बजे तक।



                                      दैनिक पंचांग

 

मेष-नौकरी पेशा व कारोबारियों को भाग्य का साथ मिलेगा। नए काम की भी शुरुआत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको नई जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं। परिश्रम का फल अवश्य मिलेगा। किसी भी चीज में जल्दबाजी ना दिखाएं। धैर्य से काम करें। घर परिवार में मनमुटाव हो सकते हैं। विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। मकान संबंधी कोई योजना बना रहे हैं तो वह भी पूरी हो सकती है। ज्यादा भावुक ना हों परेशान होंगे। अपनी बात को कहने में संकोच ना करें। जल्दबाजी के कारण आपके कार्य बिगड़ सकते हैं। अपव्यय होने के योग हैं। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन नकारात्मक हो सकता है। खानपान में सतर्कता बरतें।


वृष- आपसे कुछ लोग सहयोग की अपेक्षा कर सकते हैं जिनकी अपेक्षाओं पर आप खरे उतरेंगे। कुछ सौदे फायदेमंद साबित हो सकते हैं। दिनभर व्यस्तता रह सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति में सुधार करने के बारे में सोच सकते हैं। कुछ योजनाओं में सितारों का साथ आपको मिल सकता है। रुके हुए धन की भी प्राप्ति होने के योग हैं। किसी व्यक्ति की बात को अनदेखा ना करें आने वाले समय में उससे नुकसान हो सकता है। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। कारोबार में कुछ जरूरी बदलाव करने पड़ सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। खानपान में सावधानी बरतें।


मिथुन- अच्छे लोगों का साथ मिलेगा। दोस्तों के साथ मौज मस्ती कर सकते हैं। जीवन साथी के साथ समय बिताएं। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। पुराने सभी कार्य निपट सकते हैं। कुछ करीबी लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। दिन व्यस्तता में बीतेगा। कर्ज़ देने से बचें। पैसों के कुछ मामले सुलझाने पड़ सकते हैं। नकारात्मकता को खुद पर हावी ना होने दें। कोई भी नया कार्य सोच विचार करने के बाद सावधानी से शुरू करें। अपने खर्च पर नियंत्रण रखें। किसी भी तरह के विवाद से खुद को दूर रखें। विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं  सावधान रहें। जीवन साथी से प्रेम व सुख मिलेगा तथा साथ समय भी व्यतीत कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है। छोटी मोटी चोट लग सकती है, सतर्क रहें।


कर्क- आपके मन में एक साथ कई योजनाएं आ सकती हैं। मन पर काबू रखेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। पैसों के क्षेत्र में नए अवसर मिलने के योग हैं। कुछ योजनाओं पर नई शुरुआत कर सकते हैं। अपनी कोई भी गुप्त जानकारी किसी से साझा ना करें। कोई निर्णय लेना है तो खुद से ही लें। आप हर चीज के लिए समर्थ हैं। जीवन साथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। संबंध में भी मजबूती आएगी। मानसिक तौर पर थोड़े परेशान रह सकते हैं। किसी भी जोखिम भरे मामले पर तुरंत निर्णय ना लें नुकसान हो सकता है। किसी से विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कोई पुराना मामला सुलझ सकता है। कार्य क्षेत्र में अपनी मनमानी करने से बचें। धैर्य रखें और कोई भी निर्णय या कार्य सोच समझ कर करें। विद्यार्थी वर्ग के लिए अनुकूल है। अच्छे परिणाम मिलेंगे। कोई विरोधी परेशान कर सकता है।


सिंह- रोजमर्रा के सभी काम निपट जाएंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। खुद पर भरोसा रखें। कारोबार या कानून से जुड़ा कोई मामला अटका हुआ है तो वह आज पूरा हो सकता है। नए मित्रों से मुलाकात होगी जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। खुद पर भरोसा रखें सफलता अवश्य आपको मिलेगी। दूसरों के विवाद में ना पड़ें अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं व पैसे और समय की बर्बादी भी हो सकती है। जीवनसाथी आपकी समस्याओं को समझेगा। किसी से कार्यक्षेत्र में विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय ठीक-ठाक है। सेहत सामान्य रहेगी।


कन्या- आपके सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। लंबे समय से चल रही बाधाएं खत्म हो सकती हैं। सभी योजनाएं भी समय पर पूरी हो जाएंगी। नए अवसर की तलाश करते रहें मौका अवश्य मिलेगा। लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नती होने के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। कुछ अच्छे काम करने की कोशिश कर सकते हैं परंतु परिणाम आपके मुताबिक नहीं होंगे। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में विवादों में पड़ने से बचें व अपने आप पर संयम रखें। विद्यार्थी वर्ग को मन अनुसार सफलता नहीं मिल पाएगी। सेहत अच्छी रहेगी।


तुला- सोची हुई योजनाएं पूरी करने में सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी अपेक्षाएं जल्दी पूरी होंगी। नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होंगे। कोई भी अहम निर्णय सोच विचार कर ही करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी भी चुनौती से घबराएं नहीं मन में किसी भी प्रकार का संदेह हो तो किसी बड़े की सलाह अवश्य लें। कामकाज में रुकावट महसूस कर सकते हैं। माता की सेहत थोड़ा परेशान कर सकती है। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय ठीक नहीं है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा जिससे मन उदास रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन ठीक-ठाक है। मानसिक तनाव हो सकता है।


वृश्चिक- कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है जो करियर में अहम भूमिका निभाएंगे। कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अपने कार्यक्षमता की वजह से दूसरों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल होंगे। कोई अहम निर्णय लेना पड़ सकता है जिससे आगे आने वाले समय में आपको फायदा पहुंचेगा। कार्यक्षेत्र में कामकाज में मन नहीं लगेगा। कुछ अहम मुद्दों पर परिवारजनों का सहयोग नहीं मिलेगा। उम्मीदों के हिसाब से दिन बहुत अच्छा नहीं रहेगा। आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं व कार्य का दबाव भी बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा व आपकी भावनाओं को समझेगा। कारोबारी कारोबार से जुड़े निर्णय सोच समझ कर लें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन बहुत अच्छा नहीं है। मानसिक तनाव भी हो सकता है, मानसिक व शारीरिक रूप से खुद को कमजोर महसूस कर सकते हैं।


धनु- कोई भी काम बिना किसी योजना के ना करें। कुछ मुद्दों पर आपका नजरिया व आपकी सोच बदल सकती है। परिवार में छोटी-मोटी बात पर नाराजगी हो सकती है। बिना सोचे समझें ना बोलें अन्यथा अपने लिए ही समस्या उत्पन्न करेंगे। विद्यार्थी वर्ग थोड़ा परेशान रह सकते हैं। दिन आपके अनुकूल नहीं होगा। सेहत का ध्यान रखें। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।


मकर- कारोबारी किसी खास दोस्त के साथ साझेदारी कर सकते हैं जो फायदेमंद सिद्ध होगी। कुछ रिश्तों को लेकर आपके मन में चिंता रहेगी। पुराने मित्रों के साथ लंबे समय से चल रहा विवाद खत्म होगा व उनके साथ नई पहल करने का मौका मिल सकता है। रोजमर्रा की सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। रुका हुआ पैसा प्राप्त होने के योग है। सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी मामले को लेकर मन में संदेह की स्थिति हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें नुकसान उठाना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। पैसा उधार देने से बचें। विद्यार्थी वर्ग थोड़ा परेशान रह सकते हैं। पुराने रोग फिर से परेशान कर सकते हैं।


कुंभ- नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं पुराना काम जो रुका हुआ है वह निपट सकता है। भविष्य को लेकर थोड़े संदेह में रह सकते हैं। दूसरों को अपनी बात बहुत शांति और संयम के साथ समझाएं। आपके खर्च बढ़ सकते हैं। लापरवाही ना करें, नुकसान हो सकता है। साझेदारों के साथ अनबन हो सकती है। किसी विषय पर लगातार चिंतित रह सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। आपके रिश्ते मजबूत होंगे। काम के बोझ से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। कोई पुराना रोग फिर से उत्पन्न हो सकता है सावधान रहें।


मीन- कोई पुरानी समस्या का हल निकल सकता है। नए लोगों के संपर्क में आएंगे। रचनात्मक दृष्टि से दिन शुभ है जो भी करना चाहेंगे उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। दोस्तों के साथ संबंध मजबूत होंगे। पैसों को लेकर आपकी समस्या बढ़ सकती है। आय से अधिक खर्चा भी हो सकता है। कोई भी काम को टालें नहीं नुकसान हो सकता है। विरोधी परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत थोड़ा परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र से संबंधित कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। कारोबारियों के साझेदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here