राशिफल 28 अप्रैल : कैसी है सितारों की स्थिति, जानिये क्या कहती है आपकी राशि

199
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                                   28 अप्रैल का पंचांग

रविवार, वसंत ऋतु, वैशाख मास कृष्णपक्ष। तिथि : नवमी शाम के 7:34 बजे तक फिर दसमी। नक्षत्र : धनिष्ठा पूरा दिन और पूरी रात। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:09 से 12:00 बजे तक। राहुकाल : शाम के 4:22 से 5:58 बजे तक।


                                    29 अप्रैल का पंचांग

सोमवार, वसंत ऋतु, वैशाख मास कृष्णपक्ष। तिथि : दशमी रात के 10:04 बजे तक फिर एकादशी। नक्षत्र : धनिष्ठा सुबह 5:19 बजे तक फिर शतभिषा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:08 से 12:00 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 6:42 से 8:22 बजे तक।



                                     दैनिक राशिफल

मेष- किसी महत्वपूर्ण मामले को लेकर कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भूमि या भवन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो समय अच्छा है। पदोन्नति के साथ-साथ आय बढ़ने के भी योग हैं। सफलता आपके कदम चूमेगी। कोई भी नया काम बहुत ही शांत दिमाग से करें थोड़ी सी मेहनत करने पर भी बड़ी सफलता आपके हाथ लग सकती है। कोई भी काम जल्दबाजी में ना करें नुकसान उठाना पड़ सकता है। दिन व्यस्तता में बीतेगा थोड़ी बहुत मानसिक परेशानी भी हो सकती है। परिवार में आप की अहमियत बढ़ेगी। जीवनसाथी का स्वभाव भी आपके प्रति नरम होगा। कारोबार में फायदा हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।


वृष- कारोबारियों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए कार्य क्षेत्र में अच्छा माहौल रहेगा। करियर में कुछ नए अवसर आपको मिल सकते हैं। नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो समय सही है। छोटा-मोटा कारोबार शुरू करने के लिए समय अच्छा है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। भावनात्मक रूप से आप खुद को मजबूत महसूस करेंगे। कुछ मामलों को लेकर आपकी बेचैनी बढ़ सकती है। कोई भी जरूरी कार्य टालें नहीं नुकसान उठाना पड़ सकता है। कर्ज़ लेने से बचें। कारोबारियों को फायदा हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। थकान महसूस हो सकती है।


मिथुन- दिन ठीक-ठाक रहेगा महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में आएंगे। लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। कारोबारियों को छोटा-मोटा नुकसान हो सकता है। परेशानी की स्थिति बन सकती है। असुरक्षा की भावना से भी आप घिर सकते हैं व आपका आत्मविश्वास भी कम हो सकता है। किसी भी बड़ी योजना के बारे में सोच रहे हैं तो उसे शुरू ना करें। असफलता हाथ लग सकती है। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। सेहत थोड़ा परेशान कर सकती है।


कर्क- दिन अच्छा रहेगा। अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो सकता है। घर के बड़ों से जरूरी सलाह करने के बाद ही कोई महत्वपूर्ण कार्य शुरू करें। धैर्य रखें इससे आपके काम अवश्य सफल होंगे। सहयोगियों की मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधी आप पर सवाल उठा सकते हैं। रोजमर्रा के काम पूरे करने में बाधाएं महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। कारोबार के बड़े फैसले सोच समझ कर लें। कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है। वाणी को संयम में रखें। विद्यार्थी के लिए ठीक है। सेहत सामान्य रहेगी परंतु पूरे दिन भागदौड़ करनी पड़ सकती है।


सिंह- आप अपने व्यवहार व स्वभाव से कुछ लोगों को अपनी और आकर्षित करने में सफल होंगे। कुछ पुराने दोस्तों के साथ मिलकर मौज मस्ती कर सकते हैं। किसी भी काम में खुद को पूरी तरह से समर्पित करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। कार्य क्षेत्र में अधिकारी आपसे आपके सहयोग की अपेक्षा कर सकते हैं। विरोधी प्रभावी रहेंगे। हड़बड़ी में कोई कदम ना उठाएं। कामकाज के मामले में दिन व्यस्तता भरा हो सकता है। कार्य पूरे करने में थोड़ी बहुत रुकावटें भी महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा। कारोबार को बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।


कन्या- दिन अच्छा है। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। आय बढ़ाने के नए विचार आपके मन में आ सकते हैं। पैसों के मामले में व्यवहारिक रहें। कारोबार में फायदा हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात और बातचीत होने से आगे चलकर फायदा होने के योग हैं। कार्य क्षेत्र में लोग आपसे प्रभावित होंगे। पैसों का कोई मामला सुलझ सकता है इसे सुलझाने में समय लगेगा। ज्यादा व्यस्तता के कारण खुद को बंधा हुआ महसूस कर सकते हैं। कारोबारियों का अगर कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो वह निपट सकता है जो आपके लिए फायदेमंद होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।


तुला- नौकरी पेशा और कारोबारियों के लिए दिन व्यस्तता भरा रहेगा। नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र में लोग आपसे प्रभावित होंगे व आपको उनका सहयोग भी मिल सकता है। यात्रा का योग बन रहा है। खर्च सोच-समझकर करें। कामकाज में अचानक रुकावट महसूस कर सकते हैं। कारोबारी साझेदारी करने के बारे में सोच रहे हैं तो निर्णय सोच समझ कर लें। जीवनसाथी का सहयोग नहीं मिल पाएगा। निवेश करने में जल्दबाजी ना करें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। सेहत को लेकर सावधान रहें।


वृश्चिक- आपके सभी अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। रुका हुआ धन भी प्राप्त होने के योग हैं। ज्यादातर मामलों में भाग्य आपके साथ होगा। पैसों की स्थिति सुधरने के योग हैं। कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी पूरे हो सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा दिन बीतेगा। आप सकारात्मकता भी अनुभव करेंगे। कुछ दोस्तों से सहयोग नहीं मिल पाएगा। मन में उथल-पुथल चलती रहेगी। कम बोलें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।कार्य क्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग नहीं मिल पाएगा। वाणी पर संयम रखें। विवाद होने के भी योग हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।


धनु- किसी को कर्ज दे रखा है तो वह वापस मिल सकता है। नए लोगों से संपर्क होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी जिनसे आपको फायदा होगा। कई जगह लोग आपसे प्रभावित भी हो सकते हैं। परिवार में कोई पुराना मनमुटाव सुलझ सकता है। कामकाज के लिहाज से दिन बहुत अच्छा नहीं है। संयम रखें। ज्यादा गुस्सा ना करें। जीवनसाथी संवेदनशील हो सकता है। सोच समझ कर बोलें। कामकाज के दबाव के कारण परेशान हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।


मकर- कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ आपके रिश्ते सुधर सकते हैं। भौतिक सुख साधनों में खर्च हो सकता है। धन लाभ के योग हैं। कुछ नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं जिससे आपको फायदा पहुंचेगा। सकारात्मक रहें किसी भी तरह का निर्णय लेने से पहले सोच विचार कर लें। संतान पक्ष की तरफ से परेशानी हो सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें फालतू के विवाद में ना बोलें। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है।


कुंभ- आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। कामकाज के तरीके को बदलने की जरूरत है। पैसों से जुड़े मामले सुलझ जाएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा विवाद हो सकता है। अपव्यय हो सकता है। कुछ योजनाओं की शुरूआत नए सिरे से करनी पड़ सकती है। नौकरी पेशा और कारोबारियों के सामने नई चुनौतियां आ सकती हैं। जीवनसाथी को कार्यस्थल में तरक्की मिलने के योग हैं। कारोबार संबंधी नए फैसले टाल दें। विरोधियों से सावधान रहें। विद्यार्थी वर्ग परेशान रह सकते हैं। खानपान में सतर्कता बरतें।


मीन- किसी खास काम को लेकर अच्छी योजना बन सकती है। धार्मिक यात्राओं के योग हैं। आप की योजना के अनुसार सभी कार्य पूरे होंगे। पुराने दोस्त के साथ समय गुजारेंगे। माता पिता और जीवन साथी के साथ संयम से पेश आएं। विरोधियों से सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। कार्यस्थल का माहौल अच्छा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेगा। खानपान में सतर्कता बरतें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here