राशिफल 3 मई : पदोन्नत्ति, धन लाभ या भाग्य का साथ जानिये क्या कहती है आपकी राशि

158
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                                     3 मई का पंचांग

शुक्रवार, वैशाख मास कृष्णपक्ष। तिथि : चतुर्दशी पूरा दिन तड़के 4:04 बजे तक फिर अमावस्या। नक्षत्र : रेवती दिन 2:41 बजे तक फिर अश्विनी। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:52 बजे से 12:45 बजे तक। राहुकाल : दिन के 10:39 से 12:18 बजे तक।


                                     4 मई का पंचांग

शनिवार, वैशाख मास कृष्णपक्ष। तिथि : अमावस्या का पूरा दिन तड़के 4:15 बजे तक फिर प्रतिपदा। नक्षत्र : अश्विनी दिन के 3:47 बजे तक फिर भरणी। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:52 बजे से 12:44 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 9:00 से 10:39 बजे तक।



                                             दैनिक राशिफल

 

मेष- पद और पैसों के सिलसिले में अधिकारियों से बातचीत हो सकती है। पदोन्नति के योग हैं। कार्य क्षेत्र में कुछ नया करके दिखाने का अवसर आपको मिल सकता है। दिन अच्छा है आपके सारे काम अच्छी तरह से पूरे हो जाएंगे। कुछ योजनाओं में बदलाव भी कर सकते हैं। बड़े भाई का पूर्ण सहयोग मिलेगा। भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी से कर्ज ले रखा है तो वह लौटा दें अन्यथा विवाद हो सकता है। किसी बात पर जीवनसाथी से छोटी मोटी अनबन हो सकती है। निवेश करते समय सावधानी रखें। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत सामान्य रहेगी।


वृष- कारोबार संबंधित मामले निपटाने के लिए दिन अच्छा है। थोड़ी सी कोशिश से आपके सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। अचानक सामने आई चुनौतियों से आप सफलता पूर्व निपट लेंगे। धन लाभ होने के योग हैं। किसी भी तरह के कामकाज में जल्दबाजी ना दिखाएं नुकसान हो सकता है। कोई बड़ा अगर सलाह दे तो उसे अवश्य सुनें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। खानपान में सतर्कता बरतें।


मिथुन- कारोबारियों को फायदा हो सकता है। धन लाभ होने की योग हैं। किसी पुराने दोस्त से मदद मिल सकती है। पुराने किसी योजना से फायदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मतभेद होने के योग हैं। परिवारजनों की आपसे अपेक्षाएं बढ़ी हुई रहेंगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। कारोबारी निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग को किसी परिणाम की उम्मीद है तो वह भी मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।


कर्क- पुराने किए हुए निवेश का फायदा आपको मिल सकता है। कारोबार बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जरूरी सभी कार्य निपट जाएंगे। कुछ नया करने के बारे में मन में विचार आ सकता है। खुद पर किसी तरह की झुंझलाहट हो सकती है। दोस्तों के ऊपर धन और समय खर्च हो सकता है। घर परिवार व कार्यक्षेत्र दोनों जगह का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी से अनबन होने के योग हैं। साझेदारी का कारोबार कर रहे लोगों को फायदा हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को थोड़ी सी मेहनत से भी ज्यादा परिणाम मिल सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।


सिंह- बाधाएं महसूस होंगी परंतु अपने काम पर पूरी तरह से ध्यान दें। अनपेक्षित ढंग से किसी खास दोस्त की मदद मिल सकती है। सही दिशा में की गई मेहनत आपको सकारात्मक परिणाम दिला सकती है। कारोबार में कुछ नया करने से बचें। किसी के भी भरोसे कोई काम ना टालें। एक साथ कई काम हाथ में ना लें परेशानियां बढ़ सकती है सावधान रहें। जीवन साथी से आर्थिक सहायता मिल सकती है। लेन-देन में सावधानी बरतें। विद्यार्थी वर्ग अपनी मेहनत के नतीजों से असंतुष्ट हो सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।


कन्या- नौकरी में आगे बढ़ने की कई अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं व आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी जिसमें आप सफलतापूर्वक खुद को साबित कर देंगे। परिवार जनों की आपसे उम्मीदें बढ़ेंगी। रोजमर्रा के कार्य पूरे करने में मेहनत लग सकती है। दोस्तों से मुलाकात होने के योग हैं। अपने खर्चे पर नियंत्रण रखें। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। शिक्षा की दिशा से जुड़ा कोई मामला है तो वह भी उलझ सकता है। कारोबारियों को छोटा मोटा फायदा हो सकता है। निवेश का भी फायदा आपको मिल सकता है। विद्यार्थी जीवन के लिए मेहनत करने का समय है। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।


तुला- दिन सकारात्मक हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कोई पुराना काम नए तरीके से शुरू कर सकते हैं। किसी प्रकार का विवाद हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें सोच कर बोलें। पैसों के मामले में सावधान रहें। निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी रुक जाएं। यात्रा पर जा सकते हैं। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। संतान पर भी खर्च हो सकता है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों में कुछ कम परिणाम मिल सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी


वृश्चिक- कोई भी कार्य पूरा करने में आज किसी करीबी का सहयोग मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। कम मेहनत में ज्यादा परिणाम मिल सकते हैं। कारोबारियों को रुका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। पुरानी परेशानियां भी खत्म हो जाएंगी। जो काम अधूरे हैं पहले उन पर ध्यान देकर उनको पूरे करें। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक नजरिए से दिन अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग के लिए थोड़ा नकारात्मक दिन हो सकता है। पिता की सेहत की चिंता रहेगी।


धनु- नौकरीपेशा और कारोबारियों को नई चुनौतियां मिल सकती हैं जिनमें आप कुछ हद तक सफल रह सकते हैं। आय वृद्धि के नए तरीके आपके दिमाग में आ सकते हैं। किसी को पैसा उधार देने से पहले विचार कर लें। कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसका परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। किसी करीबी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। जीवनसाथी प्यार और सम्मान देगा। कार्यक्षेत्र में दिन परेशानियों वाला हो सकता है। कुछ काम भी अधूरे रह सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।


मकर- नए लोगों के संपर्क में आएंगे। जो योजना मन में चल रही है उस पर कार्य शुरू कर दें समय अच्छा है सफलता मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में मिली नई जिम्मेदारी में आप सफल हो जाएंगे। कोई विवाद चल रहा है वह भी सुलझ सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। मन थोड़ा उदास हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। पदोन्नति होने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत करने की जरूरत है। पेट की समस्या हो सकती है।


कुंभ- कारोबार में रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कुछ करीबी लोग आपसे अपने निजी मामलों में सलाह ले सकते हैं। नए रोजगार की तलाश में है तो वह भी मिल सकता है। किसी मामले को लेकर मन में संदेहास्पद स्थिति बन सकती है। परिवार का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आय वृद्धि होने के योग हैं। कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ रिश्ते सुधरेंगे। सेहत पर ध्यान दें।


मीन- कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रिश्तेदारों के साथ हल्की-फुल्की बात करने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं तथा आपकी सभी बाधाएं खत्म होंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। पैसों के मामले पर जीवन साथी की सलाह अवश्य लें। आपका दिन व्यस्तता भरा रह सकता है। अपनी बात ठीक ढंग से नहीं कह पाएंगे। आप ज्यादा संवेदनशील बने रहेंगे। छोटी-छोटी बातों पर परेशान ना हों। कुछ कार्य पूरे होने में समय लग सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति बन सकती है परंतु छोटा मोटा फायदा होने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here