राशिफल 4 मार्च : कौन से योग में करें शुभ कार्य……. जानिए क्या कहती है आपकी राशि

219

          4 मार्च का पंचांग

सोमवार, शिविर ऋतु, माघ मास कृष्ण पक्ष। तिथि : त्रियोदशी शाम के 4:29 बजे तक फिर चतुर्दशी। नक्षत्रः श्रावण पूरा दिन और पूरी रात। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 12:10 से 12:56 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 8:14 से 9:40 बजे तक।


            5 मार्च का पंचांग

मंगलवार, शिविर ऋतु, माघ मास कृष्ण पक्ष। तिथि : चतुर्दशी शाम 7:07 बजे तक फिर अमावस्या। नक्षत्र : धनिष्ठा दोपहर 3:18 तक फिर शतभिषा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 12:10 से 12:56 बजे तक। राहुकाल : दोपहर बाद के 3:26 से 4:53 बजे तक।



            दैनिक राशिफल

मेष- दिन आपके लिए ठीक है। पुराने कई काम आप निपटा लेंगे एवं नई चुनौतियों को भी जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करेंगे। विरोधियों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं जिससे मन थोड़ा विचलित रहेगा। स्वभाव में व्यवहारिकता की वजह से कई कार्य पूरे हो जाएंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। सेहत सामान्य रहेगी।

वृष- कार्य क्षेत्र में जिस चीज के लिए आप मेहनत कर रहे थे वह प्राप्त हो जाएगी। अधिकारी भी आपके कार्य से खुश रहेंगे। नौकरीपेशा लोग किसी से भी उलझें नहीं नुकसान हो सकता है। भौतिक सुख साधन पर खर्च संभव है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मिथुन- कारोबार में कुछ नुकसान हो सकता है जिससे आप चिंतित रहेंगे पर घबराए नहीं स्थिति जल्द ठीक हो जाएगी। सकारात्मकता वह धैर्य बनाकर रखें अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोग थोड़े परेशान व कार्य के दबाव में रह सकते हैं जिनसे मानसिक तनाव हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क- दिन शुभ है कारोबारियों को फायदा हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों पर कार्य क्षेत्र में अधिकारी दबाव बना सकते हैं जिससे उनको मानसिक तनाव हो सकता है। जीवन साथी के साथ समय अच्छा बीतेगा तथा किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाने के योग है। विद्यार्थी वर्ग को आज कोई सफलता हाथ लग सकती है।

सिंह- जरूरी कार्य समय पर निपटा लेंगे। धन लाभ के योग हैं। मित्र आपसे सहयोग की अपेक्षा कर सकते हैं। परिवार में छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं जल्दी स्थिति सामान्य हो जाएगी। जीवनसाथी थोड़ा परेशान रह सकता है। दूसरों की बातों को भी ध्यान से सुनें। सेहत सामान्य रहेगी।

कन्या- पुराने कार्यों को निपटा लेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी आप समय पर पूरा कर लेंगे। आपके आसपास के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। खर्चा सोच-समझकर करें अन्यथा अपव्यय हो सकता है। खानपान में सतर्कता बरतें।

तुला- आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास को कम ना होने दें। व्यवहार में सकारात्मकता और धैर्य बनाकर रखें। थोड़ी सी कोशिश करने से भी काम सफल हो जाएंगे। मेहनत करते रहें स्थिति सामान्य हो जाएगी। मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई को अनदेखा ना करें। सेहत सामान्य रहेगी।

वृश्चिक- दिन सामान्य रहेगा। आप अपने पुराने काम निपटाने पर जोर देंगे तथा कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारी भी मिल सकती हैं जिनके पूरा होने पर अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। करीबियों का सहयोग व साथ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। थकान लग सकती है

धनु- आप अपने जरूरी काम निपटा लेंगे। व्यवहार में थोड़ा संतुलन बनाकर रखें व कोई भी जरूरी फैसला सोच समझकर व धैर्य से लें। रोजगार के नए मौके आपके सामने खुलेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा विवाद हो सकता है। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

कुंभ- कारोबारिक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों पर अचानक से कार्य का दबाव व जिम्मेदारियां बढ़ जाएंगी जिससे आगे चलकर उनको फायदा होगा।रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में चल रहे किसी विवाद का निपटारा हो जाएगा। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई को लेकर गंभीर रहे।

मकर- अपने मन की बात बोलने में किसी भी तरह की हिचकिचाहट ना करें। परिवार में किसी के साथ विवाद है तो उसे सुलझाने की पहल आप कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा। कर्ज की लेनदेन ना करें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

मीन- किसी खास दिशा में कार्य कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। अपने परिश्रम में धैर्य और सकारात्मकता बना कर रखें सफलता अवश्य मिलेगी। कुछ करीबियों से लंबे समय बाद मुलाकात होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपके व्यवहार की प्रशंसा करेंगे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here