राशिफल 5 मार्च : कुंभ के हैं यात्रा योग व मीन पर बढ़ सकता है कार्य का दबाव…… जानिए क्या कहती है आपकी राशि

204

          5 मार्च का पंचांग

मंगलवार, शिविर ऋतु, माघ मास कृष्ण पक्ष। तिथि : चतुर्दशी शाम 7:07 बजे तक फिर अमावस्या। नक्षत्र : धनिष्ठा दोपहर 3:18 तक फिर शतभिषा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 12:10 से 12:56 बजे तक। राहुकाल : दोपहर बाद के 3:26 से 4:53 बजे तक।


          6 मार्च का पंचांग

बुधवार, शिविर ऋतु, माघ मास कृष्ण पक्ष। तिथि : अमावस्या रात 9:34 बजे तक फिर प्रतिपदा। नक्षत्र : शतभिषा शाम 6:14 बजे तक फिर पूर्व भाद्रपद। शुभ मुहुर्त (अमृतकाल) : सुबह के 10:09 से 11:57 बजे तक। राहुकाल : दोपहर के 12:33 से 1:59 बजे तक।



           दैनिक राशिफल 

मेष- नौकरी पेशा लोगों को व कारोबारियों को फायदा हो सकता है। अनुभवी लोगों की सलाह को अनदेखा ना करें। कुछ करीबियों से मुलाकात हो सकती है जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। परिवारजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। विद्यार्थी पर पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। सेहत सामान्य रहेगी।

वृष- कुछ फंसे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी दिशा में की जा रही मेहनत का जल्द ही सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है। किसी से भी विवाद में ना पड़ें अन्यथा आप को ही मानसिक तनाव हो सकता है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पैसे को सोच समझकर खर्चा करें अपव्यय के योग हैं। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन- दिन मिश्रित फल देने वाला होगा। व्यवहार में गंभीरता व सकारात्मकता बनाकर रखें। कुछ रुके हुए काम पूर्ण हो सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में और कारोबारियों को थोड़ी समस्या आ सकती है। विद्यार्थी वर्ग में पढ़ाई को लेकर परेशान रह सकते हैं। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें।

कर्क- किसी खास दिशा में काम कर रहे हैं तो लगातार मेहनत करते रहें व अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहें भाग्य जरूर आपका साथ देगा। कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। काम का दबाव आप पर रह सकता है। परिवारजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। खानपान में सतर्कता बरतें।

सिंह- परिवार जनों का साथ किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए मिलेगा। विरोधी आप पर हावी हो सकते हैं घबराएं नहीं। कार्य क्षेत्र में किसी नई चुनौती का सामना करना पड़ सकता है जिससे आपका काम में मन कम लगेगा। किसी खास मित्र से विवाद हो सकता है पर जल्दी निपटारा हो जाएगा। खानपान में सतर्कता बरतें।

कन्या- आर्थिक स्थिति सुधरेगी। रोजगार के नए अवसर आपके सामने आएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। किसी कानूनी मामले में छोटी मोटी सफलता आपके हाथ लग सकती है। काम का दबाव आप पर पड़ सकता है। काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला- दिन थोड़ा परेशान करने वाला होगा परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा तथा उनके सहयोग से किसी समस्या का निपटारा हो जाएगा। कुछ पुरानी बातों के चक्कर में हो सकता है आपके जरूरी काम नजरअंदाज हो जाएं। कार्य क्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा। कारोबारी थोड़ा परेशान रह सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

वृश्चिक- कार्यक्षेत्र में फालतू के विवादों से बचें। जरूरी कार्य जो पिछले कुछ समय से बार-बार लटक रहे थे उनके पूरे होने के योग हैं। परिवार जनों का सहयोग प्राप्त होगा। अधिकारियों के सामने नापतोल कर बोलें। कारोबार में कोई छोटा मोटा नुकसान हो सकता है। पुराने लोग परेशान कर सकते हैं।

धनु- बिगड़ते हुए काम अचानक से बन जाएंगे। दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे हालांकि थोड़ी बहुत दखलंदाजी वह कर सकते हैं। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा, वह कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कुंभ- यात्रा के योग हैं। काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं जो लाभदायक सिद्ध होगी। परिवार में किसी के ऊपर खर्चा करना पड़ सकता है। भौतिक सुख साधनों पर भी चर्चा हो सकता है खर्च सोच समझ कर करें अन्यथा आर्थिक नुकसान सहना पड़ सकता है। जीवन साथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मकर- दिन अच्छा है। कारोबार में लाभ हो सकता है कार्य क्षेत्र में चल रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं। अधिकारियों का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा व सहयोगी भी आपका साथ देंगे। विरोधियों पर आपका प्रभाव पड़ेगा। परिवार में अच्छा समय बीतेगा। जीवनसाथी के साथ भी मनमुटाव खत्म हो जाएंगे। वाहन चलाने में सतर्कता रखें, छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है।

मीन- काम का दबाव अचानक से बढ़ सकता है। कारोबारियों को फायदे के योग हैं। नौकरीपेशा लोग निर्णय सोच समझ कर लें। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें व बोली मीठी बनाकर रखें। आज परिवार वाले आपसे कुछ अपेक्षा कर सकते हैं जिनको आप पूरा करने में सक्षम होंगे। सेहत का ध्यान रखें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here