5 मई का राशिफल : जानिये क्या कहती है आपकी राशि

147
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                                   5 मई का पंचांग

रविवार, वैशाख मास कृष्णपक्ष। तिथि : प्रतिपदा पूरा दिन तड़के 3:59 बजे तक फिर द्वितीया। नक्षत्र : भरणी दिन के 4:25 बजे तक फिर कृत्तिका। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:52 बजे से 12:44 बजे तक। राहुकाल : शाम के 5:15 से 6:54 बजे तक।


                                     6 मई का पंचांग

सोमवार, वैशाख मास शुक्लपक्ष। तिथि : द्वितीया पूरा दिन तड़के 3:18 बजे तक फिर तृतीया। नक्षत्र : कृत्तिका दिन के 4:13 बजे तक फिर रोहिणी। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:07 बजे से 11:59 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 6:42 से 8:19 बजे तक।



                                                दैनिक पंचांग

 

मेष- आपके दिमाग में अपने काम के लिए नए विचार आ सकते हैं जिससे नौकरीपेशा व कारोबारियों दोनों को फायदा हो सकता है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा जिसके नतीजे भी आपके पक्ष में होंगे। किसी दूसरे के विवाद से दूर रहें। कोई बड़ी योजना जिस पर पहले भी असफल हो चुके हैं उस पर फिर से काम शुरू अभी ना करें। निजी जीवन में थोड़ी परेशानियां हो सकती हैं। जीवनसाथी पर खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। सेहत के प्रति सतर्कता बरतें।


वृष- आप अपने सभी काम सफलतापूर्वक निपटा लेंगे। पैसों के मामले में अगर कोई योजना बना रहे हैं तो उसमें सफल हो सकते हैं। फालतू विवादों में उलझने से बचना होगा। किसी कार्य को लेकर परेशान है सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधी ज्यादा सक्रिय हो सकते हैं। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। वाणी पर काबू रखें। निवेश करने का सोच रहे हैं तो अभी ना करें। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा परिणाम में सफलता मिल सकती है। कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।


मिथुन- कामकाज बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। आपके सभी कार्य शांति से निपट जाएंगे। दोस्तों के साथ मौज मस्ती का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ लंबी बातचीत हो सकती है। भविष्य को लेकर थोड़ी अनिश्चितता महसूस कर सकते हैं। कुछ जरूरी कार्य में विलंब हो सकता है। विरोधियों से कहासुनी होने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन शुभ है। मानसिक तनाव हो सकता है।


कर्क- दिन शुभ है। आपकी सभी कोशिशें सफल रहेंगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। निवेश करने का सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। धन लाभ होने की योग हैं। सोचे हुए सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। कर्ज़ का देन-लेन न करें। किसी खास मित्र से अनबन हो सकती है। विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं परंतु सफल नहीं होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। सेहत पर ध्यान दें।


सिंह- कुछ मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। कुछ बड़ी योजनाएं पूरी हो सकती हैं। जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। किसी बड़ी समस्या का समाधान मिल सकता है। कोई भी कार्य सोच विचार कर करें। जल्दबाजी में कोई कदम ना उठाएं। अपव्यय हो सकता है। पढ़ाई में विद्यार्थी का मन कम लगेगा। पुराने रोग परेशानी बढ़ा सकते हैं।


कन्या- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी बदलने के बारे में विचार आ सकते हैं। पैसों के क्षेत्र में कुछ लोग मददगार साबित हो सकते हैं। कर्ज़ का लेन-देन हो सकता है। कारोबार में बदलाव करने का सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। खर्च होने की भी योग हैं। दिन व्यस्तता में बीतेगा जिस वजह से पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूर्ण करने में असफल हो सकते हैं। कोई भी नया काम हाथ में ना लें। कार्यक्षेत्र में टकराव होने के योग हैं। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। कहीं घूमने-फिरने का भी कार्यक्रम बन सकता है। कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन लगेगा। मानसिक तनाव हो सकता है।


तुला- रोजमर्रा के सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरे हो जाएंगे। नौकरी में आ रही रुकावट भी खत्म हो सकती हैं। कारोबारियों को नए मौके मिल सकते हैं। ज्यादा मेहनत करने से धन प्राप्ति के योग हैं। कोई खास दोस्त आपके पास अपनी समस्या लेकर आ सकता है। पारिवारिक और नौकरी की जिम्मेदारियों के बीच भाग-दौड़ से थोड़े परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव खत्म हो सकता है। नौकरीपेशा लोग सावधानी के साथ कोई भी कार्य करें। सेहत अच्छी रहेगी परंतु वाहन चलाने में सावधानी बरतें।


वृश्चिक- पैसों की स्थिति में थोड़ा सुधार हो सकता है। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। थोड़ी सी मेहनत से भी बड़ी सफलता मिल सकती है। बातचीत के जरिए किसी भी समस्या का हल निकाल लेंगे। दूसरों की बातों को भी धैर्यपूर्वक सुनें। विरोधियों के साथ उलझ सकते हैं। कारोबार में फायदा होने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों के जीवन में भी थोड़ा बहुत तनाव हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। खानपान में सतर्कता बरतें पेट संबंधी रोग हो सकते हैं।


धनु- मेहनत ज्यादा रहेगी। किसी भी चीज का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। पुराने निवेश का फायदा मिल सकता है। दोस्तों के साथ किसी नई योजना पर कार्य शुरू कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में जो भी काम करेंगे उससे प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार में आगे बढ़ने की योजनाएं बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। निवेश करने से बचें। कुछ दोस्तों का व्यवहार आपको थोड़ा अजीब लग सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य के लिए कोई योजना बना सकते हैं। कारोबार में रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए पढ़ाई के लिए लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।


मकर- कामकाज को व्यवस्थित ढंग से करें। कार्यक्षेत्र में कोई छोटा-मोटा कार्य करने से भी आप को बड़ी प्रसिद्धि मिल सकती है। भूमि-भवन खरीदने की योजना बन सकती है। दिन भर किसी ना किसी तरह की सोच में रहेंगे। कोई नया कार्य भी शुरू ना करें। पैसों के लेकर तनाव हो सकता है। जीवनसाथी हर मामले में आपका पूरा सहयोग करेगा। नौकरीपेशा लोग तनाव में आने से बचें। विद्यार्थी वर्ग को किसी भी तरह की प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।


कुंभ- नौकरी से जुड़े कुछ गंभीर मामले आपके सामने आ सकते हैं। यात्रा का योग बन रहा है। अपनी मानसिक सक्रियता की वजह से आप कई कार्य पूरे कर लेंगे। किसी खास व्यक्ति के कारण मन में थोड़ी उलझन की स्थिति हो सकती है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। कारोबार में नई योजनाओं की रूप रेखा बन सकती है जो सफल होंगी। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत के प्रति सावधानी बरतें।


मीन- पहले किए गए कुछ कार्य का नतीजा आपके पक्ष में आ सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। किसी भी तरह की चुनौती आने पर शांति से कार्य लें। कुछ दोस्त आपके कार्य में दखलअंदाजी कर सकते हैं जिसकी वजह से विवाद की स्थिति बन सकती है। पैसों से जुड़े मामलों में सोचसमझ कर निर्णय लें। कर्ज़ का लेनदेन करने से बचें। लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिस वजह से थकान महसूस करेंगे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here