राशिफल 6 मार्च : कौन से मुहुर्त में न करें शुभ कार्य साथ ही जानिए क्या कहती है आपकी राशि

221

           6 मार्च का पंचांग

बुधवार, शिविर ऋतु, माघ मास कृष्ण पक्ष। तिथि : अमावस्या रात 9:34 बजे तक फिर प्रतिपदा। नक्षत्र : शतभिषा शाम 6:14 बजे तक फिर पूर्व भाद्रपद। शुभ मुहुर्त (अमृतकाल) : सुबह के 10:09 से 11:57 बजे तक। राहुकाल : दोपहर के 12:33 से 1:59 बजे तक।


         7 मार्च का पंचांग

बृहस्पतिवार, शिविर ऋतु, फाल्गुन मास शुक्लपक्ष पक्ष। तिथि : प्रतिपदा रात 11.44 बजे तक फिर द्वितीया। नक्षत्र : पूर्व भाद्रपद रात 8.55 बजे तक फिर उत्तर भाद्रपद। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 12:10 से 11:56 बजे तक। राहुकाल : दोपहर के 2:00 से 3:27 बजे तक।



          दैनिक राशिफल 

मेष- कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। योजनाओं पर सफलतापूर्वक आप अमल कर पाएंगे। कारोबारियों को और विद्यार्थी वर्ग को लाभ हो सकता है। परिवार जन आपसे सहयोग की उम्मीद करेंगे। महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। जीवन साथी के साथ अनबन हो सकती है। खानपान में सतर्कता बरतें।

वृष- दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कारोबारियों को लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में थोड़ा बहुत तनाव हो सकता है। यात्रा करनी पड़ सकती है जो लाभदायक सिद्ध होगी। विद्यार्थी वर्ग को थोड़ी अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। परिवार जन की जिम्मेदारियों को अनदेखा ना करें। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। खानपान में सतर्कता बरतें।

मिथुन- रुके हुए कई कार्य पूरा होने का योग है। व्यवहार में गंभीरता व सकारात्मकता बनाकर रखें। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों और कारोबारियों को आज महत्वपूर्ण लोगों से बात करनी पड़ सकती है सोच समझ कर बोलें। कई पुराने कार्य पूरे होने का योग है। धन हानि हो सकती है। सहयोगियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में थोड़ी बहुत समस्या आ सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहें।

कर्क- दिन अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के सारे कार्य भी आराम से निपट जाएंगे। कारोबारियों को लाभ हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत अनुसार फल मिलेगा। खानपान में सतर्कता बरतें।

सिंह- दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। कार्य क्षेत्र में लोग आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। स्थितियों को खुद पर हावी ना होने दें। कारोबारियों को छोटा मोटा नुकसान हो सकता है। धन हानि होने के भी योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को छोटी-मोटी असफलता हाथ लग सकती है। जीवन साथी की सलाह को जरूर सुने उसे अनदेखा ना करें। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें।

कन्या- दिन अच्छा रहेगा। राजनीति में सक्रिय लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबारी कहीं पर निवेश कर सकते हैं जो फायदेमंद सिद्ध होगी। नौकरी पेशा लोगों के कार्यस्थल पर संबंध मजबूत होंगे। नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

तुला- सामाजिक कार्यों में आप सोच समझ कर बोलें। अन्यथा आप विवाद में घिर सकते हैं। कर्ज व निवेश सोच समझकर करें धन हानि हो सकती है। कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें।

वृश्चिक- दिन सकारात्मक फल देने वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं। किसी पारिवारिक विवाद का निपटारा करने में अहम भूमिका निभाएंगे। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई को लेकर थोड़ा तनाव में रह सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

धनु- आर्थिक नजरिए के हिसाब से कार्यक्षेत्र में दिन शुभ होगा। मित्रों के साथ मुलाकात हो सकती है तथा आप लोग मौज मस्ती भी कर सकते हैं। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पिता की सेहत को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। आपकी सेहत में भी उतार-चढ़ाव रह सकता है।

कुंभ- दिन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। आपके व्यवहार में झुंझलाहट रह सकती है। कार्य क्षेत्र में किसी योजना के असफल होने से आप को नुकसान झेलना पड़ सकता है। विरोधी हावी रहेंगे परेशान ना हो स्थितियां जल्दी सामान्य हो जाएंगी। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई को अनदेखा ना करें। सेहत सामान्य रहेगी।

मकर- दिन अच्छा बीतेगा।साझेदारी में काम करने वालों को फायदा होगा। स्थितियां आपके अनुसार रहेंगी। उनका लाभ उठाएं। आप किसी भी परिस्थिति से निकलने में कामयाब होंगे घबराएं नहीं। सामाजिक यश में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें।

मीन- स्थितियां आपके पक्ष में होंगी। आप किसी भी विवाद को सुलझाने में अहम भूमिका निभाएंगे। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। लंबे समय से समय से चल रहे कानूनी मामलों का अंत होगा। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। मानसिक थकान भी हो सकती।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here