राशिफल 9 जून : कैसा होगा दिन, जानिये क्या कहती है आपकी राशि….

147
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                         9 जून का पंचांग

रविवार, ज्येष्ठ मास शुक्लपक्ष। तिथि : सप्तमी 10 जून रात के 12:36 बजे तक फिर अष्टमी। नक्षत्र : मघा दिन के 03:50 बजे तक फिर पूर्व फाल्गुनी। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:52 बजे से 12:48 बजे तक। राहुकाल : शाम के 05:30 बजे से 07:13 बजे तक।


                          10 जून का पंचांग

सोमवार, ज्येष्ठ मास शुक्लपक्ष। तिथि : अष्टमी 10 जून रात के 10:24 बजे तक फिर नवमी। नक्षत्र : पूर्व फाल्गुनी दिन के 02:22 बजे तक फिर उत्तर फाल्गुनी। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:53 बजे से 12:48 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 07:10 बजे से 08:53 बजे तक।



                                 दैनिक राशिफल

मेष- सामाजिक कामकाज में उलझ सकते हैं। मनोरंजन के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। जरूरी कामकाज टाल सकते हैं। फालतू के कामों में उलझने से बचें। आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। घरेलू मामले और ज्यादा उलझ सकते हैं। दिन अच्छा है। वाणी पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी व पढ़ाई को लेकर संदेह में रह सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें।


वृष- दिनभर उत्साह से भरे हुए रहेंगे। किसी खुशखबरी का इंतजार रहेगा। आपकी ज्यादातर समस्याएं सुलझ जाएंगी। आप एक साथ कई काम करने की कोशिश कर सकते हैं। निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। माता पिता के साथ अच्छा समय बीतेगा। पैसों के मामलों पर किसी पर भरोसा ना करें। सेहत अच्छी रहेगी।


मिथुन- कारोबारियों की कोई लंबी बातचीत हो सकती है। घर-परिवार की परेशानियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपनी समस्याएं सुलझाने पर ध्यान दें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है। तनावपूर्ण स्थिति कोई बन सकती है। विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। कारोबार में आपकी परेशानियां भी थोड़ी बहुत बढ़ सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।


कर्क- आपकी योग्यता के कारण आपकी तारीफ हो सकती है। संतान से सहयोग मिलेगा। आपके सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। पैसों की स्थिति में सुधार आने के योग हैं। महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। धन लाभ के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है। विद्यार्थी वर्ग का ध्यान पढ़ाई में लगेगा। सेहत पर ध्यान दें।


सिंह- विरोधी आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं। पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं। आप अपने मन की बातें जीवनसाथी से साझा करें। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। तनाव में रह सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें। पैसों की स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में अधिकारी के साथ विवाद हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के यह दिन ठीक है। थकान महसूस हो सकती है।


कन्या- अपनी बात साफ ढंग से रखेंगे तो हर कार्य में सफलता मिल सकती है। तनावपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध में सुधार आ सकता है। भावनात्मक उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं। सेहत थोड़ी बिगड़ी हुई थी तो उसमें सुधार होने के योग हैं।


तुला- दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी चुनौती मिल सकती है। निवेश के लिए समय अच्छा है। कार्य क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी से किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। धन लाभ होने के योग हैं। सेहत के नजरिए से समय बहुत अच्छा नहीं है।


वृश्चिक- कार्य क्षेत्र में अधिकारियों से आय में वृद्धि को लेकर चर्चा हो सकती है। कोई पुराने विवाद का हल निकल सकता है। मित्रों व परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। दिन अच्छा रहेगा। आप थोड़े संवेदनशील बने रहेंगे, व्यवहार में संतुलन बनाकर रखें। विद्यार्थी वर्ग कोई भी कार्य को टालें नहीं। सेहत पर ध्यान दें।


धनु- दिन शुभ है। थोड़ी सी मेहनत से ही सफलता आपके हाथ लग सकती है। व्यवहार में सकारात्मकता व संतुलन बनाकर रखें तो लोग आपसे खुश रहेंगे व आपके बिगड़ते हुए काम बन जायेंगे। राजनीतिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपनी बोली पर संयम रखें। सेहत अच्छी रहेगी।


मकर- कुछ जरूरी मामले अटक सकते हैं। अपने खर्चों को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है। दिन मौज मस्ती में बीतेगा। कारोबारियों को लाभ हो सकता है। दूसरों के विवादों में ना बोलें आप भी मतभेद में फंस सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। सेहत सामान्य रहेगी।


कुंभ- कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। छोटे कारोबारियों को भी लाभ होगा। अगर कहीं पर पैसा निवेश कर रखा है तो अभी उसे निकालने के बारे में न सोचें नुकसान हो सकता है। मित्रों के साथ मौज मस्ती करने में समय व्यर्थ हो सकता है, जिसकी वजह से कुछ जरूरी काम टल सकते हैं। लोगों की बातों पर ज्यादा ध्यान देकर खुद को प्रभावित ना करें। सेहत का ध्यान रखें।


मीन- दिन थोड़ा असंतोष में बीत सकता है। कार्य क्षेत्र में आप को ऐसा लग सकता है कि मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिल रहे हैं परंतु धैर्य रखें। पैसों को लेकर योजना बनाकर चलें अन्यथा ज्यादा खर्चा हो सकता है। परिवार में लोग आपसे शिकायत कर सकते हैं उन्हें समय दें। सेहत थोड़ी बिगड़ सकती है ध्यान रखें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here