होली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के तरीके जानें

403
होली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के तरीके जानें
होली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के तरीके जानें।

Know ways to please maa laxmi in Holi : होली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के तरीके जानें। होगी धन की बरसात। दूर होगा आर्थिक संकट। पिछले लेखों में मैंने स्पष्ट किया था कि होली का समय साधना या अनुष्ठान के लिए बहुत ही उपयुक्त होता है। इस दौरान सफलता शीघ्र मिलती है। मैंने इस मौके पर शाबर मंत्रों व अन्य उपयोगी तांत्रिक मंत्रों को उपयोग में बताया था। इस अंक में धन प्राप्ति के उपाय के बारे में बता रहा हूं। इन दिनों कई लोग आर्थिक संकट में हैं। उनके लिए यह अत्यंत उपयोगी है। इससे मां लक्ष्मी की कृपा शीघ्र मिलेगी। नीचे कुछ मंत्र और उपाय दे रहा हूं। इसमें विधि का पालन अनिवार्य होता है। चूक होने पर सारी मेहनत बेकार चली जाएगी। साधना के दौरान मन पवित्र और शांत होना चाहिए। ध्यान पूरी तरह से मां लक्ष्मी पर हो।

पहले मंत्रों की बात

वैसे तो मां लक्ष्मी के कई मंत्र हैं। इनमें एकाक्षरी मूल मंत्र- श्रीं का जप हमेशा श्रेयस्कर होता है। होलिका दहन से लेकर होली के दिन तक संकल्प लेकर 51 हजार जप करने पर माता प्रसन्न होती हैं। इसके लिए आवश्यक है कि होलिका दहन के दिन सुबह उठकर ही स्नानादि से निवृत्त हो जाएं। फिर सुबह 09.50 बजे से पूर्व मां लक्ष्मी की पूजा कर लें। स्नान के बाद गुलाबी वस्त्र पहनें। पूजा के लिए गुलाबी आसान पर पूर्व की ओर मुंह कर बैठें। सामने गुलाबी कपड़े पर श्रीयंत्र एवं मां लक्ष्मी का चित्र या प्रतिमा स्थापित करें। गाय घी के आठ दीपक जलाएं। मां को लाल फूलों की माला चढ़ाएं। विधिपूर्वक पूजा कर स्फटिक या कमलगट्टे की माला से जप करें। जप के पहले मंत्र संख्या, समय और स्थान के बारे में संकल्प लें। होली में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का यह एक तरीका है।

यह भी पढ़ें- बिना जन्मकुंडली व पंडित के जानें ग्रहों की स्थिति और उनके उपाय

माता की प्रसन्नता के लिए कुछ अन्य मंत्र

होली के दौरान जप होलिका दहन के दिन ही शुरू करना होता है। पूजा की विधि ऊपर बताई गई है। उसी अनुसार पहले पूजा करें। उसके बाद जप का संकल्प लेकर निम्न में से किसी एक मंत्र का 21 हजार जप कर लें। अंत में 21 सौ मंत्र से हवन कर लें। निश्चय ही फायदा होगा। कुछ प्रमुख मंत्र नीचे हैं।

1-ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नम: स्वाहा।

2-ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्म्यै नम:।

3-श्रीं ह्रीं श्रीं कमलवासिन्यै नमोस्तुते

4-श्रीं ह्रीं श्रीं लक्ष्मीनारायण नमोस्तुते

5-ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं श्री महालक्षमये नमः।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय

होली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कुछ टोटके भी हैं। पहला है- होलिका दहन के दिन सुबह नहाकर घर या कार्यस्थल के पूजास्थान में लक्ष्मी की प्रतिमा को लाल गुलाल मिलाकर तिलक करें। इस दौरान माता के किसी मंत्र का यथासाध्य जप करें। एक कील के ऊपर कलावा बांध लें। जहां होली जलनी है उसे वहां मिट्टी में दबा दें। अगले दिन कील निकाल कर मुख्य द्वार के बाहर की मिट्टी में दबा दें। दूसरी विधि में होलिका दहन के बाद वहां से थोड़ी आग लाकर अपने घर या कार्यस्थल के बाहर उससे आग्नेय कोण में सरसों के तेल का एक दीपक जला दें। इस दीपक से दूसरा दीपक जलाएं। उसे मुख्य द्वार के बाहर रख दें। दीपक जल कर ठंडा हो जाए तो इसे किसी चौराहे पर जाकर फोड़ दें। बिना पीछे देखे सीधे घर आ जाएं। अंदर आने से पहले अपने हाथ-पैर धो लें।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here