तुला वालों की योजना हो सकती है फलीभूत, वृष वाले करें इंतजार

95
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

panchang and horoscope of 16 october : तुला वालों की योजना फलीभूत हो सकती है। वृष वालों को अभी इंतजार करना होगा। बात हो रही है 16 अक्टूबर के राशिफल की। इसमें ही नवरात्रि का आरंभ हो रहा है। इसमें दो दिन का पंचांग है। सूर्योदय व सूर्यास्त का समय है। साथ है कार्य शुरू करने का शुभ मुहुर्त। दिशा शूल की जानकारी है। प्रतिकूल दिशा में यात्रा जरूरी हो तो उसका उपाय भी है।

शुक्रवार का पंचांग

16 अक्टूबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन (अधिमास)। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अमावस्या रात्रि के 01.00 बजे तक। नक्षत्र- हस्त शाम के 14.58 बजे तक। योग- विधृति रात्रि के 01.47 बजे तक। दिशाशूल- पश्चिम  दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:50 बजे। राहुकाल- दिन के 10.40 से 12.06 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.43 से 12.29 बजे तक।

शनिवार का पंचांग

17 अक्टूबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- प्रतिपदा (शारदीय नवरात्रि आरंभ) रात्रि के 09.08 बजे तक। नक्षत्र- चित्रा दिन के 11.52 बजे तक। योग- विष्कुंभ रात्रि के 09.25 बजे तक। दिशाशूल- उत्तर पूर्व दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:49 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.15 से 10.40 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.43 से 12.29 बजे तक।

16 अक्टूबर का राशिफल

मेष

आपके आचरण का दूसरों पर सकारात्मक असर पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में संबंध सुधरेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। आय से अधिक खर्च का योग बन रहा है। निवेश करने से आज परहेज करें। अपना पैसा भी फंस सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृष

आज दिन मिश्रित रहेगा। अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा बेवजह विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में कोई विवाद चल रहा है तो, सुलझ सकता है। कार्यक्षेत्र की समस्याओं को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। नई योजना शुरू करने में जल्दी न करें।

मिथुन

नई योजनाएं दिमाग में आएंगी। उस पर अमल करने का समय अनुकूल है। ज्यादा सोच-विचार में नहीं पड़ें। कारोबारी भी अपनी मेहनत से संतुष्ट होंगे। परिवार में विवाद हो सकता है। ठंडे दिमाग और शांतिपूर्ण तरीके से बात करें। थोड़ी उलझन के बाद स्थितियां सुधरने लगेंगी।

कर्क

जीवनसाथी के स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है। अभी नई योजना पर काम शुरू नहीं करें। कार्यक्षेत्र में थोड़ा तनाव बढ़ेगा। उसका धैर्य से सामना करें। स्थिति नियंत्रित हो जाएगी। विश्वासी व्यक्ति से धोखा हो सकता है। अपनी अहम बात आज किसी से साझा न करें।

सिंह

निवेश के लिए दिन उपयुक्त है। हालांकि उसमें सावधानी जरूरी है। कार्य के दबाव से थोड़ी परेशानी हो सकती है। कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच-विचार कर लें। कार्यक्षेत्र में स्थिति सुधरेगी। आपका काम बोलेगा। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

कन्या

विद्यार्थियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। सड़क पर सतर्कता से निकलें। छोटी दुर्घटना से चोटिल होने के योग है। आर्थिक क्षेत्र में आपके प्रयास रंग लाएंगे। वित्तीय स्थिति में सुधार की संभावना है। मनोरंजन के लिए यात्रा की योजना बन सकती है।

तुला

तुला वालों की योजना हो सकती है फलीभूत। सम्मान व ख्याति में भी वृद्धि का योग है। यात्रा का मौका मिले तो चूकें नहीं। भविष्य में उसके लाभदायक फल मिलेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में प्रयासों में सफलता मिलेगी। पुराने विवाद से मुक्ति मिल सकती है।

वृश्चिक

कारोबार की नई और सार्थक योजना बनेगी। नौकरी वालों को अभी इंतजार करना होगा। अधिकारी के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरे हो सकेंगे। काफी समय बाद किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। वाहन खरीदने का योग बन रहा है।

धनु

पारिवारिक उलझनें दूर होंगी। प्रियजनों के साथ से खुशी मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में प्रगति होगी। कारोबारियों को लाभ हो सकता है। मनोरंजन की योजना बनेगी। खान-पान में सतर्कता बरतें।

मकर

कार्यक्षेत्र में आपके काम को पहचान मिलेगी। पूर्व के अनुभवों का लाभ मिलेगा। आपकी स्थिति मजबूत होगी। संतान पक्ष से थोड़ी चिंता रह सकती है। उस पर और अधिक ध्यान दें। वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा अर्थ का अनर्थ हो सकता है। अपयश का खतरा है।

कुंभ

दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं। आय से अधिक खर्च का योग है। उसके प्रति थोड़े सतर्क रहें। राजनीति करने वालों के लिए दिन ठीक है। प्रयास सफल होंगे। आपका कद बढ़ेगा। हालांकि विरोधी गड़बड़ी की कोशिश करेंगे।

मीन

पुरानी समस्याओं का समाधान हो सकता है। रोजगार के क्षेत्र में विकास का क्रम बन सकता है। सुख-सुविधा में वृद्धि होने का योग है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ी हो सकती है। माता रानी पर आस्था रखें। उनकी कृपा से सब शुभ होगा।

नोट-तुला वालों की योजना हो सकती है फलीभूत। 16 अक्टूबर के राशिफल व पंचांग को देखें। प्रतिकूल दिशा में यात्रा करनी ही पड़े तो जौ खाकर करें। दोष में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें – नवरात्रि 17 से शुरू, ऐसे करें माता का पूजन, सारे दुख होंगे दूर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here