panchang and rashifal of 5 december : पांच दिसंबर का राशिफल पढ़ें। जानें कि किसका कैसे बीतेगा दिन। साथ में दो दिन का पंचांग भी देखें। इसमें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। मुहूर्त, नक्षत्र और योग की जानकारी है। दिशा शूल में बताया गया है कि किस दिशा की यात्रा उचित नहीं। यदि जाना जरूरी हो तो दोष में कमी का उपाय भी है। पढ़ें और इसका लाभ उठाएं।
शनिवार का पंचांग
05 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- पंचमी रात के 08.10 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य दिन के 02.38 बजे तक। योग- ब्रह्म सुबह के 09.34 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.00 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.24 बजे। राहुकाल- दिन के 09.36 से 10.54 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.51 से 12.33 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)
रविवार का पंचांग
06 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- षष्ठी रात के 07.44 बजे तक। नक्षत्र- अश्लेषा दिन के 02.46 बजे तक। योग- इंद्र सुबह के 08.14 बजे तक। उसके बाद वैधृति। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.00 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.24 बजे। राहुकाल- दिन के 04.06 से 05.24 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.51 से 12.33 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)
पांच दिसंबर का राशिफल
पढ़ें पांच दिसंबर का राशिफल। इसमें देखें कि किस राशि वाले का कैसा बीतेगा दिन। किसकी झोली भरेगी और कौन संघर्ष करेगा। यह भी जानें कि किसे बचकर रहना चाहिए। कौन करेगा निवेश और कौन खर्च पर नियंत्रण करेगा।
मेष
जिस सफलता की तलाश है, वह मिल सकती है। राजनीति में काम करने वाले का कद बढ़ेगा। व्यावसायिक संबंध सुधरेंगे। लाभदायक यात्रा का योग है। घरेलू मोर्चे पर थोड़ी परेशानी हो सकती है। संतान या छोटे भाई-बहन से असंतुष्ट रह सकते हैं।
वृष
रोजगार के क्षेत्र में प्रगति का योग है। फंसे हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। परिचय का क्षेत्र बढ़ेगा। इसका फायदा बाद में मिलेगा। समय को यूं ही बेकार नहीं करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खासकर मौसम का ध्यान रखें। अन्यथा परेशानी हो सकती है।
मिथुन
कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशान कर सकते हैं। उनकी साजिश के प्रति सतर्क रहें। आय के स्रोत में बढ़ोतरी हो सकती है। बुद्धि के प्रयोग से जटिल समस्या का समाधान हो सकता है। अध्यात्म के प्रति रूचि बढ़ सकती है। इससे मन को शांति मिलेगी।
कर्क
कठोर वचन से परहेज करें। अन्यथा अनावश्यक विवाद में फंस जाएंगे। कर्तव्य के प्रति सतर्कता बढ़ेगी। इससे आपकी स्थिति मजबूत होगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रियजनों का साथ मिलेगा। उलझनों से मुक्ति मिलेगी।
सिंह
विरोधियों को शिकस्त का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। निवेश की यदि योजना है तो आगे बढ़ें। संतान की शिक्षा के प्रति अधिक गंभीर होने की आवश्यकता है। उसे आपकी मदद की जरूरत है।
कन्या
दोस्तों के सहयोग से समस्याएं दूर होंगी। आप अपने सोचने के तरीके में बदलाव लाएं। इससे आपके कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होंगी। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी का योग है। आज वाहन चलाने से परहेज करें। उससे परेशानी हो सकती है।
तुला
पांच दिसंबर का राशिफल तुला के लिए अनुकूल है। स्थाई संपत्ति में विस्तार की योजना बनेगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी। इसका फायदा भी मिलेगा। अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन रहा है।
वृश्चिक
विरोधियों से कड़ी चुनौती मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में फिर खुद को साबित करना पड़ सकता है। यह तात्कालिक होगा। आप अपने श्रम और कौशल से इस चुनौती को पार करेंगे। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। इससे मानसिक शांति मिलेगी।
धनु
दिन मिश्रित फल वाला है। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। इससे आपकी छवि और अच्छी होगी। पुराने विवाद का हल हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। दूर की यात्रा का योग है। इससे कोई खास फायदा नहीं होगा।
मकर
किसी नई योजना को अभी शुरू नहीं करें। कार्य बीच में लटक सकता है। निर्णय लेने से पूर्व विशेषज्ञ से अवश्य सलाह लें। प्रियजनों के साथ बेहतर समय बिता सकते हैं। मनोरंजन का भी योग है। परिवार के वरिष्ठ के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कुंभ
अपने क्रोध और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। अन्यथा अनावश्यक रूप से कटुता फैलेगी। इससे आपका मन भी खिन्न रहेगा। निवेश के लिए अभी समय उपयुक्त नहीं है। मूल रकम भी फंस सकती है। कानूनी विवाद का आपके पक्ष में हल निकलने का योग है।
मीन
कार्य का दबाव अधिक रहेगा। उसे तय समय में न कर पाने से थोड़े परेशान हो सकते हैं। नई योजना मन में आ सकती है। उस पर आगे बढ़ सकते हैं। लेकिन अभी समय उपयुक्त नहीं है। पहले उस पर गहन विचार कर लें। तब तक उसे किसी से साझा न करें।
नोट- पांच दिसंबर का राशिफल आपने पढ़ा। साथ ही दिशा शूल की जानकारी भी ली। फिर भी उसी दिशा में जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर यात्रा करें। इससे दोष में कमी आएगी।