अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं कन्या राशिवाले

108
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

panchang-rashifal of 17 october : अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं कन्या राशिवाले। जानें आपकी राशि क्या कहती है? कैसा बीतेगा आपका दिन? मैं बता रहा हूं 17 अक्टूबर का राशिफल। दैनिक पंचांग। सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। राहुकाल और अभिजीत मुहुर्त। साथ ही पढ़ें दिशाशूल और बचाव के उपाय।

शनिवार का पंचांग

17 अक्टूबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- प्रतिपदा (शारदीय नवरात्रि आरंभ) रात्रि के 09.08 बजे तक। नक्षत्र- चित्रा दिन के 11.52 बजे तक। योग- विष्कुंभ रात्रि के 09.25 बजे तक। दिशाशूल- ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:49 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.15 से 10.40 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.43 से 12.29 बजे तक।

रविवार का पंचांग

18 अक्टूबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वितीया शाम के 05.27 बजे तक। नक्षत्र- चित्रा सुबह के 08.52 बजे तक उसके बाद विशाखा। योग- प्रिति शाम के 05.13 बजे तक। दिशाशूल- नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.24 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:48 बजे। राहुकाल- शाम के 04.23 से 05.48 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.43 से 12.29 बजे तक।

17 अक्टूबर का राशिफल

मेष

जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का योग है। संतान की शिक्षा व करियर के लिए अनुकूल समय है। आर्थिक प्रगति का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी बाधा आएगी। अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं। धैर्य से काम लें।

वृष

धन के अपव्यय का योग है। उससे बचें। कारोबार के लिए अनुकूल समय है। कार्यसिद्धि का योग बन रहा है। राजनीति करने वालों के लिए ठीक समय है। उनकी स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा की संभावना बन रही है। उससे लाभ होगा।

मिथुन

रोजी-रोजगार में उन्नति का योग है। भूमि व मकान संबंधी योजना आगे बढ़ेगी। धर्मिक कार्य में सफलता मिलेगी। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। संतान पक्ष से थोड़ी चिंता रहेगी। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। छोटी दुर्घटना का योग बन रहा है।

कर्क

सामाजिक कार्यों से प्रसिद्धि मिलेगी। समस्या से मुक्ति का योग है। काफी समय बाद किसी प्रियजन से आकस्मिक मुलाकात संभव है। पारिवारिक कार्यों में खर्च संभव है। राजतीकि प्रभाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक व्यस्तता होगी। उससे थक जाएंगे।

सिंह

संपत्ति संबंधी योजना फलीभूत हो सकती है। मनोरंजक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रगति संभव है। काफी समय से विरोध करने वाले परास्त होंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी परेशानी का योग है। सतर्क रहें।

कन्या

अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। संतान पक्ष से खुशी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति में सुधार होगा। अधिकारी थोड़े अनुकूल होंगे। पुराना विवाद खत्म हो सकता है। धैर्य बनाए रखें और मन को शांत रखें।

तुला

आज का दिन बहुत व्यस्त रहेगा। अधिक भागदौड़ होगी। इससे सुख में कमी महसूस होगी। रोजी-रोजगार में सफलता के आसार हैं। पारिवारिक समस्या सुलझने के योग हैं। फंसा हुआ धन मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह को गंभीरता से लें। अन्यथा नुकसान होगा।

वृश्चिक

आज का दिन अनुकूल है। दांपत्य जीवन सुखद होगा। दूर की यात्रा का योग बन रहा है। उस यात्रा को अवश्य करें। भविष्य में उसका फायदा मिलेगा। काफी समय से बिगड़े संबंध सुधरेंगे। विरोधियों को मुंह की खानी पड़ेगी। कर्तव्य के प्रति और सचेत रहें।

धनु

नई योजना को गति मिलेगी। पुराने लंबित कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। संतान पक्ष से तनाव मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है। आर्थिक रूप से समय ठीक नहीं है। निवेश से फिलहाल परहेज करें।

मकर

कार्यक्षेत्र की बाधा दूर होगी। विरोधियों से संबंध सुधरने के आसार हैं। आर्थिक रूप से थोड़ी परेशानी हो सकती है। आय की तुलना में अधिक खर्च का योग है। यदि अदालती कार्य लंबित है तो सफल होंगे। खान-पान में सतर्कता बरतें। पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

कुंभ

दिन मिश्रित रहेगा। अत्याधिक व्यस्त रहेंगे। हालांकि उसका फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अपने काम से संतोष मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन रहा है। जीवनसाथी से अनबन रह सकती है। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

मीन

आपका दिन अच्छा बीतेगा। काफी समय से रुके कार्य पूरे होने का योग है। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के बुजुर्ग के स्वास्थ्य से थोड़ी चिंता होगी। उससे परेशान न हों।

नोट-अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं कन्या राशिवाले 17 अक्टूबर का राशिफल व पंचांग देखें। प्रतिकूल दिशा में यात्रा करनी पड़े तो अदरक या उड़द खाकर करें। दोष में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें – घोड़े पर आकर हाथी पर जाएंगी मां दुर्गा, जानें कैसा रहेगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here