पढ़ें छह दिसंबर का राशिफल, जानें किसके सितारे होंगे बुलंद

206
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 06 december : छह दिसंबर का राशिफल पढ़ें। जानें किसके सितारे होंगे बुलंद। किस राशि वाले का कैसा रहेगा दिन। दो दिन का पंचांग पढ़ें। इसमें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र और योग की जानकारी भी है। दिशा शूल की जानकारी लें। पढ़ें कि किस ओर की यात्रा उपयुक्त नहीं है। उस दिशा में जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय भी जानें।

रविवार का पंचांग

06 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- षष्ठी रात के 07.44 बजे तक। नक्षत्र- अश्लेषा दिन के 02.46 बजे तक। योग- इंद्र सुबह के 08.14 बजे तक। उसके बाद वैधृति। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.00 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.24 बजे। राहुकाल- दिन के 04.06 से 05.24 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.51 से 12.33 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

07 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- सप्तमी रात के 06.47 बजे तक। नक्षत्र- मघा दिन के 02.33 बजे तक। योग- विष्कुंभ अगले दिन तड़के के 04.19 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.01 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.24 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.19 से 09.37 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.52 से 12.33 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

छह दिसंबर का राशिफल

पढ़ें छह दिसंबर का राशिफल। जानें किसके सितारे होंगे बुलंद। किस राशि वाले का कैसा रहेगा दिन। यह भी पढ़ें कि किस राशि वाले को क्या करना चाहिए। उन्हें किस काम से परहेज करना चाहिए।

मेष

आपके कार्य और व्यवहार का लोगों पर सकारात्मक असर पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपके संबंध मधुर होंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। आय से अधिक खर्च हो सकता है। अगर कहीं पर पैसा निवेश कर रखा है तो वह भी फंस सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृष

दिन ठीक रहेगा। अपने क्रोध और व्यवहार को नियंत्रण में रखें। अन्यथा आप विवाद में पड़ सकते हैं। यदि जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा है तो वह सुलझ जाएगा उनसे आपके संबंध भी मधुर होंगे। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है।

मिथुन

कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। नई योजनाएं दिमाग में आएंगी। उस पर काम शुरू करके लाभ मिलेगा। काम शुरू करने से पहले जीवनसाथी से उस योजना पर अवश्य चर्चा करें। बातचीत के तरीके में सुधार करें। अन्यथा आपके संबंध करीबियों से बिगड़ सकते हैं।

कर्क

किसी भी नई योजना पर कार्य शुरू न करें। आप उन्हें पूरा नहीं कर पाएंगे। इससे कार्यक्षेत्र में आप की स्थिति खराब हो सकती है। दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यस्थल में बदलाव हो सकता है। हालांकि यह तात्कालिक ही होगा। अपनी अहम योजना अपने तक ही रखें। किसी से साझा न करें।

सिंह

कार्य के दबाव के चलते आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें तो अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में आप की स्थिति और मजबूत होगी। अधिकारी आपके कार्य से खुश रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग थोड़ा परेशान हो सकता है। कोई छोटी-मोटी दुर्घटना हो सकती है। सतर्कता बरतें।

कन्या

कारोबार की नई और सार्थक योजना बनेगी। राजनीति के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। अनावश्यक विवाद से मुक्ति मिल सकती है। शासन-प्रशासन के सहयोग से काफी समय से रुके कार्य पूरे हो सकेंगे। प्रलोभन से दूर रहें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।

तुला

छह दिसंबर का राशिफल आपके अनुकूल है। पारिवारिक विवाद का समुचित तरीके से निपटारा होगा। आपके प्रयास रंग लाएंगे। आपकी वित्तीय स्थिति सुधरेगी। सम्मान और ख्याति में वृद्धि का योग है। यात्रा से लाभ मिलेगा। मनोरंजक योजना बनेगी। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

वृश्चिक

प्रियजनों के साथ कारोबार की नई और प्रभावी योजना बन सकती है। स्थाई संपत्ति की खरीद संबंधी प्रयास सफल होंगे। पारिवारिक उलझनें दूर होंगी। प्रियजनों का साथ मिलेगा। इससे खुशी मिलेगी। अपने आचरण और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा बेमतलब की परेशानी में फंस सकते हैं।

धनु

आपके लिए आज का दिन मिश्रित फल लेकर आया है। लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में प्रगति होगी। इससे आत्मबल में बढ़ोतरी होगी। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। नजदीकियों के साथ से खुशी मिलेगी। मनोरंजन की योजना बनेगी। अपयश का खतरा है। अतः सावधान रहें।

मकर

रोजी-रोजगार के प्रयास को बल मिलेगा। पुरानी समस्या के समाधान से खुशी मिलेगी। पूर्व के अनुभवों का लाभ मिलेगा। जनहित के कार्य में आपकी सक्रिय भागीदारी होगी। इससे राजनीतिक स्थिति सुदृढ़ होगी। संतान के प्रति सतर्कता बरतें।  उसके क्रियाकलापों पर नजर रखते हुए उचित रास्ता दिखाएं।

कुंभ

अनावश्यक विवाद का खतरा है। अपव्यय भी हो सकता है। दोनों के प्रति सतर्क रहें। राजनीति के क्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे। आपका कद बढ़ेगा। अर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। विरोधी से अशांति हो सकती है। प्रियजन के स्वास्थ्य में गड़बड़ी संभव है।

मीन

संगठित प्रयास से सभी समस्याओं का समाधान होगा। कारोबार में उन्नति का क्रम बन सकता है। सुख-साधनों में वृद्धि होगी। प्रियजन के के साथ यात्रा का योग बन सकता है। यह यात्रा मन को प्रसन्न करेगा। धर्म-कर्म में आस्था रखें। संतों का साथ मिल सकता है। निकट भविष्य में बेहतरी का योग है।

नोट-छह दिसंबर का राशिफल आपने पढ़ा। साथ ही दिशा शूल की जानकारी भी ली। उस दिशा में जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। दोष में कमी आएगी।

महामृत्युंजय मंत्र से मिलती है सभी कष्टों से मुक्ति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here