आठ अप्रैल का राशिफल और दो दिन का पंचांग

144
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 08 april : आठ अप्रैल का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

आठ अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वादशी अगले दिन तड़के 03.15 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा अगले दिन तड़के 04.58 बजे तक। योग- शुभ दोपहर के 01.52 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.03 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.43 बजे। राहुकाल- दिन के 01.58 से 03.33 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.58 बजे से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

नौ अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- त्रयोदशी अगले दिन तड़के 04.27 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद पूरा दिन और पूरी रात। योग- शुक्ल दोपहर के 01.34 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.02 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.43 बजे। राहुकाल- दिन के 10.48 से 12.23 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.57 बजे से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

आठ अप्रैल का राशिफल

पढ़ें आठ अप्रैल का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) विवाद से खुद को दूर रखें। अन्यथा संकट में फंस सकते हैं। विवाहितों के दांपत्य जीवन एवं प्रेमी जोड़ों के प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। कारोबार के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। संपत्ति के रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। वे बड़ा लाभ दे सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों का कद बढ़ेगा। बड़ा पद भी मिल सकता है। नौकरीपेशा के लिए पदोन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। दिन सफल रहेगा। मनोरंजन के अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) लाभ होने का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। पुराने दोस्तों से काफी समय बाद मुलाकात हो सकती है। प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। आराम का समय प्राप्त होगा। संतान या छोटे भाई-बहन से शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) यदि खुद को सकारात्मक बनाए रख सके तो दिन अच्छा बीतेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। व्यवसाय से लाभ होगा। मित्रों का साथ मिलेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। उनका बाद में फायदा मिलेगा।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन चुनौतीपूर्ण बीतेगा। कोई नकारात्मक सूचना मिल सकती है। मन खट्टा होगा। उत्साह में कमी रहेगी। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से परहेज करें। व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है। शाम से स्थिति में सुधार होने लगेगा।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आठ अप्रैल का राशिफल आपके लिए अच्छा है। काफी समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलने का योग है। ऊर्जा से भरे रहेंगे। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। बड़ा काम करने की इच्छा जाग्रत होगी।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) प्रतिकूल स्थिति के बावजूद अपनी मेहनत से खुद को साबित करेंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। दूसरे की मदद भी कर पाएंगे। परिवार में अतिथियों का आगमन होगा। खर्च में वृद्धि होगी। आज बहस करने से परहेज करें। अन्यथा व्यर्थ के विवाद में फंस जाएंगे।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन मिला-जुला फल वाला रहेगा। काम में सफलता मिलने से प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। वे अनावश्यक रूप से साजिश रच सकते हैं। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) लंबी और मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। जिस योजना पर काफी समय से सोच रहे थे, उसमें किए प्रयास सफल होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। आपको परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज अपने आचरण और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। इससे बात बिगड़ सकती है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। बाहर जाने का मन बनेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। कहीं फंसी हुई रकम वापस मिल सकती है। भरपूर प्रयास करें। परिवार के वरिष्ठ लोगों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे। दिन व्यस्तता में बीतेगा। इससे थकान रह सकती है। जल्दबाजी में कोई कार्य नहीं करें।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कार्यक्षेत्र में फेरबदल की संभावना है। पुरानी योजना के फलीभूत होने का समय आ रहा है। मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग कर पाने का अवसर मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ सुखमय समय व्यतीत होगा।

नोट- आठ अप्रैल का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here