Rashifal and Panchang of 10 May : 10 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि किस राशि वाले का कैसा बीतेगा दिन। किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे करना होगा संघर्ष। साथ ही सूर्योदय और सूर्यास्त का समय भी देखें। पंचांग में शुभ और अशुभ समय की जानकारी दी गई है। साथ ही यह भी पढ़ें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। आपातकालीन कार्य से जाना आवश्यक हो तो बचाव के उपाय भी जानें।
मंगलवार का पंचांग
10 मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- नवमी शाम के 07.24 बजे तक। नक्षत्र- मघा शाम के 06.40 बजे तक। योग- ध्रुव रात के 08.22 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.34 बजे। सूर्यास्त- सायं 07.02 बजे। राहुकाल- शाम के 03.40 से 05.21 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.51 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)
बुधवार का पंचांग
11 मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- दशमी शाम के 07.31 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी शाम के 07.28 बजे तक। योग- व्यतिघात शाम के 07.25 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.33 बजे। सूर्यास्त- सायं 07.02 बजे। राहुकाल- दिन के 12.18 से 01.59 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)
10 मई 2022 का राशिफल पढ़िए
जानें 10 मई 2022 राशिफल को कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।
मेष
(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) कोई भी कार्य सोचे-समझ कर योजनाबद्ध तरीके से करें अन्यथा नुकसान में रह सकते हैं। कारोबारियों को लाभ के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। दोपहर बाद साझेदारी के लिए नए प्रस्ताव आ सकते हैं। जीवनसाथी से किसी गलतफहमी को लेकर झगड़ा होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामले लम्बे समय के लिए लटक सकते हैं। सेहत की वजह से परेशानी हो सकती है।
वृष
(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कारोबारिक दृष्टिकोण से दिन शुभ है। किसी पुराने विवाद को लेकर कार्यक्षेत्र में बहस हो सकती है। किसी बड़े काम में असफलता मिलने से मन खिन्न रह सकता है। घर-परिवार का माहौल ठीक रहेगा। गुस्से पर काबू रखें फालतू के विवाद में पड़ सकते हैं। किसी जरुरी कार्य की वजह से लम्बी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, टालने से बचें। लाभ के योग हैं। कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।
मिथुन
(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन ठीक रहेगा। कार्य करने में मन काम लगेगा जिस वजह से आप जल्दी जल्दी में सभी काम निपटाने का प्रयास कर सकते हैं। किसी अनुभवी की सलाह ले कर निवेश करें। नौकरीपेशा जातक कार्यक्षेत्र पर बेवजह टकराव से बचें। किसी अन्य की गलती आप पर भारी पड़ सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा बेवजह की मुश्किलें होंगी। धन की आमद सामान्य रहेगी। खान-पान में सतर्कता बरतें।
यह भी पढ़ें- ग्रह और वास्तु दोष को मामूली उपायों से सुधारें
कर्क
(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन आशाओं के विपरीत रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है जिस वजह से परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। शादीशुदा लोगों अगर कोई विवाद चल रहा है तो वह बढ़ सकता है। आपके उद्दंड व्यवहार के कारण परिवार वाले परेशान हो सकते हैं। धन की आमद के साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं।
सिंह
(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन सुख-सम्मान की प्राप्ति करवाएगा। कार्यक्षेत्र में अनिश्चितता रहेगी। धन की आमद आवश्यकता से कम ही होगी। किसी पुराने कार्य के पूर्ण होने से मन में संतोष की भावना रहेगी। कार्यक्षेत्र पर अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे आपके रिश्ते में भी मज़बूती आएगी। पारिवारिक माहौल सुखमय रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा उपहार सम्मान का आदान-प्रदान होगा।
कन्या
(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन आशा के विपरीत रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का परिणाम न मिलने से हताश हो सकते हैं। व्यवहार में दिखावा अधिक रहेगा। लंबी यात्रा से परहेज़ करें शारीरिक कष्ट होने की संभावना है। अत्याघिक परिश्रम के बाद भी धन की आमद सामान्य से कम रहेगी। जीवनसाथी की तबियत ख़राब होने से परेशान हो सकते हैं। क्रोध में आकर किसी को अपमानित करने से बचें अन्यथा आगे परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं।
तुला
(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन आर्थिक विषयों को छोड़ अन्य सभी प्रकार से आशानुकूल रहेगा। दिन का आरंभिक भाग परिजनों के साथ मौज मस्ती में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में पूर्व में की गई मेहनत आर्थिक रुप से फलित हो सकती है। पुराना दिया गया उधार वापस मिल सकता है। शाम के समय कार्यक्षेत्र में अक्समात व्यस्तता बढ़ेगी इस कारण अत्यंत थकान अनुभव करेंगे। जीवनसाथी के साथ संतान को लेकर छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है। कारोबारिक यात्रा फलित होगी।
वृश्चिक
(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) मई का राशिफल। परिस्थितियां नुकसानदायक बनी हुई है। जो भी नया कार्य आरंभ करने का मन बनाएंगे कोई ना कोई बाधा अवश्य आएगी। धन की कमी से परेशान हो सकते हैं। दूर रह रहे परिजन द्वारा कामना पूर्ति होने पर कुछ राहत अनुभव करेंगे। कोई पुराना मित्र शुभ समाचार सुना सकता है। संतान के साथ विवाद हो सकता है। धन संबंधित वादे किसी से भी ना करें। आवश्यक कार्यों के लिए कल की प्रतीक्षा करना हितकर रहेगा।
धनु
(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) कार्यक्षेत्र में आप बुद्धि-विवेक एवं धैर्य का परिचय देंगे। माता से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। सार्वजनिक क्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार में दिन के आरंभ में मंदी रहेगी लेकिन धीरे-धीरे गति आने से आवश्यकतानुसार धन लाभ हो जाएगा। सरकारी कार्य में अवरोध आएंगे टालने का ही प्रयास करें। दांपत्य में मिलाजुला फल मिलेगा।
मकर
(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन आपके लिए शुभ फलदाई है। पूर्व में लिए गए किसी निर्णय की वजह से मन में संतोष की भावना रहेगी। आय से अधिक खर्च हो सकते हैं। किसी मित्र के घर शुभ आयोजनों में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। धर्म-कर्म में व्यवहारिकता मात्र ही रखेंगे। माता-पिता अथवा भाई-बहनों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है।
कुंभ
(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। किसी बात को लेकर मानसिक बेचैनी हो सकती है। किसी से किये गए वादे को पूरा न कर पाने की वजह से मानहानि का भय परेशान कर सकता है। किसी पुरानी उलझन को अपने बुद्धि विवेक के बल पर सुलझा लेंगे। किसी जरुरी कार्य की वजह से उधार लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी से बोलचाल में नरमी बरतें अन्यथा मामूली बात विवाद करवा सकती है।
मीन
(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) किसी वजह सर लेकर उलझन में रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी से भी ज्यादा आशा न रखें। धन हाथ में रुक नहीं पाएगा। भाई से ज़मीन सम्बन्धी मामलों में विवाद हो सकता है। यात्रा के समय अतिरिक्त सावधानी बरतें चोट आदि का भय है ।
नोट- 10 मई 2022 राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें- बेजोड़ है सिद्धकुंजिका स्तोत्र और बीसा यंत्र अनुष्ठान