11 अगस्त 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

47
19 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
19 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 11 August : 11 अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

11 अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- तृतीया शाम के 04.53 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी सुबह के 09.32 बजे तक। योग- शिव शाम के 06.28 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.48 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.04 बजे। राहुकाल- दिन के 12.26 से 02.06 बजे तक। अभिजीत नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

12 अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्थी दिन के 03.24 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी सुबह के 08.53 बजे तक। योग- सिद्ध दिन के 04.13 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.49 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.03 बजे। राहुकाल- दिन के 02.05 से 03.45 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.59 बजे से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

11 अगस्त 2021 का राशिफल

पढ़ें 11 अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) नौकरी कर रहे जातकों के काम से अधिकारी नाराज होंगे और खिंचाई भी करेंगे। इसलिए निराशाजनक विचारों को मन में नहीं आने दें। आज परिवार के वरिष्ठ के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आर्थिक रूप से दिन चुनौतीपूर्ण है। धन के लेन-देन से बचें। अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापारियों को आज अपेक्षित लाभ नहीं मिल सकेगा। साझेदार के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। उसका दूरगामी लाभ मिलेगा। व्यवसाय की उन्नति देखकर आज आपका आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती कर सकेंगे।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। कामकाज में प्रगति का योग है। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज छोटे-छोटे लाभ के भरपूर अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 11 अगस्त 2021 का राशिफल मिला-जुला फल लेकर आया है। अवसर मिलेंगे लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा। चूके तो वह आपके हाथ से निकल सकते हैं। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का योग है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आपको आज अपने खर्च को सीमित रखना होगा। अधिक होने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कामकाजी जीवन में खींचतान रहेगी। दांपत्य जीवन में निकटता बनी रहेगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज आपको व्यर्थ के विवाद से बचना होगा। उससे पार पाने पर आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे। इससे मन प्रसन्न रहेगा। शाम को आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों की कृपा से लाभ होता दिख रहा है। अतः आलस्य का त्याग कर दिन का भरपूर उपयोग करें। तभी आप अपने लाभ के अवसरों को पहचानने में सफल रहेंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखें। अन्यथा बेवजह विवाद में फंस जाएंगे। आपका किसी प्रियजन से भी विवाद का योग है। उचित होगा कि आज बोलने से अधिक सुनने की नीति अपनाएं।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को काफी प्रगति मिलने की संभावना है। आज गुरुजनों की सेवा में मन लगेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज आपको हर दृष्टि से सतर्क रहना चाहिए। यदि किसी को धन उधार दिया हुआ है, तो वापसी कठिन होगी। आज आपके खिलाफ साजिश हो सकती है। अतः सोच विचार कर काम करें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज आपको अपने कामकाज में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। वे आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। वे आपको कोई बड़ी क्षति नहीं कर सकेंगे। अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी।

नोट- 11 अगस्त 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

संदर्भ- विक्रम संवत, भारतीय पंचांग और ज्योतिष।

यह भी पढ़ें- बिसरख में नहीं होता रावण दहन, रामलीला भी नहीं होती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here