11 जनवरी का राशिफल पढ़ें, जानें किसका कैसे बीतेगा दिन

99
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

rashifal and panchang of 11 january : 11 जनवरी का राशिफल पढ़ें। जानें किसका कैसे बीतेगा दिन। इसमें देखें दो दिन का पंचांग। साथ में सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

11 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- त्रयोदशी दोपहर के 02.32 बजे तक। नक्षत्र- ज्येष्ठा सुबह के 09.10 बजे तक। योग- ध्रुव अगले दिन सुबह के 05.39 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.43 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.34 से 09.52 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.08 से 12.50 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

12 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्दशी दोपहर के 12.22 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व आषाढ़ा अगले दिन सुबह के 06.22 बजे तक। योग- व्याघात रात के 02.48 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.44 बजे। राहुकाल- दोपहर बाद के 03.07 से 04.25 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.09 से 12.51 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

11 जनवरी का पंचांग

11 जनवरी का राशिफल पढ़ें। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे? किसका कैसे बीतेगा आपका दिन? किसका साथ देगा भाग्य और किसे करना होगा इंतजार? इसके साथ ही अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

कार्यक्षेत्र में स्थिति अच्छी रहेगी। माता-पिता से कोई विवाद हो सकता है। उसके लंबा खींचने के आसार हैं। संतान पक्ष आप से कोई शिकायत कर सकता है। उसकी बात ध्यान से सुनें। समाजसेवा में आपका मन लगेगा। परंतु किसी भी चीज में अत्याधिक घुसने से बचें। अपनी मूल जिम्मेदारियों का ध्यान रखें।

वृष

बहुत ज्यादा सावधानी बरतने के बाद भी आर्थिक नुकसान होने का योग है। कार्यक्षेत्र में किसी वरिष्ठ के साथ विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। बहुत अधिक गुस्सा आप को नुकसान पहुंचा सकता है। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। उसमें थोड़ी परेशानी महसूस करेंगे।

मिथुन

भविष्य को लेकर योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें। किसी भी काम में व्यर्थ में हाथ नहीं डालें। समय ठीक नहीं है। अपने कार्य को मन लगाकर करेंगे तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। ध्यान इधर-उधर भटक सकता है। मन को काबू में रखें। कोई पुराना विवाद फिर उभर सकता है।

कर्क

विवाह करने के इच्छुक लोगों के लिए समय ठीक है। जमीन-जायदाद को लेकर पुराना कोई विवाद तूल पकड़ सकता है। शांति बनाए रखें। बातचीत करके विवाद को सुलझाने की कोशिश करें। विद्यार्थी वर्ग के सामने कुछ बड़ी चुनौतियां आ सकती है। घबराएं नहीं मेहनत से सामना करें।

सिंह

गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। दुर्घटना होने का खतरा है। लंबे समय से कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर रहा है। वह सफल हो सकता है। सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। कारोबारियों को कोई बड़ा मौका मिल सकता है।

कन्या

आप दिया गया हर कार्य समय से पहले निपटा लेंगे। इससे कार्य क्षेत्र में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने अंदर आत्मविश्वास महसूस करेंगे। हालांकि अतिविश्वास को अपने ऊपर हावी नहीं होने दें। विद्यार्थी वर्ग अपने मन की बातें माता-पिता से साझा करें। उनकी परेशानी का हल मिलेगा।

तुला

किसी बड़े प्रोजेक्ट में हाथ डालने की योजना बन सकती है। उसे शुरू करने से पहले किसी वरिष्ठ से सलाह-मशवरा कर लें। बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें, अन्यथा काम बिगड़ सकता है। आपकी किसी बात का परिवारी जनों को बुरा लग सकता है। हालांकि आप उनको मनाने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक

पूर्व में किए गए किसी कार्य का मन मुताबिक नतीजा नहीं मिलेगा। इससे आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। आपकी बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है। इसीलिए सोच-समझकर बोलें। जहां जरूरत नहीं हो वहां बोलने से परहेज करें। कोई आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है।

धनु

आज आपको स्वास्थ्य थोड़ा परेशान कर सकता है। अपना ध्यान रखें। जरूरी हो तो चिकित्सक की सेवा भी लें। आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को निपटाने में असमर्थ रहेंगे। परेशान नहीं हों, कभी-कभी ऐसा योग बनता है। सामाजिक समारोह में भाग लेने का मौका मिल सकता है। इसमें थकावट महसूस होगी।

मकर

यहां-वहां की बातें करने से बचें। आपकी बात को कोई गलत तरीके से कार्यक्षेत्र में प्रस्तुत किया जा सकता है। इससे बड़ा नुकसान होने का खतरा है। परिवार वालों के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। उनके साथ समय बिताएं। बच्चों पर फिलहाल नजर बनाकर रखें। गलत संगति में पड़ सकते हैं।

कुंभ

पुरानी बातों को भूल कर जीवन में आगे बढ़ें। आप अपने अंदर सकारात्मकता महसूस करेंगे। विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। उसका आप पर कोई असर नहीं पड़ेगा। घर में किसी वरिष्ठ का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है। उनका ध्यान रखें। जीवनसाथी कोई खुशखबरी सुना सकता है।

मीन

नहीं चाहते हुए भी आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। इससे थोड़े परेशान हो सकते हैं। पूर्व में दिया गया कोई कर्ज जिसकी मिलने की उम्मीद आपने छोड़ दी थी वह मिल जाएगा। जमीन जायदाद में पैसे खर्च हो सकते हैं। कारोबारी अभी ज्यादा पैर फैलाने से बचें। जो है, उसी में काम करें।

नोट- 11 जनवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें : जानें प्रकृति की शक्ति और उसके दोहन के तरीके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here