11 जुलाई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

125
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 11 July : 11 जुलाई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

11 जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- शुक्ल। तिथि- प्रतिपदा सुबह 07.47 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य रात के 02.22 बजे तक। योग- हर्षण दिन के 04.32 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.31 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.22 बजे। राहुकाल- शाम के 05.38 से 07.22 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.59 बजे से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

12 जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वितीया सुबह 08.19 बजे तक। नक्षत्र- अश्लेषा पूरा दिन पूरी रात तड़के 03.15 बजे तक। योग- वज्र दिन के 03.51 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.32 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.22 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.15 से 08.59 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.59 बजे से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

11 जुलाई का राशिफल

पढ़ें 11 जुलाई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन अनुकूल है। नए कार्य के अवसर मिलेंगे। इससे आपकी स्थिति सुधरेगी। आज आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। इससे शांति महसूस करेंगे। परिवार के सदस्यों पर विशेष ध्यान दें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन थोड़ी परेशानी वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक व्यस्तता और खींचतान रहेगी। इससे मन खिन्न रहेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन थोड़ी समस्याएं आ सकती हैं।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन अच्छा फल देने वाला रहेगा। किसी योजना के पूरे होने से धनलाभ हो सकता है। दिनचर्या संतुलित रहेगी। सारे काम समय पर होंगे। आकस्मिक रूप से यात्रा करनी पड़ सकती है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन मिला-जुला फल वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से मनोबल बढ़ेगा। दृढ़ निश्चय से कठिन कार्य भी हल होंगे। प्रेम संबंधों में परेशानी के योग बनेंगे। कारोबार मध्यम रहेगा। आज बड़े को टालना ठीक रहेगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 11 जुलाई का राशिफल परेशानी बढ़ाने वाला है। आर्थिक हानि होने का खतरा है। सतर्क रहें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। घरेलू उलझनें आपके प्रयासों से ठीक होंगी।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) कामकाज के लिहाज से दिन अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आप अपने प्रदर्शन से संतुष्ट होंगे। अधिकारी वर्ग का विशेष सहयोग मिलेगा। घरेलू मोर्चे पर थोड़ी परेशानी रह सकती है। विवाद का खतरा है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज महत्वपूर्ण कार्यों को टालना ठीक नहीं रहेगा। बाद में उसे पूरा करना कठिन होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशान कर सकते हैं। परिवार में कलह गो सकती है। धैर्य से स्थिति का सामना करें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। धनलाभ होगा। हालांकि अधिक खर्च की आदत से पैसे टिकेंगे नहीं। सामाजिक रूप से खींचतान के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन आपके लिए परिणामदायक है। कार्यक्षेत्र में बदलाव की योजना पर अमल कर सकते हैं। स्थान परिवर्तन भी संभव है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। खान-पान में संयम बरतें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) दिन उत्साहवर्धक रहेगा। काफी समय से फंसा धन वापस मिल सकता है। भूमि और भवन के कारोबार में लगे लोगों को बड़ा लाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य से शुभ सूचना मिल सकती है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) कई दिनों से लटके कार्य पूर्ण होने की संभावना है। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे। मांगलिक कार्य का योग बन रहा है। आपकी बुद्धिमत्ता से सामाजिक सम्मान मिलेगा। ऋण लेना पड़ सकता है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कार्यक्षेत्र में विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है। आय से अधिक खर्च हो सकती है। लेन-देन के मामलों में अधिक सचेत रहना उचित होगा।

नोट- 11 जुलाई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- संक्षिप्त हवन विधि से बिना पंडित के खुद करें हवन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here