12 मई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

117
20 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 12 May : 12 मई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

12 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल। तिथि- प्रतिपदा अगले दिन तड़के 03.05 बजे तक। नक्षत्र- कृतिका रात के 02.40 बजे तक। योग- शोभन रात के 11.48 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.32 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.03 बजे। राहुकाल- दिन के 12.18 से 01.59 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

13 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वितीया पूरा दिन और पूरी रात। नक्षत्र- रोहिणी पूरा दिन और पूरी रात। योग- अतिगंड रात के 12.51 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.32 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.04 बजे। राहुकाल- दिन के 01.59 से 03.41 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.51 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

12 मई का राशिफल

पढ़ें 12 मई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) प्रेम कार्यक्षेत्र में मिला-जुला दिन रहेगा। आज आपके कुछ नए लाभकारी संपर्क बन सकते हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और वाणी में सौम्यता लाएं। अन्यथा नुकसान हो सकता है। संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिलाने में व्यस्तता अधिक रहेगी।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कारोबार के लिहाज से दिन अच्छा है। लाभ मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे, जिससे आपका जन समर्थन भी बढ़ेगा। संतान पक्ष को लेकर आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन आपके लिए प्रगति लेकर आएगा। विद्यार्थियों के लिए खासतौर पर समय उत्तम रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सावधान रहना चाहिए। खासकर सहयोगी के साथ सोच-समझ बात करनी चाहिए। अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आर्थिक रूप से दिन परेशानी वाला रह सकता है। खासकर पैसे के लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें। धन फंस सकता है। पारिवारिक कार्यों को निपटाने में दौड़-धूप अधिक रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता को लेकर मान-सम्मान मिलेगा।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन आपके नाम रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी कार्यकुशलता से सभी को प्रभावित करेंगे। शाम को किसी विशेष कार्य पर जाने से मन में उत्साह रहेगा। कुछ नए लोगों से संपर्क बनेंगे। उन संपर्कों से दूरगामी फायदा मिल सकता है।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) कारोबार करने वाले के लिए थोड़ी परेशानी का समय है। थोड़ा नुकसान हो सकता है। सतर्कता के साथ धैर्य बनाए रखें। स्थिति कुछ समय के बाद नियंत्रण में आने लगेगी। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आज थोड़ा चिंतित हो सकते हैं।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 12 मई का राशिफल आपके लिए लाभ लेकर आया है। काफी समय से लटकी योजना अब पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बदलाव का योग बन रहा है। इसमें सतर्कता बरतें और पूरी तरह से आश्वस्त होकर ही निर्णय लें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। नौकरी से जुड़े लोगों को आज फायदा होने का योग है। अनुभवी व्यक्ति की सलाह से भविष्य की योजना को अंतिम रूप देंगे। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता बरतें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) कार्यक्षेत्र में बढ़ती चुनौती पर आप खरे उतरेंगे। आपकी कार्य पद्धति में भी गुणात्मक सुधार दिखेगा। बाहर से मिलने वाली सहायता से लक्ष्य प्राप्ति में आसानी होगी। अपने और परिवार वालों के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। परेशानी में फंस सकते हैं।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) मानसिक परेशानी का असर अपने व्यवहार पर नहीं पड़ने दें। नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है। दिन व्यस्तता में बीतेगा। कार्यक्षेत्र और घर के बीच बेहतर संतुलन बनाएंगे। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलता दिख रहा है।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल नहीं है। आय सीमित रहेगी लेकिन खर्च बढ़ेगा। इस वजह से कर्ज लेने तक की नौबत आ सकती है। सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में दिन ठीक रहेगा। खासकर नौकरीपेशा लोगों की स्थिति और मजबूत बनेगी।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन मिश्रित फल लेकर आया है। काफी समय से फंसा धन मिल सकता है। हालांकि साथ ही आकस्मिक खर्च से स्थिति लगभग बराबर हो जाएगी। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। इससे स्वयं को मानसिक रूप से थोड़े मजबूत महसूस करेंगे।

नोट- 12 मई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- मंत्र करे हर समस्या का समाधान, अवश्य प्रयोग करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here