13 फरवरी का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

92
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 13 february : 13 फरवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

13 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वितीया रात के 12.56 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा दिन के 03.11 बजे तक। योग- शिव रात के 01.33 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.01 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.10 बजे। राहुकाल- दिन के 09.48 से 11.12 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.58 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

14 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- तृतीया रात के 01.58 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद दिन के 04.33 बजे तक। योग- सिद्ध रात के 01.13 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.00 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.11 बजे। राहुकाल- दिन के 04.47 से 06.11 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.58 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

13 फरवरी का राशिफल

पढ़ें 13 फरवरी का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

किसी भी प्रकार के विवादों से दूरी बनाकर रखें। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होने के योग हैं। करियर में आपके प्रयासों के अनुरूप फलों की प्राप्ति होगी। आर्थिक जीवन में बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृष

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण होगा। आप खुद को शांत बनाए रखें। किसी भी तरह की प्रतिस्पर्धा से दूरी बनाकर रखें। राजनीति करने वले का कद बढ़ सकता है। परिवारजनों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। सामाजिक रिश्ते में मजबूती आएगी। मौसम का स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें : अशुभ ग्रहों को ऐसे बनाएँ शुभ

मिथुन

कारोबारियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। साझेदारी में काम करने वालों को बड़ा लाभ हो सकता है। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में दिन बीत सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क

नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। मेहनत से काम करते रहेंगे तो आय में वृद्धि के साथ उन्नति के भी योग हैं। कारोबारियों को निवेश करने की इच्छा है तो विशेषज्ञ की मदद से कर सकते हैं। फायदा होने की संभावना है। आर्थिक जीवन में थोड़ी-बहुत परेशानी संभव है।

सिंह

फिलहाल किस्मत की चाबी आपके हाथ में है। खुद को साबित करेंगे तो आगे भी रास्ता साफ होगा। परिवार के सहयोग से मुश्किल काम आसान हो जाएगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दिन थोड़ा चुनौती वाला हो सकता है। अपनी मेहनत से उसमें सफल होंगे।

कन्या

13 फरवरी का राशिफल मिश्रित फल वाला है। उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के जगह बदलने का योग है। कारोबारी कोई भी सौदा सोच-समझकर करें। अन्यथा आर्थिक समस्या हो सकती है। छात्रों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। तभी मेहनत के अनुसार सफलता प्राप्ति होगी।

तुला

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। दूसरे के विवाद से खुद को दूर रखें। अन्यथा मानसिक तनाव हो सकता है। बौद्धिक क्षमता के कारण करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कारोबारियों को एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ होने के योग हैं।

वृश्चिक

विवादों से दूरी बनाकर रखें। किसी और के पचड़े में घुसने से बचें। परिवार का माहौल ठीक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने करियर में बहुत सी चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि वे उन्हें पार करने में आप सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

धनु

परिवार में विवाद संभव है। उसको अभी तुरंत सुलझाने में भी समस्या महसूस हो सकती है। मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। उनकी मदद से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है।

मकर

कार्यक्षेत्र की स्थिति ठीक रहेगी। जीवनसाथी से बात करते समय शब्दों के चयन में सतर्कता बरतें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। कारोबारियों के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के प्रयास में आप लगे रहेंगे।

कुंभ

अपनी बुद्धि के बल पर आप छोटी-मोटी कठिनाइयों को पार करने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा नहीं रहेगा। स्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हो सकती है। कारोबारियों को व्यापार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। घर-परिवार में अचानक से कुछ खर्च बढ़ जाएंगे।

मीन

कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह की लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है। दिन ठीक रहेगा। जिस भी कार्य में आप हाथ डालेंगे वे समय से पहले पूरे हो जाएंगे। उसमें आपको बड़ा फायदा हो सकते हैं। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। व्यापारिक विस्तार करने का मौका मिल सकता है।

नोट- 13 फरवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here