14 दिसंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

60
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 14 December : 14 दिसंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

14 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- एकादशी रात के 11.35 बजे तक। नक्षत्र- अश्विनी पूरा दिन व पूरी रात के बाद तड़के 04.40 बजे तक। योग- परिघ पूरा दिन व पूरी रात के बाद सुबह 06.30 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.06 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.26 बजे। राहुकाल- दिन के 02.51 से 04.08 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.55 से 12.37 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

15 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- द्वादशी रात के 02.01 बजे तक। नक्षत्र- भरणी पूरा दिन व पूरी रात। योग- शिव पूरा दिन व पूरी रात। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.06 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.26 बजे। राहुकाल- दिन के 12.16 से 01.34 बजे तक। अभिजीत- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

14 दिसंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 14 दिसंबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आर्थिक रूप से दिन चुनौतीपूर्ण है। यदि निवेश की सोच रहे हैं तो उचित होगा कि आज रुक जाएं। शीघ्र लाभ के चक्कर में दूरगामी नुकसान का खतरा है। अतः जल्दबाजी में कहीं धन निवेश करने से बचें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज के दिन व्यवसाय में मंदी से परेशान रहेंगे। किसी भी नई योजना या व्यवसाय में धन लगाने से पहले खूब सोच-विचार कर आगे बढ़ें। कार्यक्षेत्र में हल्की बात करने से बचें। अन्यथा बात बिगड़ सकती है।

यह भी पढ़ें- योग मुद्राओं के अनगिनत लाभ, बदल जाएगी जिंदगी

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) भूमि संबंधी समस्याओं को टालने के बदले उसका समाधान खोजने का प्रयास करें। आपके आंख मूंद लेने से मुसीबत समाप्त नहीं होगी। इस दिशा में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं तो बेहतर रहेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) घर-परिवार हो या फिर कारोबार पैसे-रुपये का हिसाब-किताब ठीक तरीके से करके आगे बढ़ने की आवश्यकता है। अन्यथा विवाद की आशंका है। प्रेम संबंधों में चली आ रही परेशानियों में थोड़ी कमी आएगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 14 दिसंबर 2021 का राशिफल आपके अनुकूल है। कापी समय से रुके कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में लंबित योजना को पूरा करने पर बड़ा लाभ मिलेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) व्यवसाय में प्रारंभिक उदासीनता के बाद गति आएगी। अंत में एक साथ कई क्षेत्रों से लाभ होने की संभावना है। संध्या तक व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। पारिवारिक माहौल अशांत रहेगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन सतर्क रहने का है। लोभ में पड़ने से बचें। लंबी यात्रा से आज परहेज करें। अन्यथा हानि हो सकती है। आर्थिक स्थिति आज थोड़ी विचारणीय रहेगी। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का साथ बना रहेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज के दिन आप शारीरिक रूप से चुस्त रहने के साथ-साथ अधिक व्यस्त रहेंगे। अकारण क्रोध आने से वातावरण बीच-बीच में गरम होगा। नौकरी व्यवसाय में पहले थोड़ा आलस्य रहेगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन के प्रारंभ में थोड़ी लापरवाही करेंगे। बाद में कार्यों के प्रति गंभीर होंगे। धन मिलने का योग है पर साथ ही आकस्मिक खर्च लगे रहेंगे। आस-पास के मांगलिक कार्य में शामिल होना होगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज आपकी जमा पूंजी में कमी आने के संकेत हैं। व्यवसाय से भी कुछ विशेष लाभ नहीं उठा पाएंगे। आवश्यक कार्य अधूरे रहेंगे। सुबह से खर्च का सिलसिला आरंभ होकर शाम तक लगा रहेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपका ध्यान व्यापार में कुछ नई योजनाओं की और चलेगा जिसमें आप अपना पूरा ध्यान लगाएंगे और इसका लाभ भी आपको अवश्य मिलेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) नौकरीपेशा जातकों को आज अतिरिक्त कार्य करना पड़ेगा। इससे थकान अधिक रहेगी। व्यवसायी वर्ग कार्यक्षेत्र में विस्तार की योजना बनाएंगे। इसे साकार रूप देने में थोड़ा विलंब हो सकता है।

नोट- 14 दिसंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here